logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली जिले के अटबडा गांव में जैन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 10 मार्च से 14 मार्च तक होंगे भव्य कार्यक्रम

on 13 March
user_Kailash Jaipal
Kailash Jaipal
Social worker सोजत, पाली, राजस्थान•
on 13 March

पाली जिले के अटबडा गांव में जैन मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 10 मार्च से 14 मार्च तक होंगे भव्य कार्यक्रम

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली जयपुर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आऊवा गांव के दिनेश पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पंवार को सम्मानित किया गया। दिनेश पंवार को समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि दिनेश पंवार पाली के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।
    2
    पाली
जयपुर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आऊवा गांव के दिनेश पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पंवार को सम्मानित किया गया।
दिनेश पंवार को समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि दिनेश पंवार पाली के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर डेयरी एवं किराना की दुकानों पर कार्यवाही जांच के लिए सैंपल* पाली जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। सीएमएचओ डाॅ विकास मारवाल के निर्देशानुसार संपर्क पोर्टल पर शिकायत अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी पर स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना तथा दूसरी शिकायत भीखाजी नगर कोसलाव शिव शक्ति किराना स्टोर से नकली घी के संदेह पर कृष्णा घी, सरस घी, अमूल घी के 4 नमूने लिए 27 टीन को विक्रय नहीं करने की हिदायत दी। खाद्य विभाग की टीम ने भारत सरकार द्वारा प्राप्त शिकायत पर खिवाड़ा में विधाता सुपर मार्केट पर कार्यवाही कर सरस से मिलते जुलते चार ब्रांड घी के सैंपल लिए। सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि सावों विवाह और धार्मिक कार्यकर्मों की सीजन को देखते हुए आम जन के स्वास्थ्य के साथ मिलावट कर खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खिंवाड़ा में विभाग की टीम ने श्री श्याम सरस, धेनु सरस, गो अमृत सहित अनेक ब्रांड के घी के सैंपल जाच के लिए लिया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता से समझौता पाया गया, तो दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    *नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर डेयरी एवं किराना की दुकानों पर कार्यवाही जांच के लिए सैंपल*
पाली जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। 
सीएमएचओ डाॅ विकास मारवाल के निर्देशानुसार संपर्क पोर्टल पर शिकायत अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी पर स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना तथा दूसरी  शिकायत भीखाजी नगर कोसलाव शिव शक्ति किराना स्टोर से नकली घी के संदेह पर कृष्णा घी, सरस घी, अमूल घी के 4 नमूने लिए 27 टीन को विक्रय नहीं करने की हिदायत दी। 
खाद्य विभाग की टीम ने भारत सरकार द्वारा प्राप्त शिकायत पर खिवाड़ा में विधाता सुपर मार्केट पर कार्यवाही कर सरस से मिलते जुलते चार ब्रांड घी के सैंपल लिए। सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि सावों विवाह और धार्मिक कार्यकर्मों की सीजन को देखते हुए आम जन के स्वास्थ्य के साथ मिलावट कर खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खिंवाड़ा में विभाग की टीम ने श्री श्याम सरस, धेनु सरस, गो अमृत सहित अनेक ब्रांड के घी के सैंपल जाच के लिए लिया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता से समझौता पाया गया, तो दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Khushveer singh
    Khushveer singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Praveen singh od
    4
    Post by Praveen singh od
    user_Praveen singh od
    Praveen singh od
    Actor पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मेघड़दा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती | जय भीम युवा मंडल का आयोजन मेघड़दा। ग्राम मेघड़दा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जय भीम युवा मंडल मेघड़दा के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मूलसिंह गहलोत ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीनाराम जाटोलिया, उपाध्यक्ष डूंगर राम दामेर, कोषाध्यक्ष जयपाल तंवर सहित लाबूराम जाटोलिया, मांगीलाल जाटोलिया, पुकाराम दामेर, जगदीश भाई तंवर, लोकेश धर्माराम तंवर, संदीप भांदावत, ललित, राकेश, दिलीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में जय भीम के जयघोष गूंजते रहे।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
मेघड़दा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती | जय भीम युवा मंडल का आयोजन 
मेघड़दा। ग्राम मेघड़दा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जय भीम युवा मंडल मेघड़दा के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मूलसिंह गहलोत ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को भी समझाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष दीनाराम जाटोलिया, उपाध्यक्ष डूंगर राम दामेर, कोषाध्यक्ष जयपाल तंवर सहित लाबूराम जाटोलिया, मांगीलाल जाटोलिया, पुकाराम दामेर, जगदीश भाई तंवर, लोकेश धर्माराम तंवर, संदीप भांदावत, ललित, राकेश, दिलीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गांव के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में जय भीम के जयघोष गूंजते रहे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। भारतीय संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी एवं पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सूरजपोल स्थित अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसके तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की संवैधानिक दृष्टि और वर्तमान परिदृश्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थिति विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण और शिक्षा के प्रति उनके क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की असली शक्ति उसके संविधान में निहित है। संविधान की शक्ति जनता की एकता, अधिकारों और न्याय से सशक्त होती है। बाबा साहब की दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम से ही हमें समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र पर आधारित संविधान प्राप्त हुआ है। शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई और शिक्षाविद एन. के. राजा सहित मुख्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के दिखाए रास्तों पर चलते हुए संविधान की रक्षा हेतु सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमित्रा जैन, मदनसिंह जागरवाल, भेरूसिंह सोनाणा, जोगाराम सोलंकी, आनंद सोलंकी, मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, प्रकाश चौधरी, भँवर राव, सुनील बैरवा, रतन उदेश, मण्डल अध्यक्षगण शकील अहमद नागोरी, चेलाराम रारबड़ा, भेराराम गुर्जर, राजू सोलंकी, दिनेश दवे, ताराचन्द टांक, डॉ रमेश चावला, प्रकाश चौहान, निर्मल तेजी, जीवराज चौहान, सज्जन बी राज, गोरधन प्रजापत, संतोखसिख बाजवा, राजेंद्र घावरी, लक्ष्मण कच्छवाह, मांगूसिंह दुदावत, रतन चन्देल, जुगराज चौहान, श्याम बागोरिया, ताराचन्द चन्दनानी, रफीक चौहान, आमीन अली रंगरेज, असगर कुरैशी, विक्रम चंदानी, फकीर मोहम्मद सिंधी, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार, मूलचंद संकलेचा, चन्द्रकांत मारू, साबिर अशरफी, सहाबुद्दीन बागवान, राजेंद्र मेघवाल, रमेश चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, वजाराम गरवलिया, धनराज चौहान, नारायण लाल नाडोल, निमेश चांवरिया, एडवोकेट तरुण मेहता, रमेशचंद राठौड़, जितेंद्रसिंह चुंडावत, धनराज आर्य, मुकेश देवासी, मनोहरसिंह जवाली, जसाराम मेघवाल, दुर्गाराम नायक, नारायण लाल उप प्रधान, इब्राहिम शाह, अनिलसिंह राजपुरोहित सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।
    3
    पाली,मनीष राठौड़। भारतीय संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पाली जिला कांग्रेस कमेटी एवं पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सूरजपोल स्थित अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, जिसके तत्पश्चात जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब की तस्वीर पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की संवैधानिक दृष्टि और वर्तमान परिदृश्य में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थिति विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण और शिक्षा के प्रति उनके क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की असली शक्ति उसके संविधान में निहित है। संविधान की शक्ति जनता की एकता, अधिकारों और न्याय से सशक्त होती है। बाबा साहब की दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम से ही हमें समानता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र पर आधारित संविधान प्राप्त हुआ है। शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई और शिक्षाविद एन. के. राजा सहित मुख्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के दिखाए रास्तों पर चलते हुए संविधान की रक्षा हेतु सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमित्रा जैन, मदनसिंह जागरवाल, भेरूसिंह सोनाणा, जोगाराम सोलंकी, आनंद सोलंकी, मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, प्रकाश चौधरी, भँवर राव, सुनील बैरवा, रतन उदेश, मण्डल अध्यक्षगण शकील अहमद नागोरी, चेलाराम रारबड़ा, भेराराम गुर्जर, राजू सोलंकी, दिनेश दवे, ताराचन्द टांक, डॉ रमेश चावला, प्रकाश चौहान, निर्मल तेजी, जीवराज चौहान, सज्जन बी राज, गोरधन प्रजापत, संतोखसिख बाजवा, राजेंद्र घावरी, लक्ष्मण कच्छवाह, मांगूसिंह दुदावत, रतन चन्देल, जुगराज चौहान, श्याम बागोरिया, ताराचन्द चन्दनानी, रफीक चौहान, आमीन अली रंगरेज, असगर कुरैशी, विक्रम चंदानी, फकीर मोहम्मद सिंधी, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार, मूलचंद संकलेचा, चन्द्रकांत मारू, साबिर अशरफी, सहाबुद्दीन बागवान, राजेंद्र मेघवाल, रमेश चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, वजाराम गरवलिया, धनराज चौहान, नारायण लाल नाडोल, निमेश चांवरिया, एडवोकेट तरुण मेहता, रमेशचंद राठौड़, जितेंद्रसिंह चुंडावत, धनराज आर्य, मुकेश देवासी, मनोहरसिंह जवाली, जसाराम मेघवाल, दुर्गाराम नायक, नारायण लाल उप प्रधान, इब्राहिम शाह, अनिलसिंह राजपुरोहित सहित कई कांग्रेस जन मौजूद थे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • अम्बेडकर जयंती बूटीवास मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई l
    1
    अम्बेडकर जयंती बूटीवास मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई l
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.