सोनागिर चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से चांदी की प्रतिमा चोरी, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, प्रतिमा चोरी से समाज में रोष दतिया जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर में स्थित भगवान चंद्रप्रभु मंदिर से 10.5 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा एवं दान पेटी चोरी होने की घटना को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रतिमा बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार 8 अप्रैल को आष्टा में तहसील कार्यालय पहुंचकर अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच, श्री दिगंबर जैन सामाजिक कल्याण न्यास आष्टा सहित प्रमुख समाजजनों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नितिन कुमार टाले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अवगत कराते हुए बताया गया कि रविवार 5 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने सोनागिर की पहाड़ी पर स्थित मुख्य मंदिर से करीब साढ़े दस किलो चांदी की प्रतिमा तथा दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है और इसके सामने ही पुलिस चौकी मौजूद है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि घटना के समय चौकी पर तैनात चार में से तीन गार्ड ड्यूटी से अनुपस्थित थे, जबकि एक गार्ड सो रहा था। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद डीवीआर बंद होने के कारण पुलिस को प्रारंभिक साक्ष्य जुटाने में भी कठिनाई हो रही है। पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच में मंदिर या तीर्थ क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। समाजजनों ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2023 में भी इसी मंदिर की दान पेटी को चोरों ने निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाएं मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। इस घटना से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है और समाज में रोष का माहौल है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मामले की जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, चोरी गई प्रतिमा को जल्द बरामद कराया जाए तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच, श्री दिगंबर जैन सामाजिक कल्याण न्यास आष्टा सहित समाज के प्रमुखजन दिलीप सेठी, नरेंद्र जैन उमंग, इंजीनियर मयूर जैन, यतेंद्र जैन (भूरु भाई), नरेंद्र गंगवाल, आनंद जैन, जितेंद्र जैन, सुरेश जैन, इंदरमल जैन, सुमत जैन, आशीष जैन, मनोज जैन, विकास जैन (चिक्कू), एडवोकेट पल्लव प्रगति, प्रशांत जैन, नितेश जैन सहित अन्य समाजजन शामिल थे।
सोनागिर चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से चांदी की प्रतिमा चोरी, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, प्रतिमा चोरी से समाज में रोष दतिया जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर में स्थित भगवान चंद्रप्रभु मंदिर से 10.5 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा एवं दान पेटी चोरी होने की घटना को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रतिमा बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार 8 अप्रैल को आष्टा में तहसील कार्यालय पहुंचकर अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच, श्री दिगंबर जैन सामाजिक कल्याण न्यास आष्टा सहित प्रमुख समाजजनों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नितिन कुमार टाले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अवगत कराते हुए बताया गया कि रविवार 5 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने सोनागिर की पहाड़ी पर स्थित मुख्य मंदिर से करीब साढ़े दस किलो चांदी की प्रतिमा तथा दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है और इसके सामने ही पुलिस चौकी मौजूद है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि घटना के समय चौकी पर तैनात चार में से तीन गार्ड
ड्यूटी से अनुपस्थित थे, जबकि एक गार्ड सो रहा था। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद डीवीआर बंद होने के कारण पुलिस को प्रारंभिक साक्ष्य जुटाने में भी कठिनाई हो रही है। पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच में मंदिर या तीर्थ क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। समाजजनों ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2023 में भी इसी मंदिर की दान पेटी को चोरों ने निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाएं मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। इस घटना से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है और समाज में रोष का माहौल है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मामले की जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, चोरी गई प्रतिमा को जल्द बरामद कराया जाए तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच, श्री दिगंबर जैन सामाजिक कल्याण न्यास आष्टा सहित समाज के प्रमुखजन दिलीप सेठी, नरेंद्र जैन उमंग, इंजीनियर मयूर जैन, यतेंद्र जैन (भूरु भाई), नरेंद्र गंगवाल, आनंद जैन, जितेंद्र जैन, सुरेश जैन, इंदरमल जैन, सुमत जैन, आशीष जैन, मनोज जैन, विकास जैन (चिक्कू), एडवोकेट पल्लव प्रगति, प्रशांत जैन, नितेश जैन सहित अन्य समाजजन शामिल थे।
- अपराधियों की धरपकड़ और जिले में अपराध नियत्रंण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीहोर, श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में 07-08 अप्रैल की रात पूरे जिले में व्यापक 'कॉम्बिंग गश्त' की गई । 'कॉम्बिंग गश्त' के तहत पुलिस ने रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी । *पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मैदानी स्तर पर थानों की टीमों को गश्त से पूर्व ब्रीफ किया और मार्गदर्शन दिया:-* श्री दीपक कुमार शुक्ला पुलिस अधीक्षक सीहोर ने थाना कोतवाली एवं बिलकिसगंज । श्रीमती सुनीता रावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर ने थाना मंडी एवं इछावर श्री दामोदर गुप्ता एसडीओपी आष्टा ने थाना आष्टा श्री रोशन जैन एसडीओपी भैरूंदा ने थाना भैरूंदा श्री रवि शर्मा एसडीओपी बुदनी ने थाना बुदनी एवं शाहगंज सुश्री पूजा शर्मा एसडीओपी सीहोर ने थाना दोराहा एवं अहमदपुर श्री प्रवीण चढोकर डीएसपी अजाक सीहोर ने थाना श्यामपुर । डॉ अभिनंदना शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर थाना कोतवाली में उपस्थित रही कॉम्बिंग गस्त के दौरान कुल 164 वारंटियों को पकड़ा, जिनमें 57 स्थाई वारंटी और 107 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। धोखाधडी के मामले में फरार 01 आरोपी को पकड़ा एवं 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई। जिले के 137 चिन्हित अपराधियों, निगरानी बदमाशों और गुंडों की उनके निवास पर जाकर सघन चेकिंग की गई । सबसे अधिक सक्रियता- थाना कोतवाली (25 वारंटी), थाना शाहगंज (14 वारंटी), थाना इछावर व भैरूंदा (13-13 वारंटी), थाना श्यामपुर व रेहटी (12-12 वारंटी) और थाना जावर (11 वारंटी) ने दिखाई। जिले भर के 225 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग अलग टीमों ने संयुक्त कॉम्बिंग गस्त की । पुलिस अधीक्षक ने टीमो की तत्परता और सफलता के लिए टीमो को इनाम देने की घोषणा की। उक्त कार्यवाही अपराध नियंत्रण की दृष्टि से भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।*3
- शुजालपुर शेयर शुजालपुर की थोक सब्जी मंडी में लहसुन की कीमतों में तेजी देखी गई। बुधवार को मंडी में लहसुन का अधिकतम भाव 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं, प्याज का भाव अधिकतम 1,250 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन का औसत दाम 8 हजार के करीब मंडी प्रभारी सचिव अंतर सिंह ने बताया कि लहसुन काऔसत भाव 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर बना हुआ है। मंडी में कुल 9,500 कट्टों की आवक दर्ज की गई। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में लहसुन की कीमतों में और उछाल आ सकता है। कार्यालय एपीआरसी-एसयूपी शुजालपुर कृषि उपज बाजार समिति गुणवत्तापूर्ण आवक बढ़ने की उम्मीद मंडी प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान में लहसुन की आवक में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि, बाजार में अभी अच्छी और टिकाऊ क्वालिटी वाले लहसुन की बिक्री कम मात्रा में हो रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि गुणवत्तापूर्ण स्टॉक आने पर बाजार और मजबूत होगा।1
- 👉 “जनता की आवाज: किसान परेशान, सरकार अनजान?” मध्य प्रदेश के किसानों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। न सही दाम, न समय पर खाद-बीज, और ऊपर से कर्ज का बोझ… क्या Mohan Yadav सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही है? 🤔 📢 किसानों की मांग: ✔ फसल का उचित मूल्य ✔ समय पर संसाधन ✔ कर्ज से राहत 👉 अगर आप भी किसानों की आवाज उठाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को शेयर करें ✊🌾 #जनता_की_आवाज #किसान_समस्या #MadhyaPradesh1
- भोपाल नगर निगम वार्ड नंबर 14 और 17 के नगर निगम अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी सफाई पर कोई भी ध्यान नहीं नगर निगम भोपाल कमिश्नर इस पर कैसा ज्ञान देते हैं आगे देखना होगा 100 मीटर की दूरी पर एक धार्मिक स्थल है साईं मंदिर जहां मुंह से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं वह दूसरी ओर गंदगी का जवाब बाद मेरे दोनों पर दोनों ही वर्ल्ड के दरोगा अपना अपना पहला झड़ते हुए भोपाल से आबिद मोहम्मद की रिपोर्ट2
- Breaking भोपाल में पिस्टल से लैस बदमाश से भिड़ी महिला। आरोपी हवाई फायर कर फरार हुआ, गाड़ी टकराने से था नाराज़। बेखौफ बदमाश ने बागउमराव दूल्हा में दिन दहाड़े फायर कर हुआ फ़रार। महिला ने पिस्टलधारी बदमाश का डटकर सामना किया। घटना सड़क पर गाड़ी टकराने के विवाद के बाद हुई। आरोपी गाड़ी टकराने से नाराज होकर महिला से बहस करने लगा। बहस बढ़ने पर उसने पिस्टल निकाल ली और धमकाने लगा। महिला ने डरने की बजाय उसका विरोध किया और भिड़ गई। आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किया। गोली चलने से आसपास के लोग घबरा गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास के CCTV/वीडियो में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by Naved khan2
- Post by Dharam Das Pawar2
- दतिया जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल सोनागिर में स्थित भगवान चंद्रप्रभु मंदिर से 10.5 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा एवं दान पेटी चोरी होने की घटना को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रतिमा बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार 8 अप्रैल को आष्टा में तहसील कार्यालय पहुंचकर अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच, श्री दिगंबर जैन सामाजिक कल्याण न्यास आष्टा सहित प्रमुख समाजजनों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नितिन कुमार टाले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अवगत कराते हुए बताया गया कि रविवार 5 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने सोनागिर की पहाड़ी पर स्थित मुख्य मंदिर से करीब साढ़े दस किलो चांदी की प्रतिमा तथा दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित है और इसके सामने ही पुलिस चौकी मौजूद है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि घटना के समय चौकी पर तैनात चार में से तीन गार्ड ड्यूटी से अनुपस्थित थे, जबकि एक गार्ड सो रहा था। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद डीवीआर बंद होने के कारण पुलिस को प्रारंभिक साक्ष्य जुटाने में भी कठिनाई हो रही है। पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच में मंदिर या तीर्थ क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। समाजजनों ने यह भी उल्लेख किया कि वर्ष 2023 में भी इसी मंदिर की दान पेटी को चोरों ने निशाना बनाया था। लगातार हो रही घटनाएं मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। इस घटना से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है और समाज में रोष का माहौल है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मामले की जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, चोरी गई प्रतिमा को जल्द बरामद कराया जाए तथा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच, श्री दिगंबर जैन सामाजिक कल्याण न्यास आष्टा सहित समाज के प्रमुखजन दिलीप सेठी, नरेंद्र जैन उमंग, इंजीनियर मयूर जैन, यतेंद्र जैन (भूरु भाई), नरेंद्र गंगवाल, आनंद जैन, जितेंद्र जैन, सुरेश जैन, इंदरमल जैन, सुमत जैन, आशीष जैन, मनोज जैन, विकास जैन (चिक्कू), एडवोकेट पल्लव प्रगति, प्रशांत जैन, नितेश जैन सहित अन्य समाजजन शामिल थे।2