logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमारे गांव के सुराचन्द के सरपंच साहब देवी सिंह जी राणा भीम गुड़ा ग्राम पंचायत सरपंच साहब सुखराम जी हमारे एमएलए साहब जीवाराम जी चौधरी युवा नेता पूर्व मंत्री सुखराम जी बिश्नोई पूर्वसांसद देवजी भाई एम पटेल फिलहाल सांसद लुमाराम जी चौधरी से में आग्रह करूंगा की यह ये सड़क सुंथडि से सुराचंद मालासर मठ भूमगुड़ा से अरवा तक लग भाग दूरी 18 से 20 km है बारिश के टाइम में भी यह हालत रहता है नेता लोग ओन्ली फॉर वोट लेने आते हैं पब्लिक का दुख दर्द यह सड़कों का हालात नहीं समझते उनको खाली अपनी कुर्सी चाहिए वह जीत गए फिर पब्लिक के सामने मूह भी नहीं घुमा ते उनकी समस्या सुनने

20 hrs ago
user_Hemant Sen
Hemant Sen
चितलवाना, जालोर, राजस्थान•
20 hrs ago
ee346a48-22fe-4fd4-b356-416fc75d4fda
b89ff685-282f-46e9-9bc6-12585d32e2b8

हमारे गांव के सुराचन्द के सरपंच साहब देवी सिंह जी राणा भीम गुड़ा ग्राम पंचायत सरपंच साहब सुखराम जी हमारे एमएलए साहब जीवाराम जी चौधरी युवा नेता पूर्व मंत्री सुखराम जी बिश्नोई पूर्वसांसद देवजी भाई एम पटेल फिलहाल सांसद लुमाराम जी चौधरी से में आग्रह करूंगा की यह ये सड़क सुंथडि से सुराचंद मालासर मठ भूमगुड़ा से अरवा तक लग भाग दूरी 18 से 20 km है बारिश के टाइम में भी यह हालत रहता है नेता लोग ओन्ली फॉर वोट लेने आते हैं पब्लिक का दुख दर्द यह सड़कों का हालात नहीं समझते उनको खाली अपनी कुर्सी चाहिए वह जीत गए फिर पब्लिक के सामने मूह भी नहीं घुमा ते उनकी समस्या सुनने

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पचपदरा/बालोतरा पचपदरा पुलिस से टीम ने अवैध मादक पदार्थ बरामद कर दी आरोपियों को गिरफ्तार किया
    1
    पचपदरा/बालोतरा
पचपदरा पुलिस से टीम ने अवैध मादक पदार्थ बरामद कर दी आरोपियों को गिरफ्तार किया
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • आहोर आयोजन: भक्तों ने बिल्वपत्र , धतूरा, फूल और कमलगट्टे आदि चढ़ाकर महादेव से सुख -समृद्घि की कामना :- गुड़ा इन्द्रपुरा में शिवरात्रि पर गूंजा ' हर हर महादेव : ढ़ोल - नगाड़ों और भक्ति गानों पर झूमे श्रद्धालु , भक्ति संध्या पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति:- महाशिवरात्रि पर रविवार को क्षेत्र के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर गुड़ा इन्द्रपुरा, श्री एकलिंगनाथ कवलेश्वर महादेव कवलां,रोडलेश्वर महादेव रोडला , जलंधरनाथ महादेव वलदरा , भूती के शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने कतार में खड़े दिखे एवं शिवभक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भगवान शिव का विशेष प्रकार से श्रृंगार कर पूजाअर्चना की। गुड़ा इन्द्रपुरा व कवलां के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने बिल्वपत्र, धतूरा, फूल, कमलगट्टे आदि चढ़ाकर महादेव से सुख -समृद्घि की प्रार्थना की । वहीं एकलिंगनाथ महादेव मंदिर गुड़ा इन्द्रपुरा में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भोलेनाथ का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। चारों प्रहर आरती की । वहीं महाशिवरात्रि पर गुड़ा इन्द्रपुरा के श्री एकलिंगनाथ नवयुवक मित्र मंडल गुड़ा इन्द्रपुरा (मुंबई) के बैनरतले 12वां महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के तहत एक शाम एकलिंगनाथ महादेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकार प्रताप खौड एण्ड पार्टी व प्रभु माधव एण्ड पार्टी द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। नृत्य कलाकार मंगेश प्रजापत, मुकेश कोटा, एकता कोटा द्वारा शिव व हनुमान झांकियां की प्रस्तुति दी।मंच संचालन रमेश कुमार गर्ग ने किया।इस मौके बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। वहीं महाप्रसादी का आयोजन किया।वहीं कवलां के श्री हेमशाही जागीर मंठ कवलां के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं मंठ को आर्कषण रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया एवं भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं मंठाधीश मंहत हरिपुरीजी महाराज से आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की
    3
    आहोर 
आयोजन: भक्तों ने बिल्वपत्र , धतूरा, फूल और कमलगट्टे आदि चढ़ाकर महादेव से सुख -समृद्घि की कामना :-
गुड़ा इन्द्रपुरा में शिवरात्रि पर गूंजा ' हर हर महादेव : ढ़ोल - नगाड़ों और भक्ति गानों पर झूमे श्रद्धालु , भक्ति संध्या पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति:-
महाशिवरात्रि पर रविवार को क्षेत्र के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर गुड़ा इन्द्रपुरा, श्री एकलिंगनाथ कवलेश्वर महादेव कवलां,रोडलेश्वर महादेव रोडला  , जलंधरनाथ महादेव वलदरा , भूती के शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने कतार में खड़े दिखे एवं शिवभक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भगवान शिव का विशेष प्रकार से श्रृंगार कर पूजाअर्चना की। गुड़ा इन्द्रपुरा व कवलां के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में शिवभक्तों ने बिल्वपत्र, धतूरा, फूल, कमलगट्टे आदि चढ़ाकर महादेव से सुख -समृद्घि की प्रार्थना की । वहीं एकलिंगनाथ महादेव मंदिर गुड़ा इन्द्रपुरा में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। भोलेनाथ का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया। चारों प्रहर आरती की । वहीं महाशिवरात्रि पर गुड़ा इन्द्रपुरा के श्री एकलिंगनाथ नवयुवक मित्र मंडल गुड़ा इन्द्रपुरा (मुंबई) के बैनरतले 12वां महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के तहत एक शाम  एकलिंगनाथ महादेव के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकार प्रताप खौड एण्ड पार्टी व प्रभु माधव एण्ड पार्टी द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। नृत्य कलाकार मंगेश प्रजापत, मुकेश कोटा, एकता कोटा द्वारा शिव व हनुमान झांकियां की प्रस्तुति दी।मंच संचालन रमेश कुमार गर्ग ने किया।इस मौके बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। वहीं महाप्रसादी का आयोजन किया।वहीं कवलां के श्री हेमशाही जागीर मंठ कवलां के एकलिंगनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं मंठ को आर्कषण रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया एवं भक्ति संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं मंठाधीश मंहत हरिपुरीजी महाराज से आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की
    user_सुरेश गर्ग
    सुरेश गर्ग
    Voice of people आहोर, जालोर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • सर्व धाम मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। आबूरोड। शहर के सनसिटी कॉलोनी स्थित सर्व धाम मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। वार्षिकोत्सव को लेकर कॉलोनी निवासियों मै उत्साह का मोहाल देखने को मिला। कॉलोनी निवासी महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि प्रातः हेतल मोदी के घर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा कॉलोनी के प्रमुख मार्गो से होकर मंदिर पहुंच संपन्न हुई। कलश यात्रा के मार्ग में निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जिससे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत् पश्चात हवन-यज्ञ हुआ जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर मंगल कमान की। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर महिला वर्ग मे संगीता शर्मा, आशा प्रजापत, लाली शर्मा, उर्मिला त्यागी, आशा गोयल, विन्नी, रूही, मुनीर, वीणा, पवन, राजू, सरोज, कैलाश अग्रवाल, विमला, रेणुका, श्वेता, माया, खुशी, प्रीति, मीना कर्दम तथा पुरुष वर्ग में भूपेंद्र त्यागी, मनोज शर्मा, प्यारे लाल, सुरेन्द्र, पूनम मीणा, भंवर सिंह, मोंटी, रोनित अग्रवाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कृष्ण हॉस्पिटल संचालक डॉ राम कृष्णा मोदी और हेतल बेन का विशेष आभार प्रकट किया जिन्होंने भगवान विष्णु, मा लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करवाई।
    3
    सर्व धाम मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया।
आबूरोड। शहर के सनसिटी कॉलोनी स्थित सर्व धाम मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
वार्षिकोत्सव को लेकर कॉलोनी निवासियों मै उत्साह का मोहाल देखने को मिला।
कॉलोनी निवासी महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने बताया कि प्रातः हेतल मोदी के घर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा कॉलोनी के प्रमुख मार्गो से होकर मंदिर पहुंच संपन्न हुई। कलश यात्रा के मार्ग में निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जिससे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत् पश्चात हवन-यज्ञ हुआ जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर मंगल कमान की। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर महिला वर्ग मे संगीता शर्मा, आशा प्रजापत, लाली शर्मा, उर्मिला त्यागी, आशा गोयल, विन्नी, रूही, मुनीर, वीणा, पवन, राजू, सरोज, कैलाश अग्रवाल, विमला, रेणुका, श्वेता, माया, खुशी, प्रीति, मीना कर्दम तथा पुरुष वर्ग में भूपेंद्र त्यागी, मनोज शर्मा, प्यारे लाल, सुरेन्द्र, पूनम मीणा, भंवर सिंह, मोंटी, रोनित अग्रवाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
कृष्ण हॉस्पिटल संचालक डॉ राम कृष्णा मोदी और हेतल बेन का विशेष आभार प्रकट किया जिन्होंने भगवान विष्णु, मा लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करवाई।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • आबूरोड स्थित रॉयल राजस्थान पब्लिक स्कूल में “इम्पोर्टेंस ऑफ एजुकेशन एंड साइबर सेफ्टी” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। शिक्षा से ही सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है, सही-गलत का ज्ञान मिलता है तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा प्राप्त होती है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ही सफलता की कुंजी बताया गया। इसके साथ ही डिजिटल युग में साइबर सेफ्टी की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने से होने वाले दुष्परिणामों तथा मजबूत पासवर्ड रखने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि इंटरनेट का उपयोग हमेशा सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें। अज्ञात कॉल, संदेश या लिंक से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों अथवा शिक्षकों को दें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना, बल्कि उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
    2
    आबूरोड स्थित रॉयल राजस्थान पब्लिक स्कूल में “इम्पोर्टेंस ऑफ एजुकेशन एंड साइबर सेफ्टी” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। शिक्षा से ही सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है, सही-गलत का ज्ञान मिलता है तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा प्राप्त होती है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ही सफलता की कुंजी बताया गया।
इसके साथ ही डिजिटल युग में साइबर सेफ्टी की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने से होने वाले दुष्परिणामों तथा मजबूत पासवर्ड रखने की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया।
छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि इंटरनेट का उपयोग हमेशा सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें। अज्ञात कॉल, संदेश या लिंक से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों अथवा शिक्षकों को दें।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना, बल्कि उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, सजग और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सरूपगंज माण्डवाडा खालस गांव की सिंगाराजोड की पहाड़ी पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में रविवार महाशिवरात्रि को ठीक रात 12 बजे मंदिर में पहाड़ी की चट्टान से जल की धारा निकलते ही वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। ​मंदिर के महंत वैरागी संत श्रवणदास महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि को मंदिर में एक निश्चित जगह पर पूजा अर्चना कर वहां पर नारियल की स्थापना की गई। पूजा अर्चना शुरू की गई। रात 12 बजे मंदिर की चट्टान से जल की धारा निकली जिस पर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। उन्होंने बताया कि यह परंपरा व विश्वास वर्षों से चला आ रहा है। जल के प्रकट होते ही विशेष आरती उतारी गई।जाती है। वहां उपस्थित लोगों ने जल की धारा के दर्शन किए। इस दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालू मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर रात को भजन सत्संग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    1
    सरूपगंज
माण्डवाडा खालस गांव की सिंगाराजोड की पहाड़ी पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में रविवार महाशिवरात्रि को ठीक रात 12 बजे मंदिर में पहाड़ी की चट्टान से जल की धारा निकलते ही वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
​मंदिर के महंत वैरागी संत श्रवणदास महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि को मंदिर में एक निश्चित जगह पर पूजा अर्चना कर वहां पर नारियल की स्थापना की गई। पूजा अर्चना शुरू की गई। रात 12 बजे मंदिर की चट्टान से जल की धारा निकली जिस पर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। उन्होंने बताया कि यह परंपरा व विश्वास वर्षों से चला आ रहा है। जल के प्रकट होते ही विशेष आरती उतारी गई।जाती है। वहां उपस्थित लोगों ने जल की धारा के दर्शन किए। इस दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालू मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर रात को भजन सत्संग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_Jitendra Agarwal
    Jitendra Agarwal
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सिरोही रोड (पिंडवाड़ा) सिरोही रोड क्षेत्र में स्थित श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर में दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को “एक शाम श्री नंदेश्वर महादेव के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का विधिवत अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    सिरोही रोड (पिंडवाड़ा)
सिरोही रोड क्षेत्र में स्थित श्री नंदेश्वर महादेव मंदिर में दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को “एक शाम श्री नंदेश्वर महादेव के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का विधिवत अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    1
    बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.