मुंगेर कोर्ट परिसर में चोरी से हड़कंप: छह अधिवक्ताओं के चेंबर के ताले तोड़े, मौके से शराब की बोतल व रॉड बरामद मुंगेर: मुंगेर विधिज्ञ संघ परिसर में होली पर्व के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा अधिवक्ताओं के चेंबर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने करीब छह अधिवक्ताओं के चेंबर के ताले तोड़कर अंदर रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। घटना का पता गुरुवार को तब चला जब होली के बाद अधिवक्ता न्यायालय पहुंचे और अपने-अपने चेंबर के ताले टूटे हुए तथा अंदर सामान बिखरा हुआ देखा। इसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना को जानकारी दी गई। सूचना पर कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से शराब पीने का गिलास, शराब की बोतल तथा एक लोहे की रॉड बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने इसी लोहे की रॉड से चेंबर के ताले तोड़े और वहीं बैठकर शराब का सेवन भी किया। मुंगेर विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता शशि शेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि करीब छह अधिवक्ताओं के चेंबर और बक्सों के ताले तोड़े गए हैं। चेंबर के अंदर अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज बिखरे हुए मिले हैं। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

- #nitish के खिलाफ #bjp की नई चाल, #bihar की #politics में आई भूचाल, #jdu नेता व कार्यकर्ताओं की अपील1
- Post by Kumar Mithun1
- कौन बोलता है मर्द को दर्द नहीं होता दर्द होता है1
- न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल टीकारामपुर मथुरापुर वार्ड नंबर 7 में पूर्व मुखिया एवं जदयू नेता अशोक सिंह ने न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल का फीता काटकर किया शुभ उद्घाटन । मौके पर न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर देवधर प्रसाद सिंह , प्रिंसिपल विशाल सिंह, प्रभाकर सर आदि रहे मौजूद।1
- Post by किरण देव यादव1
- तेघरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में होली त्यौहार मनाए गई1
- मुंगेर जिला नियोजनालय द्वारा टेटिया बंबर प्रखंड में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 7 मार्च को टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में लगेगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशा राय ने इस संबंध में जानकारी दी है। इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी सिस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड भाग लेगी। कंपनी सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा पदों के अनुसार 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कुछ पदों के लिए यह 21 से 36 वर्ष होगी। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 12 हजार से 29 हजार रुपये तक मिलेगा, जो पद के अनुसार अलग-अलग होगा। जिला नियोजनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। इच्छुक पुरुष अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जॉब कैंप में उपस्थित हों।1
- Post by Kumar Mithun1