Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत में निम्नलिखित समस्या में से सबसे अहम यह है रात दिन चलने वाला हम मार्ग 🥺
अनिल कुमार गुप्ता
ग्राम पंचायत में निम्नलिखित समस्या में से सबसे अहम यह है रात दिन चलने वाला हम मार्ग 🥺
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रात दिन चलने वाला हम मार्ग 🥺2
- 🙏👍1
- होली व रमजान को लेकर महुली थाने में डीजे संचालकों की बैठक, रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध संतकबीरनगर। संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी पर्व होली व रमजान के मद्देनजर थाना महुली परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने की। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना रहा। इस दौरान क्षेत्र के सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने शासन की गाइडलाइन एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि Supreme Court of India के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों व डीजे के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मंदिरों तथा आवासीय क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति किसी भी प्रकार का डीजे संचालन प्रतिबंधित रहेगा। होली के जुलूसों एवं रमजान के दौरान नमाज के समय विशेष संवेदनशीलता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। साथ ही अश्लील, भड़काऊ, सांप्रदायिक अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाने को कहा गया। बैठक में डीजे संचालकों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संचालकों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, प्रेम और शांति बनाए रखें।1
- आर आर सी सेंटर का आकर्षक निर्माण, ग्राम पंचायत गौरा बनी मिसाल रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र नाथनगर, संत कबीर नगर। विकासखंड नाथनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गौरा में स्थापित एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आर आर सी सेंटर) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव के प्रयासों से तैयार किया गया यह केंद्र न केवल स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ग्राम पंचायत की सुंदरता और सुव्यवस्थित व्यवस्था का प्रतीक भी बन गया है। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य गांव में कूड़ा-कचरा प्रबंधन को व्यवस्थित करना, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना तथा स्वच्छता अभियान को मजबूत करना है। इस केंद्र के माध्यम से गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने आर आर सी सेंटर के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव में गंदगी की समस्या कम होगी और स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा। पंचायत भवन परिसर में बने इस केंद्र को सुंदर और व्यवस्थित ढंग से तैयार किया गया है, जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। ग्राम पंचायत गौरा का यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन की भावना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।4
- संत कबीर नगर जनपद के राम जानकी मार्ग पर बसवारी गांव के समीप बने सिकरीगंज पुल को अस्थाई तौर पर यातायात के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। मार्ग पर स्थाई बेरीकेटिंग व्यवस्था कर दी गई है जिससे इस मार्ग से होकर आने जाने वाले वाहनों को पूर्णतया प्रतिबंध कर दिया गया है। अब सभी प्रकार के बड़े वाहन और छोटे वाहन का आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। जब तक पुल का मरम्मत कर चलेगा तब तक या रास्ता बंद रहेगा1
- बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी महुली द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के समस्त डीजे संचालक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखना तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराना रहा। बैठक के दौरान निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई— शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। माननीय Supreme Court of India के निर्देशों के अनुसार रात्रि 10:00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों/डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए। सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मंदिरों एवं आवासीय क्षेत्रों में निर्धारित डेसिबल सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार का डीजे संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही निर्धारित समयावधि में कार्यक्रम करने के निर्देश दिए गये। होली के जुलूसों एवं रमजान के दौरान नमाज के समय विशेष संवेदनशीलता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया। किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ, सांप्रदायिक अथवा आपत्तिजनक गीतों के प्रयोग पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिये गये। सभी डीजे संचालकों को विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी संचालकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। त्यौहारों के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी। सभी डीजे संचालकों द्वारा शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आश्वासन दिया गया। थाना प्रभारी महुली द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी स्थान पर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि होली एवं रमजान के पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द एवं शांति बनाए रखें। थाना महुली पुलिस क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।4
- आकाशवाणी , 24 2 2026 ई0 अब टैक्सी सर्विस के क्षेत्र में जो कंपनियां है, उनका उद्देश्य कंपनी के मालिक को धनी बनाना है। भारत टैक्सी का भी उद्देश्य मलिक को धनी बनाना है , फर्क इतना है कि इसके मालिक सारथी है । -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी!1
- please support me 🙏2