logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गयी नियमों की जानकारी औरैया। थाना कुदरकोट पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित डॉ0 लाखन सिंह इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत स्कूल के छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को जागरूकता किया गया जिसमे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से अवगत कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने हेतु बताया गया और महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।

3 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
59801d6e-07b6-409a-9372-56a1c5334cac
f5eb9d1e-f10c-4b5a-bfdc-29668831895b

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गयी नियमों की जानकारी औरैया। थाना कुदरकोट पुलिस टीम द्वारा अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित डॉ0 लाखन सिंह इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत स्कूल के छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को जागरूकता किया गया जिसमे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- (1) 1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, (2) 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, (3) 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, (4) 102 स्वास्थ सेवा, (5) 108 एंबुलेंस सेवा, (6) 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन तथा 1078, 181, 112 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक से अवगत कराया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक/ट्वीटर/इंस्टाग्राम आदि) का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने हेतु बताया गया और महिला सम्बन्धी अपराधों की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • Post by MV news (RNI-33081/78)
    1
    Post by MV news  (RNI-33081/78)
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अपने बच्चों की अंकतालिका देखकर अभिभावक खुशी से झूम उठे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है। अजय अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि विद्यालय के नए कैंपस में कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्कूल परिसर में विशेष काउंटर खोले गए हैं, जहां अभिभावक आसानी से अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नए कैंपस में संचालित की जाएंगी, जबकि पुरानी बिल्डिंग में भी शिक्षण कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नए परिसर में खेल मैदान, प्रयोगशालाएं, आधुनिक शौचालय और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण भी किया गया है। क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में नए विद्यालय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अपने बच्चों की अंकतालिका देखकर अभिभावक खुशी से झूम उठे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।
अजय अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि विद्यालय के नए कैंपस में कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए स्कूल परिसर में विशेष काउंटर खोले गए हैं, जहां अभिभावक आसानी से अपने बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विद्यालय के संस्थापक एवं डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं नए कैंपस में संचालित की जाएंगी, जबकि पुरानी बिल्डिंग में भी शिक्षण कार्य जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि नए परिसर में खेल मैदान, प्रयोगशालाएं, आधुनिक शौचालय और हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के तहत बड़ी संख्या में पौधरोपण भी किया गया है। क्षेत्र के अभिभावकों और छात्रों में नए विद्यालय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया में पति पत्नी की हाई बोल्टेज ड्रामा
    1
    औरैया में पति पत्नी की हाई बोल्टेज ड्रामा
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गलुवापुर गांव में अवैध कब्जे पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: 72 घंटे में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम डेरापुर क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई। दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    गलुवापुर गांव में अवैध कब्जे पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: 72 घंटे में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम
डेरापुर  क्षेत्र के गलुवापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जाधारियों को 72 घंटे के भीतर जमीन खाली करने की अंतिम चेतावनी जारी की है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिलने के बाद की गई।
दत्तमपुर रोड स्थित गाटा संख्या 543, जिसका क्षेत्रफल लगभग 0.461 हेक्टेयर (करीब 5 बिस्वा) है, ग्राम पंचायत की संपत्ति के रूप में दर्ज है। आरोप है कि दस्तमपुर निवासी लाली पत्नी लालू कठेरिया द्वारा इस सरकारी जमीन पर अस्थायी “बंगला” रखकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। शिकायत मिलते ही राजस्व विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम में नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, क्षेत्रीय लेखपाल मनोज सचान, चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, वहीं ग्राम प्रधान रेखा देवी भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित पक्ष को तत्काल कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जमीन खाली कराएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दोहराया कि ग्राम समाज की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चौकी इंचार्ज दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कब्जा हटाने के लिए संबंधित पक्ष को तीन दिन का अंतिम समय दिया गया है। समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद ट्रक की टक्कर से 33/11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों की सप्लाई बाधित कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/04/2026 को सुबह करीब 8:30 बजे ट्रक संख्या UP81CT-0782 ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजपुर से संबंधित फीडर 11 की मेन लाइन के पोल एवं लाइन को टक्कर मार दी। इस हादसे में विद्युत लाइन का पोल टूट गया और लाइन में भारी क्षति पहुंची, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। इस घटना में विद्युत विभाग को लगभग ₹25,218 का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने संबंधित ट्रक के रजिस्टर्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। विभाग द्वारा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    2
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार इकबाल अहमद
ट्रक की टक्कर से 33/11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, हजारों की सप्लाई बाधित
कानपुर देहात के राजपुर क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02/04/2026 को सुबह करीब 8:30 बजे ट्रक संख्या UP81CT-0782 ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र राजपुर से संबंधित फीडर 11 की मेन लाइन के पोल एवं लाइन को टक्कर मार दी।
इस हादसे में विद्युत लाइन का पोल टूट गया और लाइन में भारी क्षति पहुंची, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विभाग के अनुसार, क्षतिग्रस्त लाइन को सही कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है। इस घटना में विद्युत विभाग को लगभग ₹25,218 का नुकसान हुआ है।
अधिकारियों ने संबंधित ट्रक के रजिस्टर्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
विभाग द्वारा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
    3
    संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के बलियापुर गांव में कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में सफाई कर्मचारी के न पहुंचने से गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, लंबे समय से सफाई कर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आ रहा है। आरोप है कि जब कभी सफाई के लिए आता भी है तो अपने साथ दो निजी व्यक्तियों को लेकर आता है और केवल कुछ चुनिंदा गलियों की सफाई कर औपचारिकता पूरी कर लौट जाता है।
वर्तमान स्थिति यह है कि गांव की अधिकांश गलियां और नालियां कचरे व गंदगी से पट चुकी हैं। जलभराव और बदबू के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को करीब 3 बजे बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की। इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
    1
    औरैया जनपद में प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह अभियान सदर तहसील के ग्राम राजंदाजपुर में चलाया गया, जहां सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया।
प्रशासनिक टीम ने थाना औरैया के पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 325, जो कि तालाब की भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0610 हेक्टेअर है, तथा खसरा संख्या 327, जो बंजर भूमि है और जिसका क्षेत्रफल 0.0400 हेक्टेअर है, को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया।
जानकारी के अनुसार सर्वेश नामक व्यक्ति द्वारा इन दोनों भूखंडों पर बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई। मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी उपस्थित रही, जिसने भूमि की पैमाइश कर कब्जे की पुष्टि की।
इस कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा मुक्त कराई गई इस सरकारी भूमि की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। और जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जा सके और उनका सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.