logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहरसा में खेत से महिला का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी लापता महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या की आशंका सहरसा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र के पस्तपार-लहौना बहियार स्थित एक मकई के खेत में शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी लडू कामती की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, उषा देवी गुरुवार दोपहर घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकली थीं, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को खेत में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उषा देवी चार बच्चों की मां थीं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश जारी है।

9 hrs ago
user_PP News Koshi
PP News Koshi
Voice of people Patarghat, Saharsa•
9 hrs ago

सहरसा में खेत से महिला का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी लापता महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, हत्या की आशंका सहरसा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र के पस्तपार-लहौना बहियार स्थित एक मकई के खेत में शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी लडू कामती की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, उषा देवी गुरुवार दोपहर घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकली थीं, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को खेत में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उषा देवी चार बच्चों की मां थीं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश जारी है।

  • user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Kahara, Saharsa
    😂
    8 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • vishalkumar
    1
    vishalkumar
    user_Vishalkumar
    Vishalkumar
    पतरघाट, सहरसा, बिहार•
    5 hrs ago
  • सहरसा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र के पस्तपार-लहौना बहियार स्थित एक मकई के खेत में शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी लडू कामती की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, उषा देवी गुरुवार दोपहर घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकली थीं, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को खेत में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उषा देवी चार बच्चों की मां थीं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश जारी है।
    1
    सहरसा से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र के पस्तपार-लहौना बहियार स्थित एक मकई के खेत में शनिवार को एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी लडू कामती की 30 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक, उषा देवी गुरुवार दोपहर घर से मोबाइल पर बात करते हुए निकली थीं, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
शनिवार को खेत में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
उषा देवी चार बच्चों की मां थीं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी मातम पसरा है।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश जारी है।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Patarghat, Saharsa•
    9 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
  • मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर पंचायत के अरताहा गांव में चोरों ने आतंक मचाया है। वार्ड नंबर 01 स्थित काली मंदिर को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाते हुए दान पेटी से हजारों की नकदी और दर्जनों पीतल की घंटियाँ चुरा लीं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पहले मंदिर में लगी लगभग एक दर्जन पीतल की घंटियाँ खोल लीं। इसके बाद दान पेटी का ताला काटकर उसमें रखे करीब 80 से 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते खबर गांव में फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और डर दोनों साफ दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल शंकरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है। बाइट - प्रभास चौपाल, स्थानीय मुखिया बाइट - शंभू यादव, मंदिर का पुजारी बाइट - चंदेश्वरी राम, स्थानीय
    4
    मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर पंचायत के अरताहा गांव में चोरों ने आतंक मचाया है। वार्ड नंबर 01 स्थित काली मंदिर को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाते हुए दान पेटी से हजारों की नकदी और दर्जनों पीतल की घंटियाँ चुरा लीं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पहले मंदिर में लगी लगभग एक दर्जन पीतल की घंटियाँ खोल लीं। इसके बाद दान पेटी का ताला काटकर उसमें रखे करीब 80 से 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते खबर गांव में फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और डर दोनों साफ दिखा।
ग्रामीणों ने तत्काल शंकरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है।
बाइट - प्रभास चौपाल, स्थानीय मुखिया 
बाइट - शंभू यादव, मंदिर का पुजारी 
बाइट - चंदेश्वरी राम, स्थानीय
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • 🥰💔💕🎀👋💔🏍️I Love 😘 Boy
    1
    🥰💔💕🎀👋💔🏍️I Love 😘 
Boy
    user_Balkrishan Live
    Balkrishan Live
    Chef शंकरपुर, मधेपुरा, बिहार•
    17 min ago
  • ⏤͟͟͞͞★𝕐𝔼𝕊𝔸 𝕍𝕀𝔻𝔼𝕆 𝔹ℕ𝔸𝕍𝔸ℕ𝔼 𝕂𝔼 𝕃𝕀𝔸 ℂ𝕆𝕄𝕄𝔼ℕ𝕋 𝕂ℝ𝔼ꗄ➺
    1
    ⏤͟͟͞͞★𝕐𝔼𝕊𝔸 𝕍𝕀𝔻𝔼𝕆 𝔹ℕ𝔸𝕍𝔸ℕ𝔼 𝕂𝔼 𝕃𝕀𝔸 ℂ𝕆𝕄𝕄𝔼ℕ𝕋 𝕂ℝ𝔼ꗄ➺
    user_ℙ𝕆𝕎𝔼ℝ 𝔸𝕂𝕃𝔼𝕊ℍ ℝ𝔸𝕁𝔸
    ℙ𝕆𝕎𝔼ℝ 𝔸𝕂𝕃𝔼𝕊ℍ ℝ𝔸𝕁𝔸
    शंकरपुर, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • सहरसा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नवहट्टा के अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकर्ता अनीता देवी के आकस्मिक निधन से स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। अनीता देवी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 35, डरहार में अपनी सेवाएं दे रही थीं। ​शोक संतप्त परिवार से मिले बीसीएम ​जैसे ही अनीता देवी के निधन की सूचना मिली, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM) श्री राहुल कुमार तत्काल उनके पैतृक गांव डरहार पहुंचे। वहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस कठिन घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। ​बैठक में रखा गया दो मिनट का मौन ​आज नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित थी। बैठक की शुरुआत से पूर्व, आशा प्रबंधक राहुल कुमार के नेतृत्व में वहां उपस्थित सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी साथी अनीता देवी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। ​मुख्य बातें: ​कर्तव्यनिष्ठा को किया याद: बीसीएम राहुल कुमार ने कहा कि अनीता देवी एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थीं, जिनका जाना विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है। ​सामूहिक श्रद्धांजलि: बैठक में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने नम आंखों से अपनी सहकर्मी को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ​गहरी संवेदना: संपूर्ण नवहट्टा स्वास्थ्य विभाग ने इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट किया है। ​"आशा कार्यकर्ता समाज और स्वास्थ्य विभाग के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। अनीता देवी की आकस्मिक मृत्यु अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।" — राहुल कुमार, बीसीएम, नवहट्टा
    1
    सहरसा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नवहट्टा के अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकर्ता अनीता देवी के आकस्मिक निधन से स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। अनीता देवी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 35, डरहार में अपनी सेवाएं दे रही थीं।
​शोक संतप्त परिवार से मिले बीसीएम
​जैसे ही अनीता देवी के निधन की सूचना मिली, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM) श्री राहुल कुमार तत्काल उनके पैतृक गांव डरहार पहुंचे। वहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस कठिन घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।
​बैठक में रखा गया दो मिनट का मौन
​आज नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित थी। बैठक की शुरुआत से पूर्व, आशा प्रबंधक राहुल कुमार के नेतृत्व में वहां उपस्थित सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी साथी अनीता देवी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा।
​मुख्य बातें:
​कर्तव्यनिष्ठा को किया याद: बीसीएम राहुल कुमार ने कहा कि अनीता देवी एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थीं, जिनका जाना विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है।
​सामूहिक श्रद्धांजलि: बैठक में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने नम आंखों से अपनी सहकर्मी को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
​गहरी संवेदना: संपूर्ण नवहट्टा स्वास्थ्य विभाग ने इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट किया है।
​"आशा कार्यकर्ता समाज और स्वास्थ्य विभाग के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। अनीता देवी की आकस्मिक मृत्यु अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।"
— राहुल कुमार, बीसीएम, नवहट्टा
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Mankhush kumar
    1
    Post by Mankhush kumar
    user_Mankhush kumar
    Mankhush kumar
    Local News Reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.