कमरू घाटी के गोत गांव से महाशिवरात्रि के लिए बड़ा देव कमरूनाग ने किया प्रस्थान मंडी।पुरातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी ने आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव -2026 के लिए प्रस्थान किया। कमरू घाटी के गोत गांव में भंडार से आज प्रातः काल देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच बड़ा देव कमरुनाग जी का सूरज पख्खा धंग्यारा गलू स्थित परता स्थल (थड़ा) पर पहुंचा। यहां कुछ समय विश्राम के दौरान स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ा देव के पुजारी बोधराज ठाकुर ने बताया कि 9 दिन की पैदल यात्रा के बाद बड़ादेव कमरूनाग का स्वरूप सूरज पख्खा मंडी नगर पहुंचेगा। इस बीच विभिन्न क्षेत्रों में देव कमरूनाग जी अपने भक्तों को दर्शन देंगे। 13 फरवरी को देव कमरूनाग मंडी शहर के करीब गुटकर में अपने भक्त के घर पर रात्रि ठहराव करेंगे। वहीं 14 फरवरी को मंडी शहर के प्रवेश द्वार पुलघराट के समीप जिला प्रशासन और सर्व देवता कमेटी द्वारा बड़ादेव का परंपरागत स्वागत किया जाएगा। बड़ा देव कमरूनाग का मंडी जनपद के अधिष्ठाता राज देवता माधोराय के राजमहल स्थित मंदिर में महामिलन होगा जहां अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन कमरुनाग जी का विधिवत स्वागत करेंगे। इसके उपरांत राज परिवार द्वारा स्वागत करने के बाद बड़ा देव कमरूनाग जी टारना स्थित माता श्यामा काली मंदिर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां वे पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के कारज बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर ही आरंभ माने जाते हैं। काहुली और नगाड़ा से निकली मधुर देवधुन परंपरागत वाद्य यंत्रों की देवधुन की मधुर स्वर लहरियों के साथ बड़ादेव पूरे लाव-लश्कर के साथ राज माधोराय की नगरी के लिए रवाना हुए। चार काहुली, रियासतकालीन नगाड़ा, ढोल और धांस बजाते बजंतरी मंगलध्वनी करते आगे बढ़े। बड़ादेव के दल में पुजारी बोधराज ठाकुर, कटवाल चेत राम ठाकुर, पूर्व गूर समेत 28 देवलू साथ रवाना हुए। पुलिस कर्मी और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी इस दौरान साथ चल रहे हैं। -०-

- रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। तहसील सैंज के अंतर्गत आने वाली सैंज-दुशाहड़ सड़क पिछले 8 महीनों से भूस्खलन के कारण बंद पड़ी है। बर्ष 1995 में बनी यह सड़क दंधिगाड़ से खोडुनाल तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मुख्य बातें: प्रभावित गांव: खोडुनाल, नराडा़, पटियारा, दुशाहड़, भुशल, कौशा और देवगढ़ के लोग सड़क कटने से परेशान हैं। परेशानी: स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और खासकर दूध बेचने वाले किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वाहन आधे रास्ते में ही खड़े करने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों की कोशिश: लोगों ने खुद सड़क बहाल करने की कोशिश की, लेकिन भारी मलबे के कारण असफल रहे। चेतावनी: ग्रामीण रेशव ठाकुर, ओम प्रकाश, बबलू और अन्य ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मार्ग जल्द बहाल नहीं हुआ, तो ग्रामीण कड़ा रुख अपनाएंगे।1
- गौ माता रक्षक दल कुल्लू टीम लगातार गौ सेवा से जुड़े हुए हैं1
- हमीरपुर- हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ज्वांइट एक्शन कमेटी जिला हमीरपुर की मीटिंग संयोजक, कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हमीरपुर में सम्पन हुई। इस मीटिंग में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली संषोधन विधेयक, 2025 व उसके प्रावधानों को लागू करने के लिए की जा रही स्मार्ट मीटरिंग के संदर्भ में चर्चा की गई, क्योंकि बिजली क्षेत्र देश की बुनियादी सार्वजनिक सेवा है जिसका सीधा संबंध हर घर, किसान, छोटे व्यापारी, उद्योग कर्मचारी और आम नागरिक के जीवन से है। प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक में ऐसे कई प्रावधान शामिल है, जिनसे बिजली कंपनियों का निजीकरण कर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढने तथा कर्मचारियों, पेंशनर्ज की सेवा व समाजिक सुरक्षा प्रभावित होगी। प्रदेश के बिजली कर्मचारी व अभियंताओं द्वारा इस संशोधन विधेयक व इसमें निहित निजीकरण के प्रावधानो को लागू करने के लिए की जा रही स्मार्ट मीटरिंग के खिलाफ एनसीसीओईईई के राष्ट्रीय अवाहन पर 12 फरवरी, 2026 को समूचे प्रदेश में पेन डाउन, टूल डाउन की हड़ताल व भोजना अवकाश के दौरान बोर्ड कार्यलयों के बाहर पेंशनर्ज व आम जनता का सहयोग लेते हुए विरोध प्रदर्षन करने का फैसला लिया है। बाइट संयोजक ज्वाइंट एक्शन कमेटी इंप्लायज यूनिटयर पेंशनर्ज हमीरपुर जिला कमेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि संसद में बिजली विधेयक 2025 को पेश करने की पूरी संभावना है, उसके खिलाफ पूरे देश में 12 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया स्तर से कॉल 12 फरवरी 2026 को हड़ताल की है। हिमाचल में भी हड़ताल का पूरा समर्थन किया जाएगा। बाइट कुलदीप सिंह खरवाड़ा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पेंशनर फोरम ने कहा कि प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक, 2025 व उसके प्रावधानों को लागू होने से निजी कंपनियों को वितरण क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता आसान होगा। लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करने वाली कंपनियां सस्ती और लाभ सब्सिडी वाली बिजली देने के बजाए मुनाफे को प्राथमिकता देगी, जिससे घरेलू कृषि और छोटे उपभोक्ताओं की बिजली महंगी होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर सिर्फ कारपोरेट घरानों का लाभ देने के लिए लगाए जा रहे हैं। प्रति स्मार्ट मीटर लगाने की लागत हजारों में है। ऐसे में इसका बोझ बिजली बोर्ड, कर्मचारियों व उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा।2
- सुजानपुर: हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर पंचायत चुनावों को टालकर लोकतंत्र के मूल ढांचे को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही है, इसलिए पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि पंचायती राज लोकतंत्र की नींव है, लेकिन सुक्खू सरकार इस नींव को ही हिलाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव कराने की बजाय सरकार कानूनी पैंतरेबाजी कर रही है, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि तीन साल के शासनकाल में सरकार ने हर वर्ग—किसान, कर्मचारी, युवा, महिलाएं और व्यापारी—सभी को केवल झूठी गारंटियों और खोखले वादों का झुनझुना पकड़ा दिया। सत्ता में आने के बाद एक भी बड़ी गारंटी धरातल पर उतरती दिखाई नहीं दी। राणा ने डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर चुनाव टालने को केवल बहाना करार देते हुए सवाल उठाया कि ट्राइबल क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में कहां ऐसी आपदा है, जहां सड़कें बंद हों या सामान्य जनजीवन ठप हो। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में वास्तव में आपदा की स्थिति है तो मुख्यमंत्री राहत कार्यों में नजर क्यों नहीं आते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार दिल्ली के दौरे और फाइव स्टार होटलों में ठहरने में व्यस्त हैं, जो आपदा का रोना रोने वाली सरकार के दावों पर सवाल खड़ा करता है। जनता मुश्किल में है और सरकार आराम फरमा रही है। राणा ने कहा कि पंचायत चुनावों से बचना इस बात का प्रमाण है कि सरकार को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और समय पर चुनाव करवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है और कांग्रेस सरकार को अपने वादाखिलाफी का हिसाब देना ही होगा।1
- झंडूता विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने के लिए झंडूता कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।1
- जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत गांव कोट में एक परिवार पिछले करीब दो महीनों से अपने घर के रास्ते के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पहले उनके साथ जिस परिवार ने पहले मारपीट की गई थी उसी ने रंजिश के चलते उसके बाद दबंगों द्वारा उनके आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से रोक दिया गया।1
- #कुल्लू : कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सरकार निठल्ले है शेरा नेगी गौ रक्षक दल के अध्यक्ष आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष शेरा नेगी ने मणिकरण रोड का दौरा किया दौरा करने के बाद शेरा नेगी ने कहां की कांग्रेस और बीजेपी दोनों का सरकार हिमाचल में रहे हैं और अभी का मौजूदा सरकार कांग्रेस सरकार पर निशाना सदा और बोला निठल्य सरकार है.......1
- रिपोर्ट – 6 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कैप्टन हनीफ फाउंडेशन स्कूल सैंज में आयोजित वार्षिक पारितोषिक समारोह में बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए देखें1
- Post by PC ThakurSaab And Krishna Babu ji Manali2