logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेर में बेरोजगार युवाओं के लिए मौका: एसआईएस लगाएगा भर्ती कैंप, 26 फरवरी से 13 मार्च तक बहाली मुंगेर: जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एसआईएस लिमिटेड द्वारा विभिन्न प्रखंड परिसरों में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती कैंप 26 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक जिले के अलग-अलग प्रखंडों में लगाया जाएगा। भर्ती अधिकारी राजीव रंजन भारती ने बताया कि इस बहाली प्रक्रिया में युवाओं की शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें चाकाई स्थित रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एकेडमी में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा और उन्हें भोजन, आवासन तथा आवश्यक किट उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पीटी, ड्रिल, थ्योरी, औद्योगिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कंप्यूटर, बैंक सुरक्षा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद चयनित जवानों को एसआईएस लिमिटेड के 5000 कार्यस्थलों पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। भर्ती के लिए उम्मीदवार का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास या फेल, उम्र 19 से 40 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही नियुक्त जवानों को न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन, पीएफ, पेंशन, बोनस, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, मेडिकल, आवास, मेस सुविधा और प्रमोशन जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। मुंगेर जिले में भर्ती कैंप की तिथियां और स्थान: असरगंज प्रखंड परिसर – 26 फरवरी 2026 संग्रामपुर प्रखंड परिसर – 27 फरवरी 2026 तारापुर प्रखंड परिसर – 06 मार्च 2026 टेटिया बंबर प्रखंड परिसर – 07 मार्च 2026 हवेली खड़गपुर प्रखंड परिसर – 09 मार्च 2026 बरियारपुर प्रखंड परिसर – 10 मार्च 2026 धरहरा प्रखंड परिसर – 11 मार्च 2026 जमालपुर प्रखंड परिसर – 12 मार्च 2026 जिला नियोजनालय, मुंगेर – 13 मार्च 2026 भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार भर्ती अधिकारी राजीव रंजन भारती के मोबाइल नंबर 9709491026 पर संपर्क कर सकते हैं।

4 hrs ago
user_Kumar Mithun
Kumar Mithun
मुंगेर, मुंगेर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • #nitish के खिलाफ #bjp की नई चाल, #bihar की #politics में आई भूचाल, #jdu नेता व कार्यकर्ताओं की अपील
    1
    #nitish के खिलाफ #bjp की नई चाल, #bihar की #politics में आई भूचाल, #jdu नेता व कार्यकर्ताओं की अपील
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • कौन बोलता है मर्द को दर्द नहीं होता दर्द होता है
    1
    कौन बोलता है मर्द को दर्द नहीं होता दर्द होता है
    user_Kumar ranjan
    Kumar ranjan
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • केडीएस कॉलेज का समीप ओटो के धक्का से दो छायल। ,,,,, ‌,,,,,,,,,,, ‌,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, बताया जाता है की श्रवण चौरसिया अपनी माताजी 65 वर्षीय कौशल्या देवी के साथ दुकान बंद कर बैटरी चलीत रिक्शा से अपने घर राटन जा रहे थे तभी पिछे से ओटो ने टक्कर मार दिया, दोनो माँ बेटे को रेफरल अस्पताल गोगरी लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद कौशल्या देवी को खगड़िया रेफर किया गया।
    1
    केडीएस कॉलेज का समीप ओटो के धक्का से दो छायल।
,,,,, ‌,,,,,,,,,,, ‌,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बताया जाता है की श्रवण चौरसिया अपनी माताजी 65 वर्षीय कौशल्या देवी के साथ दुकान बंद कर  बैटरी चलीत  रिक्शा से अपने घर राटन जा रहे थे तभी पिछे से ओटो ने टक्कर मार दिया,  दोनो माँ बेटे को  रेफरल अस्पताल गोगरी लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद कौशल्या देवी को खगड़िया रेफर किया गया।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल टीकारामपुर मथुरापुर वार्ड नंबर 7 में पूर्व मुखिया एवं जदयू नेता अशोक सिंह ने न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल का फीता काटकर किया शुभ उद्घाटन । मौके पर न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर देवधर प्रसाद सिंह , प्रिंसिपल विशाल सिंह, प्रभाकर सर आदि रहे मौजूद।
    1
    न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल टीकारामपुर मथुरापुर वार्ड नंबर 7 में पूर्व मुखिया एवं  जदयू नेता अशोक सिंह ने न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल का फीता काटकर किया शुभ  उद्घाटन । मौके पर न्यू डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर देवधर प्रसाद सिंह , प्रिंसिपल विशाल सिंह, प्रभाकर सर आदि रहे मौजूद।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by किरण देव यादव
    1
    Post by किरण देव यादव
    user_किरण देव यादव
    किरण देव यादव
    Khagaria, Bihar•
    9 hrs ago
  • तेघरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में होली त्यौहार मनाए गई
    1
    तेघरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में होली त्यौहार मनाए गई
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.