logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Tejashwi Yadav का दमदार भाषण, गूंज उठा मैदान ! बीजेपी पर साधा निशाना, तीखे शब्दों में किया हमला ! भाषण के दौरान समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह !

5 hrs ago
user_Hindustan Express News
Hindustan Express News
Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
5 hrs ago

Tejashwi Yadav का दमदार भाषण, गूंज उठा मैदान ! बीजेपी पर साधा निशाना, तीखे शब्दों में किया हमला ! भाषण के दौरान समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह !

  • user_User9360
    User9360
    Atri, Gaya
    😡
    3 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ और खेती के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया SDPO के नेतृत्व में गठित टीम ने एक घर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान 840 ग्राम अफीम, 315 किलो डोडा और 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मौके से अफीम की खेती में इस्तेमाल होने वाले मोटर पंप, सेक्शन पाइप और कीटनाशक स्प्रे मशीन भी मिली है, जिससे साफ है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध खेती और प्रोसेसिंग चल रही थी। हालांकि, पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार होने में सफल रहे। एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फरार माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है और चतरा को नशामुक्त करने का अभियान रुकने वाला नहीं है।
    1
    चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ और खेती के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया SDPO के नेतृत्व में गठित टीम ने एक घर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान 840 ग्राम अफीम, 315 किलो डोडा और 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मौके से अफीम की खेती में इस्तेमाल होने वाले मोटर पंप, सेक्शन पाइप और कीटनाशक स्प्रे मशीन भी मिली है, जिससे साफ है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध खेती और प्रोसेसिंग चल रही थी। हालांकि, पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार होने में सफल रहे। एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फरार माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है और चतरा को नशामुक्त करने का अभियान रुकने वाला नहीं है।
    user_Kr Chandan
    Kr Chandan
    Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • सोमवार को रफीगंज क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया, राजकीय मध्य विद्यालय बघौरा सहित अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों और विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्निशमन कर्मियों ने छात्रों और ग्रामीणों को आग लगने के कारणों एवं उससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। रफीगंज अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में खेत-खलिहान में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा शॉर्ट सर्किट, चूल्हे से निकलने वाली चिंगारी और लापरवाही भी आग लगने के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बिजली के तारों की समय-समय पर जांच कराएं, खेतों में फसल अवशेष जलाने से बचें और चूल्हे या गैस का उपयोग करते समय सतर्क रहें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की गई। इस जागरूकता अभियान से बच्चों और ग्रामीणों में आग से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ी है और लोगों ने इसे काफी उपयोगी बताया।
    1
    सोमवार को रफीगंज क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया, राजकीय मध्य विद्यालय बघौरा सहित अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों और विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्निशमन कर्मियों ने छात्रों और ग्रामीणों को आग लगने के कारणों एवं उससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
रफीगंज अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में खेत-खलिहान में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा शॉर्ट सर्किट, चूल्हे से निकलने वाली चिंगारी और लापरवाही भी आग लगने के प्रमुख कारण हैं।
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बिजली के तारों की समय-समय पर जांच कराएं, खेतों में फसल अवशेष जलाने से बचें और चूल्हे या गैस का उपयोग करते समय सतर्क रहें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की गई।
इस जागरूकता अभियान से बच्चों और ग्रामीणों में आग से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ी है और लोगों ने इसे काफी उपयोगी बताया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के बैजलपुर गांव की खेत में गेहूं लगी फसल में सोमवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसमें उक्त गांव के दर्जनों किसानों के 150 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका, सूचना पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुँचकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि तेज पछुआ हवा से आसपास के अन्य खेतों में लगी फसल तेजी से उसकी चपेट में आ गई। जिससे भारी मात्रा में किसानों को नुकसान पहुंचा है। खबर प्रेषण तक किस किसान का कितना नुकसान पहुँचा है, मूल्याकंन किया जा रहा है। पीड़ित किसानों में पिंकू महतों, रविन्द्र शर्मा, रणधीर शर्मा, रविप्रकाश, नारायण राम सहित तीन दर्जन किसान शामिल हैं। इधर सूचना पर उपहारा पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू पहुँचे और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के बैजलपुर गांव की खेत में गेहूं लगी फसल में सोमवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसमें उक्त गांव के दर्जनों किसानों के 150 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका, सूचना पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुँचकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि तेज पछुआ हवा से आसपास के अन्य खेतों में लगी फसल तेजी से उसकी चपेट में आ गई। जिससे भारी मात्रा में किसानों को नुकसान पहुंचा है। खबर प्रेषण तक किस किसान का कितना नुकसान पहुँचा है, मूल्याकंन किया जा रहा है। पीड़ित  किसानों में पिंकू महतों, रविन्द्र शर्मा, रणधीर शर्मा, रविप्रकाश, नारायण राम सहित तीन दर्जन किसान शामिल हैं। इधर सूचना पर उपहारा पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू पहुँचे और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • गोह विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी कामरेड महेंद्रनाथ सिंह का असमय दुनिया से चला जाना गोह में कम्युनिस्ट आंदोलन से एक युग का खात्मा है। महेंद्र नाथ जी उन कम्युनिस्टों में शुमार थे, जिन्होंने कभी जुल्मी सामंतों को 'आप' से नहीं, बल्कि 'तुम' से संबोधित किया करते थे। उनके कुशल नेतृत्व में मैं खुद अखिल भारतीय किसान सभा का सदस्यता ग्रहण किया था और संघर्ष की प्रेरणा लेते हुए हमीदनगर पुनपुन बराज परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे के सवाल पर कड़ा संघर्ष किया था। किसानों को डराने के लिए सरकार पुलिस को आगे कर दी थी। बावजूद इसके किसान हित के लिए फर्जी मुकदमा बर्दाश्त किया। पुलिस को पीछे हटना पड़ा था, तब किसानों की जमीन बची है। इस मौके पर कामरेड महेंद्र को अंतिम लाल सलाम। भावभिन्नी श्रद्धांजलि।
    1
    गोह विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी कामरेड महेंद्रनाथ सिंह का असमय दुनिया से चला जाना गोह में कम्युनिस्ट आंदोलन से एक युग का खात्मा है। महेंद्र नाथ जी उन कम्युनिस्टों में शुमार थे, जिन्होंने कभी जुल्मी सामंतों को 'आप' से नहीं, बल्कि 'तुम' से संबोधित किया करते थे। उनके कुशल नेतृत्व में मैं खुद अखिल भारतीय किसान सभा का सदस्यता ग्रहण किया था और संघर्ष की प्रेरणा लेते हुए हमीदनगर पुनपुन बराज परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे के सवाल पर कड़ा संघर्ष किया था। किसानों को डराने के लिए सरकार पुलिस को आगे कर दी थी। बावजूद इसके किसान हित के लिए फर्जी मुकदमा बर्दाश्त किया। पुलिस को पीछे हटना पड़ा था, तब किसानों की जमीन बची है। इस मौके पर कामरेड महेंद्र को अंतिम लाल सलाम।  भावभिन्नी श्रद्धांजलि।
    user_NAITIK BIHAR NEWS
    NAITIK BIHAR NEWS
    Farmer Goh, Patna•
    9 hrs ago
  • नोन गांव में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत चतरा जिले केे पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव पंचायत मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत 14 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महायज्ञ की तैयारी आचार्य संदीप शर्मा और विजय पांडेय के नेतृत्व में की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं।
    1
    नोन गांव में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत
चतरा जिले केे पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव पंचायत मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत 14 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
महायज्ञ की तैयारी आचार्य संदीप शर्मा और विजय पांडेय के नेतृत्व में की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं।
    user_Jitendra Tiwari
    Jitendra Tiwari
    पत्रकार पथलगोरा, चतरा, झारखंड•
    35 min ago
  • 12 अप्रैल 2026 को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! चौपारण (झारखंड) की धरती से आपको जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि आपका आने वाला वर्ष स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और अपार सफलताओं से भरा हो।  🎂 जन्मदिन की शुभकामनाएँ: 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई! (Dailyhunt)
    1
    12 अप्रैल 2026 को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! चौपारण (झारखंड) की धरती से आपको जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामनाएं।
ईश्वर से कामना है कि आपका आने वाला वर्ष स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और अपार सफलताओं से भरा हो। 
🎂 जन्मदिन की शुभकामनाएँ: 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई! (Dailyhunt)
    user_Rajusingha Rajput
    Rajusingha Rajput
    Voice of people चौपारण, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ मारपीट एवं दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस संबंध में मखदुपुर गांव निवासी युगल शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने अपने पति पटना जिला के धनरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत लरहा गांव निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ जोगा सिंह के पुत्र अमित कुमार, सास इंदु देवी एवं छोटी ननद को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 11 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता द्वारा सामर्थ्य से अधिक खर्च करते हुए 18 लाख रुपये चेक के माध्यम से, 3 लाख रुपये नकद, 2 लाख रुपये के आभूषण एवं करीब 10 लाख रुपये का सामान दिया गया। पीड़िता के अनुसार, ससुराल पहुंचने के दूसरे ही दिन से अतिरिक्त 16 लाख रुपये दहेज के रूप में मांग की जाने लगी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। किसी तरह वह छठ पर्व के दौरान मायके लौट आई। इसके बाद भी आरोपितों द्वारा फोन पर गाली-गलौज एवं धमकी दी जाती रही कि जब तक 16 लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे, उसे ससुराल नहीं बुलाया जाएगा। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि 10 अप्रैल को उसका पति 8-10 लोगों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर मायके पहुंचा और उसके भाई के साथ मारपीट की। इस दौरान भाई को पकड़ने की कोशिश में उसकी आंखों में पेपर स्प्रे डाल दिया गया और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ मारपीट एवं दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस संबंध में मखदुपुर गांव निवासी युगल शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने अपने पति पटना जिला के धनरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत लरहा गांव निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ जोगा सिंह के पुत्र अमित कुमार, सास इंदु देवी एवं छोटी ननद को नामजद आरोपी बनाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 11 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता द्वारा सामर्थ्य से अधिक खर्च करते हुए 18 लाख रुपये चेक के माध्यम से, 3 लाख रुपये नकद, 2 लाख रुपये के आभूषण एवं करीब 10 लाख रुपये का सामान दिया गया।
पीड़िता के अनुसार, ससुराल पहुंचने के दूसरे ही दिन से अतिरिक्त 16 लाख रुपये दहेज के रूप में मांग की जाने लगी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। किसी तरह वह छठ पर्व के दौरान मायके लौट आई। इसके बाद भी आरोपितों द्वारा फोन पर गाली-गलौज एवं धमकी दी जाती रही कि जब तक 16 लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे, उसे ससुराल नहीं बुलाया जाएगा।
घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि 10 अप्रैल को उसका पति 8-10 लोगों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर मायके पहुंचा और उसके भाई के साथ मारपीट की। इस दौरान भाई को पकड़ने की कोशिश में उसकी आंखों में पेपर स्प्रे डाल दिया गया और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया गया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेयाप-एड़री गांव के बीच मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 675 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सोमवार की शाम करीब 3:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दरम्यान तेयाप व एड़री के बीच बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक के डिक्की से 675 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों युवकों की पहचान गयाजी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के नेहोरा टोला के पाठक विगहा निवासी रौशन कुमार व ददरेजी कमलेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मामले में दोनों युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज जेल भेज दिया गया है।
    1
    गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेयाप-एड़री गांव के बीच मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 675 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया  है। जानकारी देते हुए सोमवार की शाम करीब 3:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दरम्यान तेयाप व एड़री के बीच  बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक के डिक्की से 675 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों युवकों की पहचान गयाजी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के नेहोरा टोला के पाठक विगहा निवासी रौशन कुमार व ददरेजी कमलेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मामले में दोनों युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज जेल भेज दिया गया है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.