Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया शहर के रुक्मिणी सरोवर के राधा कृष्ण हनुमान मंदिर के प्रांगण में शेड का हुआ निर्माण, आये हुए श्रद्धालुओं को मिलेगा आराम। गया शहर के माडनपुर स्थित रुक्मिणी सरोवर के राधा कृष्ण हनुमान मंदिर के प्रांगण में करीबन 50 हजार रुपए के लागत से शेड का निर्माण कराया गया। जिससे पितृपक्ष के समय देश विदेश से आए हुए पिंडदानी कर सकेंगे आराम। एवं राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए हुए श्रद्धालुओं को भी मिलेगा आराम। यहां पर हनुमान चालीसा केंद्र के द्वारा हर शनिवार को होता है पूजा अर्चना एवं आरती। दर्जनों महिलाएं होती हैं शामिल।
Uma Shanker singh
गया शहर के रुक्मिणी सरोवर के राधा कृष्ण हनुमान मंदिर के प्रांगण में शेड का हुआ निर्माण, आये हुए श्रद्धालुओं को मिलेगा आराम। गया शहर के माडनपुर स्थित रुक्मिणी सरोवर के राधा कृष्ण हनुमान मंदिर के प्रांगण में करीबन 50 हजार रुपए के लागत से शेड का निर्माण कराया गया। जिससे पितृपक्ष के समय देश विदेश से आए हुए पिंडदानी कर सकेंगे आराम। एवं राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए हुए श्रद्धालुओं को भी मिलेगा आराम। यहां पर हनुमान चालीसा केंद्र के द्वारा हर शनिवार को होता है पूजा अर्चना एवं आरती। दर्जनों महिलाएं होती हैं शामिल।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Hindustan Express News1
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेयाप-एड़री गांव के बीच मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 675 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सोमवार की शाम करीब 3:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दरम्यान तेयाप व एड़री के बीच बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक के डिक्की से 675 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों युवकों की पहचान गयाजी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के नेहोरा टोला के पाठक विगहा निवासी रौशन कुमार व ददरेजी कमलेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मामले में दोनों युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज जेल भेज दिया गया है।1
- जहानाबाद सदर प्रखंड के इंटर स्तरीय ओंकार प्रवेशिका विद्यालय, खैरा में नौवीं कक्षा में नामांकन पर रोक लगाए जाने से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। गुस्साए छात्रों ने विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और प्रभारी प्रधानाध्यापक का घेराव कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि वे कई दिनों से लगातार विद्यालय में नामांकन कराने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय छात्र सूरज कुमार ने बताया कि उनके पंचायत में यह एकमात्र हाई स्कूल है और इसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के कारण नौवीं कक्षा में नए नामांकन पर रोक लगा दी गई है, जिससे छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। अभिभावकों ने चिंता जताई कि यदि समय रहते नामांकन नहीं हुआ, तो बड़ी संख्या में बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब क्षेत्र में कोई अन्य विकल्प नहीं है, तो बच्चों को पढ़ने के लिए आखिर कहां भेजा जाए। उन्होंने जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के तहत फिलहाल नौवीं कक्षा में नामांकन पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए ही नामांकन नहीं लिया जा रहा है। साथ ही इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और अभिभावकों से लिखित आवेदन भी लिया जा रहा है। विद्यालय में वर्तमान में 585 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं और 26 शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। नौवीं कक्षा में पहले से 139 छात्र नामांकित हैं, लेकिन नए प्रवेश पर फिलहाल रोक है। अब सभी की नजरें शिक्षा विभाग के अगले आदेश पर टिकी हैं।1
- नरहट FCI का काला कारनामा आज सामने आया है।जिसमें कोई भी अनाज का बोरा 50किलो का नहीं पाया गया।इतना ही नहीं बैगर टैग (जो FCIके द्वारा लगा होता है)का बोरा जो PDS के लिए भेजा जा रहा था।अनाज की गुणवता भी बिल्कुल घटीया पाया गया। इस मामले को माननीय विधायक जी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकरीयों पर उचित कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया गया है।धन्यवाद एवं आभार माननीय को।1
- खलनायक1
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(झारखंड):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के चकला पंचायत अंतर्गत पिछुलिया और लेवाड़ गांव से अनोखा मामला सामने आया है जिसमे अभी तक वहा रहने वाले अनुसूचित जाति के घरों मे सरकार जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने मे विफल साबित हो रही है।बताते चले की यहा स्थिति बहुत ही चिंतजनक है यहा अनुसूचित जाति के लगभग 30 लेवाड़ मे और 25 घर पिछुलिया मे ऐसे है जहा आज तक सरकार से मिलने वाली जरूरी सुविधाएं भी नही पहुंच पायी है। यहा ना बिजली की कोई व्यवस्था है,ना सड़क है,ना पानी की सुविधा है,कुछ को रासन मिलता है कुछ को नही,महिलाओ को मैया सम्मान योजना नही,बुजुर्गों को वृद्धापेंशन नही,कोई स्वास्थ्य सुविधा नही जो सरकार को मुह चिढ़ाते हुए ये पूछ रही है की विकास कहा है। यहा कोई जरूरी सुविधा न पहुँचने का खास कारण ये है यहा देने की जरूरत है यहा से मिलने की कोई उम्मीद नही है। पदाधिकारीगण आज तक ऐसे स्थलों का स्थलनिरिक्षण नही कर पाए है क्योंकि ऐसा करने से इनका कोई निजी फायदा नही है।जनप्रतिनिधियों मे मुखिया दीपा भारती के बारे मे कहना है की आज उनके पास कभी नही आयी ताकि वे अपनी परेशानी बता सके। स्वास्थ्य विभाग की भी कोई टीम आज तक उनके गांव मे दस्तक नही दिया है।बिजली को लेकर आक्रोषित ग्रामीणों ने बोला की बिजली के लिए उनके द्वारा काफी प्रयास किया गया की उनके गांव मे भी बिजली आ जाये। पूर्व मे भी कुछ स्थानों पर बिजली की समस्या को लेकर खबरे चलाई गयी पर कभी कोई संज्ञान विभाग द्वारा नही लिया गया। ग्रामीणों ने बताया की बिजली न रहने के कारण न बच्चों की पढ़ाई लिखाई होती है ना ही उनलोगो का जीवन्यापन सुरक्षित है।पूर्व मे हुई सरपदंश की घटनाओ मे लोगो को जान तक गवाना पड़ा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को ऐसे स्थलों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की जरूरत है ताकि आम जन का भरोसा सरकार पर बना रहे।4
- Post by Hindustan Express News1
- गुंडे से कैसे बचाता है1
- Post by News Of Nawada1