जामताड़ा में टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जागरूकता अभियान को मिलेगी गति जामताड़ा। जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. एन. देव और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से टीबी रथ को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण, जांच और उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है और सरकार की ओर से इसकी जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर डीपीसी गौरव कुमार, डीपीपीएम संजीत कुमार, आशीष चौबे तथा तरुण नंदी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता पहुंचाकर टीबी को जड़ से समाप्त किया जा सके। टीबी रथ इसी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
जामताड़ा में टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, जागरूकता अभियान को मिलेगी गति जामताड़ा। जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. एन. देव और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से टीबी रथ को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण, जांच और उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को यह भी बताया
जाएगा कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है और सरकार की ओर से इसकी जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर डीपीसी गौरव कुमार, डीपीपीएम संजीत कुमार, आशीष चौबे तथा तरुण नंदी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता पहुंचाकर टीबी को जड़ से समाप्त किया जा सके। टीबी रथ इसी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
- जिले के निरसा थाना क्षेत्र के विद्यासागर कॉलोनी में बुधवार की सुबह 9 बजे आपसी विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई है। लाठी डंडे और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज दोनों गुटों के बीच किसी बात पर कहासुनी और देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। इसी बीच एक वृद्ध महिला को पत्थर और डंडे से इतना मारा गया कि वह लहू लुहान हो गई। तस्वीरें बता रही है कि कैसे वृद्ध महिला को क्रूर तरीके से पटक पटक कर मारा जा रहा है। वृद्ध घायल महिला सहित सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। यह विवाद पिछले दो दिनों से चला आ रहा है, लेकिन निरसा पुलिस की शिथिलता के कारण आज यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिया गया था ऐसे में समय पर पुलिस ने कोई कार्यवाही की होती तो शायद यह घटना नहीं घटती।1
- तेल संकट के बीच कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी का साफ संदेश, आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए असर नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीएम मोदी ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और आम आदमी की जेब को बचाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अंतरराष्ट्रीय संकट का बोझ आम नागरिकों पर नहीं पड़ना चाहिए. पीएम ने खासतौर पर महंगाई, ईंधन आपूर्ति और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सतर्क रहने को कहा. सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत ने कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति के लिए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है जिससे अंतरराष्ट्रीय संकट के बावजूद घरेलू बाजार में कोई किल्लत न हो.1
- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा रजा जामा मस्जिद में तरावी की नमाज मुकम्मल की गई. तरावी की नमाज बाघमारा रजा जामा मस्जिद के इमाम मो. साजिद रजा अंसारी ने मुक्कमल कराई. मौके पर हटिया टांड रथटांड़ अंसारी मुहल्ला, खान मुहल्ला, तेलोटांड़, डुमरा, हरिणा, माटीगढ़ के साथ- साथ आस पास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा तरावी की नमाज अदा की. मौके पर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई. इसके साथ ही बाघमारा मस्जिद कमिटी द्वारा बाघमारा मस्जिद में तरावी मुक्कमल कराने पर इमाम साजिद हुसैन और मुअज्जिन दिलखुश अंसारी को नजराना पेश किया गया.1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोतीहारा के समीप ट्रांसफॉर्म लगाया गया है जो स्कूल के बच्चों के लिए खतरा का निशान है इस पर हमारे सरकार को सख्त निर्देश दे और यह वीडियो हमारे हेमंत सोरेन के पास पहुंचा दीजिए ताकि स्कूल का कुछ भला हो सके1
- Post by Yadav Surendra1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- जामताड़ा। जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. एन. देव और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से टीबी रथ को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण, जांच और उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है और सरकार की ओर से इसकी जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर डीपीसी गौरव कुमार, डीपीपीएम संजीत कुमार, आशीष चौबे तथा तरुण नंदी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता पहुंचाकर टीबी को जड़ से समाप्त किया जा सके। टीबी रथ इसी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगा।2
- चिराचास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे संत निरंकारी भवन के पास एक टोटो को अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। जब बच्चा अपने परिवार वालों के साथ शादी समारोह में शामिल हो कर अपने घर नावाडीह लौट रहा था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोग हाईवा को पकड़ने और मृत बच्चे के परिजन को मुआवजा देने की मांग को लेकर धनबाद पुरुलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।1
- धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर जमीन कब्जने का लाग रहा है गंभीर आरोप पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने आकर लागई न्याय की गुहार , कहा ढुल्लू को सांसद हमाने बनाया फिर भी लूट रहे हमारी जमीन1