होली में हंगामा पड़ा महंगा: शराब पीकर उत्पात मचाने वाले 8 लोग जेल, दो जगह मारपीट में केस दर्ज मुंगेर (जमालपुर): होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और सार्वजनिक स्थल पर हंगामा करने के आरोप में जमालपुर थाना पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार सभी लोग शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे, जिसके बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बड़ी दौलतपुर निवासी प्रभाकर राम का 29 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, छोटी दौलतपुर निवासी बृजमोहन तांती का 27 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव, सदर बाजार खलासी मोहल्ला निवासी तनिक लाल बिंद का 27 वर्षीय पुत्र चंदन बिंद, बड़ी दरियापुर निवासी छोटे प्रसाद साहू का 28 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, मोहनपुर खलासी मोहल्ला निवासी नवीन कुमार का 20 वर्षीय पुत्र रोशन राज, लक्ष्मणपुर निवासी राजू पासवान का 22 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार, उसका भाई 19 वर्षीय विशाल कुमार तथा जगदीशपुर निवासी उमेश कुमार पंडित का 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शामिल हैं। सभी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर, अलग-अलग स्थानों पर आपसी विवाद को लेकर मारपीट की भी घटनाएं सामने आई हैं। रामचंद्रपुर निवासी गणेश मंडल के पुत्र दिनेश मंडल के आवेदन पर कांड संख्या 44/26 दर्ज किया गया है, जिसमें दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं छोटी केशवपुर निवासी अरविंद प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार भी आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल हो गए। उनके आवेदन पर कांड संख्या 45/26 दर्ज कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

- खड़िया जिला के जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी ने क्या कुछ कहा सुनिए1
- बलिया पुलिस के द्वारा बड़ी बलिया से दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेेतु बेगूसराय जेल भेजा गया1
- आज रंगों का पावन पर्व होली पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही गली-मोहल्लों में बच्चों और युवाओं की टोलियां रंग, अबीर और गुलाल लेकर निकल पड़ीं। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिल रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ढोलक और फाग गीतों की धुन पर पारंपरिक होली का रंग और भी गहरा हो गया है। घर-घर में पकवानों की खुशबू फैल रही है। महिलाएं गुजिया, मालपुआ और अन्य पारंपरिक व्यंजन तैयार करने में जुटी हैं। बच्चे रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुब्बारों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। बाजारों में भी सुबह से चहल-पहल देखी गई। हालांकि दोपहर बाद अधिकांश दुकानें बंद हो गईं और लोग पर्व के आनंद में डूब गए। शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। होली का यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है, जिसे लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।1
- बेगूसराय1
- यह बिहार है साहब यहा कुछ भी हो सकता है एक चित के साथ होली खेलने कि छमता रखते है बच्चे सब बिहार एक येसा राज्य है सरकार गिराने कि छमता रखते हैं और खड़ा रखने कि भी छमता रखते हैं1
- #बिहार : #मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने साफ किया कि वो राज्यसभा जा रहे हैं l तो अगला बिहार का मुख्यमंत्री कौन ? BJP का या JDU का कमेंट में लिखे । चैनल को फॉलो शेयर ज़रूर करें । #News #Bihar #Nitishkumar1
- Post by Kumar Mithun1
- SDM पर लड़कियों ने कॉलर पकड़ने का लगाया आरोप,1
- रंगों का पावन पर्व होली क्षेत्र में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह से ही गली-मोहल्लों में बच्चों और युवाओं की टोलियां रंग, अबीर और गुलाल के साथ निकल पड़ीं। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए शुभकामनाएं दीं। ढोलक और फाग गीतों की धुन पर पारंपरिक होली का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर बाद कई स्थानों पर युवाओं द्वारा पारंपरिक “कपड़ा फाड़ होली” भी खेली गई। इस दौरान युवाओं ने मस्ती और उत्साह के बीच एक-दूसरे के पुराने कपड़े फाड़कर होली की परंपरा निभाई। हालांकि यह आयोजन आपसी सहमति और हंसी-मजाक के माहौल में हुआ। इधर छोटे ने बड़ों का आशीर्वाद अबीर गुलाल लगाकर और पैर छूकर लिया। वही कई जगहों पर मटकी फोड़ का आयोजन भी हुआ। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारी लगातार गश्त करते रहे। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस तरह रंग, उमंग और भाईचारे के संदेश के साथ होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।1