Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड:लोहाघाट के होली रंग महोत्सव 2026 में शानदार झोड़ा गाती कोली ढेक की महिला होली टीम
Laxman bisht
उत्तराखंड:लोहाघाट के होली रंग महोत्सव 2026 में शानदार झोड़ा गाती कोली ढेक की महिला होली टीम
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Laxman bisht1
- टनकपुर :पंजमुखी गोशाला के अध्यक्ष ने आखिर क्या कहा ?1
- अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को चौघानपाटा में धरना-प्रदर्शन किया। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है, के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन के बाद कार्यकर्तियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं को लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो पाया है। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने की प्रमुख मांग उठाई गई है, जिसमें हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर बढ़ोतरी की बात कही गई है। इसके साथ ही पोषण ट्रैकर के लिए मिलने वाली मोबाइल रिचार्ज राशि बढ़ाने, टेक होम राशन की खरीद और वितरण में पारदर्शिता लाने तथा स्थानीय महिला समूहों को प्राथमिकता देने की मांग भी की गई है। कार्यकर्तियों ने पोषाहार की गुणवत्ता सुधारने, स्थानीय स्तर पर तैयार पोषाहार को बच्चों में वितरित करने और तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए निर्धारित धनराशि बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पर्याप्त भवन और किराया व्यवस्था सुनिश्चित करने, तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान, मासिक बैठकों में यात्रा भत्ता देने और दुर्गम क्षेत्रों में पोषाहार पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग रखी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- रुद्रपुर में शाहिद पर नमाज़ के दौरान गुंडागर्दी के मामले में नया मोड़।अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी का बयान:- घटना मंदिर परिसर में नहीं, बल्कि एक मैदान में हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अरविंद आजीवन कारावास का अपराधी है और पैरोल पर बाहर है। उत्तराखंड, रुद्रपुर ll जगतपुरा (Jagatpura) इलाके का मामला है ll इस घटना से जुड़े मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं: घटना स्थल: यह घटना अटारिया मंदिर (Atariya Temple) के पास एक खाली मैदान में हुई थी। पीड़ित शाहिद का कहना है कि वह मंदिर परिसर से काफी दूर एक खाली जगह पर नमाज पढ़ रहा था, जबकि आरोपी अरविंद शर्मा इसे अपनी निजी संपत्ति और मंदिर से जुड़ा क्षेत्र बता रहा है। आरोपी की पृष्ठभूमि: अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी ने दावा किया है कि वह आजीवन कारावास (Life Imprisonment) का सजायाफ्ता अपराधी है और वर्तमान में पैरोल पर बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भी उस पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई: पंतनगर थाना पुलिस ने अरविंद शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (मारपीट और धमकी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- विडियो देखें-उत्तराखंड हल्द्वानी शहर के मुखानी चौकी में हंगामा। पीड़ित का आरोप है कि कोतवाली मुखानी के SO महोदय का व्यवहार काफी दुख: दायक रहा उनके प्रति। SO महोदय ने पीड़ित को धक्का मारकर कोतवाली के बाहर फेंक दिया। फिलहाल मामला जांच का विषय है1
- नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में गुरुवार को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित डिजिटल ई-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने इसे न्यायिक कार्यप्रणाली को गति देने वाली ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों से प्रतिदिन आने वाले आदेशों और निर्णयों की त्वरित जानकारी अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है जिला न्यायाधीश ने कहा कि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अधिवक्ता नवीनतम फैसलों और विधिक तथ्यों से तुरंत अवगत हो सकेंगे जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस पहल को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि ई-लाइब्रेरी में उच्चतम न्यायालय तथा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से जुड़े 27 लाख से अधिक प्रकरणों का डाटाबेस उपलब्ध है इससे अधिवक्ताओं को शोध कार्य में व्यापक सहायता मिलेगी जिससे समय की बचत भी होगी एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि डिजिटल ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक एआई फीचर से लैस है इसमें सिविल क्रिमिनल सर्विस ट्रिब्यूनल और एन.आई. एक्ट सहित विभिन्न प्रकार के मामलों में प्रश्न पूछने पर त्वरित और सटीक उत्तर प्राप्त किए जा सकेंगे साथ ही याचिकाओं और प्रार्थना पत्रों की ड्राफ्टिंग में भी यह प्रणाली बेहद उपयोगी सिद्ध होगी नई व्यवस्था से नैनीताल की न्यायिक कार्यप्रणाली में तकनीकी क्रांति का आगाज माना जा रहा है अधिवक्ताओं ने इसे डिजिटल युग की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम बताया है जिससे न्याय व्यवस्था और अधिक सुलभ सरल और प्रभावशाली बनेगी कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह बिष्ट हरिशंकर कंसल मनीष मोहन जोशी राजेश चंदोला सुशील शर्मा पंकज बिष्ट प्रीति साह मंजू कोटलिया बलवंत सिंह थलाल हरीश भट्ट प्रदीप परगाई चंद्रेश ममगई भरत भट्ट ओंकार गोस्वामी संजय सुयाल अर्चित गुप्ता संजय सिंह बिष्ट भानु प्रताप मौनी गंगा सिंह बोरा शारीक अली नीरज गोस्वामी मो बिलाल गौरव कुमार अनिल बिष्ट नीलेश भट्ट गौरव भट्ट चंद्रकांत बहुगुणा उमेश कांडपाल शिवांशु जोशी निखिल बिष्ट कमल चिलवाल सुभाष जोशी प्रदीप प्रसाद तारा आर्या दीपक दत्त मोहन नाथ गोस्वामी जयंत नैनवाल मुन्नी आर्या सरिता बिष्ट किरन आर्या आरती कामिनी गंगवार जया आर्या भावना जंतवाल मीनाक्षी तानुप्रिया जोशी दिव्या बार क्लर्क आनंद चंद्रा आदि मौजूद रहे।1
- कमसे नैनीताल का मौसम आने वाले दिनों में साफ रहने वाला है। हल्की धुंध और हल्के दिन के समय छाए रहेंगे, जो उम्मीद है कि जल्द ही छंट भी जाएंगे। 4 मार्च को होली के दिन मौसम सुहावना रहने वाला है।2
- Post by Laxman bisht1