मुलताई-आठनेर में ओलावृष्टि, कलेक्टर ने दिए तत्काल सर्वे के निर्देश राजस्व अमला फील्ड में पहुंचा, प्रभावित फसलों का शुरू हुआ आंकलन शासन स्तर पर आगे की कार्रवाई के लिए तैयार की जा रही रिपोर्ट बैतूल। जिले के मुलताई, आठनेर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व अमले को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद मुलताई एवं आठनेर में राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और प्रभावित फसलों एवं नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा यह सर्वे इस उद्देश्य से कराया जा रहा है कि वास्तविक नुकसान का आकलन कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुआ फसल सर्वे जानकारी के अनुसार, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अमला फील्ड पर पहुंचकर किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रहा है। टीम द्वारा यह देखा जा रहा है कि किन क्षेत्रों में कितनी फसल प्रभावित हुई है और किसानों को कितना नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मुलताई एवं भैंसदेही ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा फसल नुकसान का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, ताकि इसकी रिपोर्ट तैयार कर आगे शासन को भेजी जा सके। किसानों को राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय प्रशासन की इस त्वरित पहल से प्रभावित किसानों को उम्मीद जगी है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर पर राहत एवं सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। ओलावृष्टि के बाद किसानों की चिंता को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
मुलताई-आठनेर में ओलावृष्टि, कलेक्टर ने दिए तत्काल सर्वे के निर्देश राजस्व अमला फील्ड में पहुंचा, प्रभावित फसलों का शुरू हुआ आंकलन शासन स्तर पर आगे की कार्रवाई के लिए तैयार की जा रही रिपोर्ट बैतूल। जिले के मुलताई, आठनेर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व अमले को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद मुलताई एवं आठनेर में राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और प्रभावित फसलों एवं नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा यह सर्वे इस उद्देश्य से कराया जा रहा है कि वास्तविक नुकसान का आकलन कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित
क्षेत्रों में शुरू हुआ फसल सर्वे जानकारी के अनुसार, ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अमला फील्ड पर पहुंचकर किसानों की फसलों का निरीक्षण कर रहा है। टीम द्वारा यह देखा जा रहा है कि किन क्षेत्रों में कितनी फसल प्रभावित हुई है और किसानों को कितना नुकसान पहुंचा है। एसडीएम मुलताई एवं भैंसदेही ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा फसल नुकसान का विस्तृत सर्वे किया जा रहा है, ताकि इसकी रिपोर्ट तैयार कर आगे शासन को भेजी जा सके। किसानों को राहत दिलाने की दिशा में प्रशासन सक्रिय प्रशासन की इस त्वरित पहल से प्रभावित किसानों को उम्मीद जगी है कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन स्तर पर राहत एवं सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। ओलावृष्टि के बाद किसानों की चिंता को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
- बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली ऑफिस का गहराव स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही मे बिजली विभाग के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए जिससे होने वाली परेशानियों को सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उप तहसील बोरदेही व्यापारिक बस्ती होने के कारण व्यापारिक ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा सकता है बाइट ---- ग्रामीण मोंटी जैन संवाददाता संदीप वाईकर बैतूल3
- पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया है। पुलिस टीम ने लगभग 8 माह से परिवार से बिछड़े 7 वर्षीय बालक ऋतिक राजावत को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलवाकर न केवल एक परिवार को खुशियां लौटाईं, बल्कि पुलिस की संवेदनशील छवि को भी सुदृढ़ किया है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ऋतिक राजावत पूर्व में जीआरपी पुलिस को ट्रेन में मिला था, जिसे बाल कल्याण समिति बैतूल के सुपुर्द किया गया था। समिति के निर्देशानुसार बालक को पिछले 8 माह से छाया शिशु ग्रह, बैतूल में संरक्षण एवं देखरेख में रखा गया था। 🔹जांच में ज्ञात हुआ कि बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत, जो मूलतः इंदौर की निवासी हैं, पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपने बच्चों के साथ यात्रा के दौरान अमरावती जा रही थीं, तभी उनका पुत्र ऋतिक उनसे बिछड़ गया। बाद में माता बिछड़े बच्चे को ढूंढते हुए अपने अन्य बच्चों के साथ रायगढ़ पहुंचीं, जहां स्थानीय बाल कल्याण समिति द्वारा उन्हें आश्रय दिया गया। 🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए बालक को परिवार से मिलाने का दायित्व उठाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर बालक को बाल कल्याण समिति बैतूल से सुपुर्द लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर रायगढ़ पहुंचाया गया। 🔹 *बालक को जन्मदिन के दिन बिछड़े परिवार से मिलाया* *विशेष रूप से दिनांक 04 अप्रैल 2026 को बालक ऋतिक का जन्मदिन था, उसी दिन उसे उसके परिजनों से मिलवाया गया, जिससे परिवार में भावनात्मक एवं हर्षोल्लास का माहौल निर्मित हुआ* । 🔹इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा बालक को पनवेल ले जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा बालक को उसके परिजन एवं संबंधित बाल कल्याण समितियों के समक्ष विधिवत सुपुर्द किया गया। 🔹 *मां ने की बैतूल पुलिस की सराहना* बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत ने बैतूल पुलिस के इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पुत्र को उसके जन्मदिन पर पुनः परिवार के बीच पाकर उन्हें अपार खुशी हुई है। उन्होंने बैतूल पुलिस के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय एवं भावुक क्षण बताया। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि— * यात्रा के दौरान अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें एवं उन्हें अकेला न छोड़ें। * यदि किसी भी स्थान पर कोई बालक/बालिका असहाय या भटकी हुई अवस्था में मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें। * बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में समाज एवं पुलिस के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे ऐसे बच्चों को शीघ्र उनके परिवार से मिलाया जा सके। * उन्होंने कहा कि बैतूल पुलिस सदैव जनसेवा, सुरक्षा एवं मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। 🔹 *बैतूल पुलिस का यह कार्य समाज में मानवता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता का प्रेरणादायक उदाहरण है।*2
- मुलताई में दोपहर मौसम में बदलाव देखने को मिला,अचनाक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, वही मुलताई के समीप परमंडल में बारिश के साथ जमकर ओले गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। परमंडल में हुई ओलावृष्टि इतनी ज्यादा थी कि सड़क सहित खेतों में बर्फ जम गई, बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने पहले ही आगामी पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई थी। पिछले तीन दिनों से रात के समय रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, वहीं शनिवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को चौंका दिया। परमंडल में हुई बारिश और ओलावृष्टि से कश्मीर जैसा नज़ारा दिखाई दिया।1
- अचानक बदले मौसम के बाद आठनेर नगर सहित क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो गई इसी के साथ बेर आकार के जमकर ओले गिरे एक घंटे तक हुई इस बारिश के कहर और आसमान से गिरे ओलों ने सभी की धड़कनें बढ़ा दी सातनेर बाकुड आठनेर गुनखेड में वर्तमान में किसानों का गेहूं खेतों में खड़ा और कुछ कटकर पड़ा है ऐसे में हुई ओलावृष्टि से किसानों को जबरदस्त नुक्सान होने कि सम्भावना है। वहीं मिली जानकारी अनुसार आंधी तुफान में घरों के टीन सेट और झपफर उड़ने की जानकारी है।1
- पुजा चौहान के लिए वह बेहद सौभाग्य का क्षण था, जब हमें जामसांवली हनुमान मंदिर में स्वस्ति मेहुल जी के लिए रंगोली बनाने का अवसर मिला। हमारी यह यात्रा सुबह 9:00 बजे शुरू हुई। सूरज की तेज़ तपिश और गर्मी के बावजूद हमारा उत्साह कम नहीं हुआ। हमने एक छोटा सा टेंट लगाया और अगले 10 घंटों तक अपना पूरा दिल उस रंगोली की हर लकीर और हर रंग में पिरो दिया। दोपहर तक आसमान में अंधेरा छा गया और हवा बोझिल हो गई। जो शुरुआत धीमी बूंदों से हुई थी, वह देखते ही देखते एक भयानक तूफान में बदल गई। समय और प्राकृतिक चुनौतियों से मुकाबला करते हुए हमने तय समय से पहले ही रंगोली पूरी कर ली। लेकिन टेंट की ऊंचाई कम होने के कारण हम अपनी 10 घंटे की मेहनत की तस्वीर तक नहीं ले पाए। जैसे-जैसे तूफान बढ़ा और हवाएं गरजने लगीं, हमने अपनी पूरी ताकत झोंक दी ताकि उन रंगों को बारिश से बचा सकें। अंततः बारिश ने हमारी रचना को मिटा दिया। भले ही रंगोली वहां स्थायी रूप से नहीं रह सकी, लेकिन उन 10 घंटों की भक्ति और समर्पण की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। मेरे दिल की बस एक ही तमन्ना है कि काश स्वस्ति जी उस सुंदरता को देख पातीं जिसे हमने इतने प्यार से सजाया था। शायद, रूहानी तौर पर हमारे वो रंग उन तक पहुंच ही गए होंगे।1
- *ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश* भैंसदेही भैंसदेही पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 07 फरवरी को फरियादियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश विजयकर निवासी कौडीढाना द्वारा ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लिया गया तथा बाद में धोखाधड़ी कर उसे महाराष्ट्र में बेच दिया गया। शिकायत पर धारा 318(2), 314 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कौडीढाना, भैंसदेही,योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण पिता गंगाधर राव खरड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बडुरा, थाना खल्लार, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्रकरण में अन्य 03 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है। पुलिस द्वारा अब तक कुल 4 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले, आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।1
- आमला। शहर में मानवता को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिछले लगभग एक महीने से एक गौ माता गंभीर रूप से घायल अवस्था में शहर की सड़कों पर भटक रही थीं। उनके शरीर पर बने गहरे घाव देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति का मन द्रवित हो जाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी निर्दयी व्यक्ति द्वारा उनके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया गया, जिससे वे लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रही थीं। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि कई लोगों ने घायल गौ माता को देखा, लेकिन सहायता के लिए आगे नहीं आए। इसी बीच जैसे ही इस घटना की सूचना विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर गौ माता का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाया। गौशाला में शुरू हुआ उपचार, हालत में धीरे-धीरे सुधार गौशाला पहुंचाने के बाद जब उनका प्राथमिक उपचार किया गया, तब घावों की गंभीरता स्पष्ट रूप से सामने आई। इसके बाद गौ माता का नियमित उपचार प्रारंभ किया गया। वर्तमान में उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं और लगातार देखभाल की जा रही है। संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, उपचार के बाद अब उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग इस अमानवीय घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि शहर में इस प्रकार की क्रूर और अमानवीय घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो वे इसके विरोध में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आमजन से की संवेदनशील बनने की अपील संगठन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बेज़ुबान पशुओं के प्रति संवेदनशील बनें और यदि कहीं कोई घायल, बीमार या पीड़ित पशु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित संस्था, गौसेवकों या प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उसका उपचार हो सके। “मानवता तभी पूर्ण होती है, जब हम बेज़ुबानों का दर्द भी समझें।”3
- भोपाल। मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों की सीमा के बाहर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की उपलब्धता और उनके उपयोग पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों में बताया गया है कि 74वां संविधान संशोधन के तहत जोड़े गए अनुच्छेद 243 (डब्लू ) एवं अनुसूची-12 के क्रमांक 7 के अनुसार अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी नगरीय निकायों को सौंपी गई है। साथ ही मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 एवं मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत भी आग से बचाव एवं नियंत्रण का कार्य नगरीय निकायों द्वारा ही किया जाता है। राज्य शासन के दृष्टि पत्र 2018 के अनुसार ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में, जो नगरीय निकाय सीमा से बाहर आते हैं, वहां भी फायर सेवाएं उपलब्ध कराने की संस्थागत व्यवस्था का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अब यह तय किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जिले के कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (SDO) नगरीय निकायों के वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए निम्न दरें निर्धारित की गई हैं— फायर ब्रिगेड: ₹150 प्रति घंटा + ₹23 प्रति किलोमीटर आग बुझाने में उपयोग सामग्री (फोम/ड्राई केमिकल पाउडर): वास्तविक लागत के अनुसार एंबुलेंस: ₹6 प्रति किलोमीटर अन्य (रेस्क्यू) वाहन: ₹6 प्रति किलोमीटर निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त निर्धारित दरों के अनुसार संबंधित जिले द्वारा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। यह आदेश विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी किया गया है। इस फैसले से नगरी निकायों के बाहर के क्षेत्रों में भी आपातकालीन सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने में सहूलियत हो सके।3
- पुजा चव्हान के लिए एक बेहद खास दिन था – जामसांवली हनुमान मंदिर में स्वस्ति मेहुल जी के लिए रंगोली बनाने का अवसर मिला। सूरज की तेज़ तपिश और गर्मी ने हमारी कोशिशों को चुनौती दी, लेकिन हमारा उत्साह कम नहीं हुआ। हमने 10 घंटे तक अपनी पूरी मेहनत और भक्ति रंगोली में पिरो दी। 🌈❤️ दोपहर में अचानक आए तेज़ तूफान और बारिश ने हमारी रचना को मिटा दिया, लेकिन वह मेहनत, समर्पण और भक्ति की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। भले ही रंगोली अब वहां नहीं है, पर हमारा प्यार और मेहनत रूहानी रूप से स्वस्ति जी तक पहुँच ही गया होगा। 🙏✨1