Shuru
Apke Nagar Ki App…
Speed Records Ramnagar Uttarak
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Speed Records Ramnagar Uttarak1
- उत्तराखंड में देवर के सामने भाभी से गैंगरेप: सरस मेले में साथ खाया खाना, फिर 'शॉर्टकट' के बहाने गन पॉइंट पर बंधक बनाकर की वारदात ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सरस मेला देखकर लौट रही एक महिला के साथ उसके देवर के ही दोस्तों ने तमंचे और चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने देवर को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया और उसके सामने ही इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। यह घटना 22 फरवरी की देर रात हुई, जब बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को कथित तौर पर हथियार के बल पर अगवा कर लिया। विरोध करने पर महिला के हाथ पर चाकू से वार कर उसे घायल भी कर दिया।1
- मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षो में जमकर चले लाठी डंडे जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निजामगढ़ में एक ही समुदाय के दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले बताया जा रहा है कि दो दिन पहले गांव में बच्चो में खेल खेल में विवाद हो गया था बीती देर रात उसी बात को लेकर बड़ो के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते कहासुनी जंग का मैदान बन गई एक पक्ष के लोगो ने लाठी डंडे निकाल लिए ओर जमकर लाठी डंडे चले वीडियो में महिलाएं भी देखी जा सकती है घटना में एक पक्ष के दो लोगो के गंभीर चोटे आई है जिन्हें उपचार के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वंही मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वंही एक पक्ष के लोगो ने पुलिस में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वंही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट, गई हैवंही इस पूरी घटना को लेकर एस पी काशीपुर स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसका संज्ञान लिया जा रहा है वीडियो में कुछ लोग मारपीट कर रहे है इस संबंध में चौकी इंचार्ज पतरामपुर को निर्देशित किया गया है की पूरे मामले की जानकारी की जा रही है और जो लोग उसमे शामिल है उनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है स्वपन किशोर सिंह ( एसपी काशीपुर )2
- रुद्रपुर में शाहिद पर नमाज़ के दौरान गुंडागर्दी के मामले में नया मोड़।अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी का बयान:- घटना मंदिर परिसर में नहीं, बल्कि एक मैदान में हुई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अरविंद आजीवन कारावास का अपराधी है और पैरोल पर बाहर है। उत्तराखंड, रुद्रपुर ll जगतपुरा (Jagatpura) इलाके का मामला है ll इस घटना से जुड़े मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं: घटना स्थल: यह घटना अटारिया मंदिर (Atariya Temple) के पास एक खाली मैदान में हुई थी। पीड़ित शाहिद का कहना है कि वह मंदिर परिसर से काफी दूर एक खाली जगह पर नमाज पढ़ रहा था, जबकि आरोपी अरविंद शर्मा इसे अपनी निजी संपत्ति और मंदिर से जुड़ा क्षेत्र बता रहा है। आरोपी की पृष्ठभूमि: अरविंद शर्मा की पूर्व पत्नी ने दावा किया है कि वह आजीवन कारावास (Life Imprisonment) का सजायाफ्ता अपराधी है और वर्तमान में पैरोल पर बाहर है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भी उस पर धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई: पंतनगर थाना पुलिस ने अरविंद शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (मारपीट और धमकी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by 7News Live Uk1
- बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में आयोजित एक बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी. दुल्हन को गोली लगते ही बारात में भगदड़ मच गई. घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया.1
- नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में गुरुवार को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित डिजिटल ई-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने इसे न्यायिक कार्यप्रणाली को गति देने वाली ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों से प्रतिदिन आने वाले आदेशों और निर्णयों की त्वरित जानकारी अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है जिला न्यायाधीश ने कहा कि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अधिवक्ता नवीनतम फैसलों और विधिक तथ्यों से तुरंत अवगत हो सकेंगे जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस पहल को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि ई-लाइब्रेरी में उच्चतम न्यायालय तथा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से जुड़े 27 लाख से अधिक प्रकरणों का डाटाबेस उपलब्ध है इससे अधिवक्ताओं को शोध कार्य में व्यापक सहायता मिलेगी जिससे समय की बचत भी होगी एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि डिजिटल ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक एआई फीचर से लैस है इसमें सिविल क्रिमिनल सर्विस ट्रिब्यूनल और एन.आई. एक्ट सहित विभिन्न प्रकार के मामलों में प्रश्न पूछने पर त्वरित और सटीक उत्तर प्राप्त किए जा सकेंगे साथ ही याचिकाओं और प्रार्थना पत्रों की ड्राफ्टिंग में भी यह प्रणाली बेहद उपयोगी सिद्ध होगी नई व्यवस्था से नैनीताल की न्यायिक कार्यप्रणाली में तकनीकी क्रांति का आगाज माना जा रहा है अधिवक्ताओं ने इसे डिजिटल युग की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम बताया है जिससे न्याय व्यवस्था और अधिक सुलभ सरल और प्रभावशाली बनेगी कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह बिष्ट हरिशंकर कंसल मनीष मोहन जोशी राजेश चंदोला सुशील शर्मा पंकज बिष्ट प्रीति साह मंजू कोटलिया बलवंत सिंह थलाल हरीश भट्ट प्रदीप परगाई चंद्रेश ममगई भरत भट्ट ओंकार गोस्वामी संजय सुयाल अर्चित गुप्ता संजय सिंह बिष्ट भानु प्रताप मौनी गंगा सिंह बोरा शारीक अली नीरज गोस्वामी मो बिलाल गौरव कुमार अनिल बिष्ट नीलेश भट्ट गौरव भट्ट चंद्रकांत बहुगुणा उमेश कांडपाल शिवांशु जोशी निखिल बिष्ट कमल चिलवाल सुभाष जोशी प्रदीप प्रसाद तारा आर्या दीपक दत्त मोहन नाथ गोस्वामी जयंत नैनवाल मुन्नी आर्या सरिता बिष्ट किरन आर्या आरती कामिनी गंगवार जया आर्या भावना जंतवाल मीनाक्षी तानुप्रिया जोशी दिव्या बार क्लर्क आनंद चंद्रा आदि मौजूद रहे।1
- बाजपुर में नकाबपोश चोरों का आतंक, पहले गांव धनसारा में अब गांव नंदपुर नरका टोपा में एक ही रात में चटकाए तीन घरों के ताले,1