Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रदेश में, जानिए कैसा रहने वाला है 4 मार्च को आ रही होली का मौसम कमसे नैनीताल का मौसम आने वाले दिनों में साफ रहने वाला है। हल्की धुंध और हल्के दिन के समय छाए रहेंगे, जो उम्मीद है कि जल्द ही छंट भी जाएंगे। 4 मार्च को होली के दिन मौसम सुहावना रहने वाला है।
NTL
प्रदेश में, जानिए कैसा रहने वाला है 4 मार्च को आ रही होली का मौसम कमसे नैनीताल का मौसम आने वाले दिनों में साफ रहने वाला है। हल्की धुंध और हल्के दिन के समय छाए रहेंगे, जो उम्मीद है कि जल्द ही छंट भी जाएंगे। 4 मार्च को होली के दिन मौसम सुहावना रहने वाला है।
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडधारी, नैनीताल, उत्तराखंड👌3 hrs ago
More news from Uttarakhand and nearby areas
- नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में गुरुवार को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित डिजिटल ई-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने इसे न्यायिक कार्यप्रणाली को गति देने वाली ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों से प्रतिदिन आने वाले आदेशों और निर्णयों की त्वरित जानकारी अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है जिला न्यायाधीश ने कहा कि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अधिवक्ता नवीनतम फैसलों और विधिक तथ्यों से तुरंत अवगत हो सकेंगे जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस पहल को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि ई-लाइब्रेरी में उच्चतम न्यायालय तथा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से जुड़े 27 लाख से अधिक प्रकरणों का डाटाबेस उपलब्ध है इससे अधिवक्ताओं को शोध कार्य में व्यापक सहायता मिलेगी जिससे समय की बचत भी होगी एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि डिजिटल ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक एआई फीचर से लैस है इसमें सिविल क्रिमिनल सर्विस ट्रिब्यूनल और एन.आई. एक्ट सहित विभिन्न प्रकार के मामलों में प्रश्न पूछने पर त्वरित और सटीक उत्तर प्राप्त किए जा सकेंगे साथ ही याचिकाओं और प्रार्थना पत्रों की ड्राफ्टिंग में भी यह प्रणाली बेहद उपयोगी सिद्ध होगी नई व्यवस्था से नैनीताल की न्यायिक कार्यप्रणाली में तकनीकी क्रांति का आगाज माना जा रहा है अधिवक्ताओं ने इसे डिजिटल युग की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम बताया है जिससे न्याय व्यवस्था और अधिक सुलभ सरल और प्रभावशाली बनेगी कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह बिष्ट हरिशंकर कंसल मनीष मोहन जोशी राजेश चंदोला सुशील शर्मा पंकज बिष्ट प्रीति साह मंजू कोटलिया बलवंत सिंह थलाल हरीश भट्ट प्रदीप परगाई चंद्रेश ममगई भरत भट्ट ओंकार गोस्वामी संजय सुयाल अर्चित गुप्ता संजय सिंह बिष्ट भानु प्रताप मौनी गंगा सिंह बोरा शारीक अली नीरज गोस्वामी मो बिलाल गौरव कुमार अनिल बिष्ट नीलेश भट्ट गौरव भट्ट चंद्रकांत बहुगुणा उमेश कांडपाल शिवांशु जोशी निखिल बिष्ट कमल चिलवाल सुभाष जोशी प्रदीप प्रसाद तारा आर्या दीपक दत्त मोहन नाथ गोस्वामी जयंत नैनवाल मुन्नी आर्या सरिता बिष्ट किरन आर्या आरती कामिनी गंगवार जया आर्या भावना जंतवाल मीनाक्षी तानुप्रिया जोशी दिव्या बार क्लर्क आनंद चंद्रा आदि मौजूद रहे।1
- कमसे नैनीताल का मौसम आने वाले दिनों में साफ रहने वाला है। हल्की धुंध और हल्के दिन के समय छाए रहेंगे, जो उम्मीद है कि जल्द ही छंट भी जाएंगे। 4 मार्च को होली के दिन मौसम सुहावना रहने वाला है।2
- विडियो देखें-उत्तरप्रदेश मथुरा रेलवे स्टेशन पर दुकान चलाने वाले एक दुकानदार से पुलिसवाला चाय बनाने को कहता है। लेकिन वह सफाई के बाद ही चाय बनाने को तैयार होता है। मगर इस बीच पुलिसवाला पूरी दबंगई क साथ उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। मामला वायरल होने के बाद GRP आगरा के SP तुरंत मामले पर एक्शन लेते हैं, और बेरहमी से दुकानदार को पीटने और गाली देने वाले सिपाही को निलंबित कर दिया है। दुकानदार का सबसे ज्यादा साथ CCTV कैमरे ने दिया है, जिसमें पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है।1
- Post by 7News Live Uk1
- अल्मोड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं ने अपनी लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को चौघानपाटा में धरना-प्रदर्शन किया। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है, के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन के बाद कार्यकर्तियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों और सहायिकाओं को लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो पाया है। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने की प्रमुख मांग उठाई गई है, जिसमें हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर बढ़ोतरी की बात कही गई है। इसके साथ ही पोषण ट्रैकर के लिए मिलने वाली मोबाइल रिचार्ज राशि बढ़ाने, टेक होम राशन की खरीद और वितरण में पारदर्शिता लाने तथा स्थानीय महिला समूहों को प्राथमिकता देने की मांग भी की गई है। कार्यकर्तियों ने पोषाहार की गुणवत्ता सुधारने, स्थानीय स्तर पर तैयार पोषाहार को बच्चों में वितरित करने और तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए निर्धारित धनराशि बढ़ाने की आवश्यकता भी जताई। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पर्याप्त भवन और किराया व्यवस्था सुनिश्चित करने, तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान, मासिक बैठकों में यात्रा भत्ता देने और दुर्गम क्षेत्रों में पोषाहार पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग रखी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षो में जमकर चले लाठी डंडे जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निजामगढ़ में एक ही समुदाय के दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गांव में बच्चो में खेल खेल में विवाद हो गया था बीती देर रात उसी बात को लेकर बड़ो के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते कहासुनी जंग का मैदान बन गई एक पक्ष के लोगो ने लाठी डंडे निकाल लिए ओर जमकर लाठी डंडे चले वीडियो में महिलाएं भी देखी जा सकती है घटना में एक पक्ष के दो लोगो के गंभीर चोटे आई है जिन्हें उपचार के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वंही मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वंही एक पक्ष के लोगो ने पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वंही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट, गई हैवंही इस पूरी घटना को लेकर एस पी काशीपुर स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसका संज्ञान लिया जा रहा है वीडियो में कुछ लोग मारपीट कर रहे है इस संबंध में चौकी इंचार्ज पतरामपुर को निर्देशित किया गया है की पूरे मामले की जानकारी की जा रही है और जो लोग उसमे शामिल है उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है स्वपन किशोर सिंह ( एसपी काशीपुर )2
- Post by Speed Records Ramnagar Uttarak1
- *संघर्ष से सफलता तक: महेंद्र बिष्ट बने आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल* उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के धारी विकासखंड क्षेत्र के निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने यह साबित कर दिया कि यदि सही समय पर सरकारी योजनाओं का सहयोग और मेहनत का जज़्बा मिल जाए, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महेंद्र बिष्ट ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, की ग्राम भटेलिया शाखा से 3 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और मोबाइल रिपेयरिंग के व्यवसाय को अपने आत्मनिर्भर भविष्य का माध्यम बनाया। शुरुआत में आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ने उनके सपनों को नई उड़ान दी। जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सक्रिय पहल से उनका ऋण स्वीकृत हुआ। बैंक से सहयोग मिलने के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान स्थापित की। आज उनका व्यवसाय न केवल सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, बल्कि वे अपने इस उद्यम से दो अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में उनका व्यवसाय लगभग 4 लाख रुपये के टर्नओवर तक पहुंच चुका है और उन्हें *प्रतिमाह 15-20 हजार रुपये* तक की नियमित आय हो रही है। यह कहानी केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की भी सफलता है। *मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी* के नेतृत्व में राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी दूरदर्शी सोच और प्रभावी क्रियान्वयन ने हजारों युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। महेंद्र बिष्ट आज अपने गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाकर और निरंतर मेहनत से कोई भी युवा आत्मनिर्भर बन सकता है। यह है आत्मनिर्भर उत्तराखंड की असली तस्वीर — जहां सरकार का सहयोग और युवा शक्ति मिलकर नई सफलता की कहानी लिख रहे हैं।3