Shuru
Apke Nagar Ki App…
नोन गांव में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत चतरा जिले केे पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव पंचायत मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत 14 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महायज्ञ की तैयारी आचार्य संदीप शर्मा और विजय पांडेय के नेतृत्व में की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं।
Jitendra Tiwari
नोन गांव में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत चतरा जिले केे पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव पंचायत मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत 14 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महायज्ञ की तैयारी आचार्य संदीप शर्मा और विजय पांडेय के नेतृत्व में की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं।
More news from Chatra and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चतरा पुलिस ने कुन्दा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और उससे जुड़े प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बूटकूईया गांव के ज्ञानी गंझू के घर पर छापा मारा, जहां से बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।बरामद सामान में 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा, 35 किलो पोस्ता दाना समेत अफीम उत्पादन में प्रयुक्त कई उपकरण शामिल हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताया जा रहा है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियुक्त के खिलाफ कुंदा थाना में मामला दर्ज कर लिया है और धर-पकड़ की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ, कुन्दा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह,एनडीपीएस थाना शमी अंसारी, एसआई श्रीकांत पांडे समेत कुंदा और एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। *1
- हजारीबाग यूथ विंग ने एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन कर , एक जबरदस्त असरदार जानदार शानदार प्रदर्शन के साथ मिशाल पेश किए । * पहले भी कई बार रक्तदान शिविर लगाते रहें । जो तारीफें काबील के साथ आज तक शहर में समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आ रहें । जितना भी तारीफ किए जाय वह कम ही होगा * * क्यों कि सेवा सहयोग ही ऐसा करते हैं और आगे भी करते आ रहें हैं , और आगे भी जन्म-जन्मांतर करते रहेंगे , ऐसा उम्मीद के साथ पुरा भरोसा है । ** इस तरह के पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करतें हुए , हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक सी पी जैन , अध्यक्ष करण जायसवाल , रीतेश खण्डेलवाल एवं सभी समर्पित सदस्यों को दिल से शुक्रिया अदा करता हूं । * आप सभी का पुन्य कार्यशैली से , हजारीबाग का गौरव बढाता हैं1
- बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कुमारी पुष्पा महतो हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है।1
- -- यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है: मनीष जायसवाल -- तीन दशक से लटका बिल 3 दिन में पारित: विवेकानंद सिंह -- 2029 से लागू होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: डॉ. नीरा यादव -- --हजारीबाग। महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नीरा यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, लेकिन वर्तमान में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी लगभग 10 प्रतिशत ही है। उन्होंने बताया कि 106वें संविधान संशोधन के तहत पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करता है, जिसे वर्ष 2029 से लागू किया जाएगा। डॉ. नीरा यादव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लिए उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, शौचालय निर्माण योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 2023 में पारित यह ऐतिहासिक कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की नारी किसी भी दृष्टि से न तो हीन है और न ही दीन, बल्कि इस विधेयक के माध्यम से उन्हें विश्व स्तर पर अपनी पहचान और नेतृत्व स्थापित करने का अवसर मिलेगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि तीन दशक से लंबित इस महत्वपूर्ण विधेयक को मात्र तीन दिनों में पारित किया जाना केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से देश की माताएं, बहनें और बेटियां राजनीति में सशक्त भूमिका निभाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने दी।1
- *कतरास में धनबाद महापौर की आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी मेयर व पार्षदों ने साझा किया मंच* *धनबाद :* धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा कतरास में उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें महापौर चुनने के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड और बेहतर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर अब और अधिक चर्चा हो रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई। इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड 3 के पार्षद विनायक रागनी गुप्ता, वार्ड 4 के पार्षद राममूर्ति सिंह व छोटू सिंह, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 38 के पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता और विनय पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।1
- Post by Hindustan Express News1
- चौपारण प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम कांटी में बीती रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में प्रदीप यादव (पिता – गिरधारी यादव) के पुआल के दो मचान और एक घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सबकुछ अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की तीन साइकिलें भी जलकर नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।1
- *सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे उकरीद गांव, नवनिर्मित राधा- कृष्ण मंदिर का किया निरीक्षण* *मंदिर जीर्णोद्धार सह महायज्ञ से पहले सांसद ने ग्रामीणों संग किया संवाद, सनातनी एकजुटता का किया आवाह्न* *जातिगत भेदभाव से उठे ऊपर, एकसूत्र में पिरोकर ही समाज में हो सकेंगे मजबूत: मनीष जायसवाल* *दुलमी/रामगढ़* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के दुलमी प्रखंड अंतर्गत ग्राम उकरीद में आगामी 18 से 26 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के ठीक पहले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गाँव का दौरा किया। ग्रामीणों ने अपने सांसद मनीष जायसवाल स्वागत अत्यंत उल्लास और गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर जबरदस्त किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने नवनिर्मित मंदिर और यज्ञ मंडप का निरीक्षण किया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ गहन विचार-विमर्श किया एवं कई यथोचित राय भी दिया । संवाद के क्रम में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ गाँव की सड़कों, नालियों और सिंचाई सुविधाओं की बहाली की मांग रखी। इन विषयों पर सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत को लगभग 52 लाख रुपए आवंटित किए हैं, जिससे स्थानीय स्तर की छोटी विकास योजनाएं सुगमता से पूर्ण की जा सकती हैं। बड़ी परियोजनाओं के लिए उन्होंने ग्रामीणों से औपचारिक आवेदन देने का आग्रह किया ताकि उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके, साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण में निजी तौर पर भी सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया। अपने संबोधन में सांसद मनीष जायसवाल ने सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में हमारी सनातन संस्कृति पर चौतरफा प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने समाज को आगाह किया कि जात-पात के नाम पर विभाजन और धर्म परिवर्तन जैसी कुत्सित कोशिशों के माध्यम से सनातन को कमजोर करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने पुरजोर अपील की कि ऐसे समय में समस्त समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक सूत्र में बंधना होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज की एकजुटता ही सबसे प्रभावी कवच है और उकरीद का यह महायज्ञ इसी एकता और आस्था का प्रतीक बनना चाहिए । मौके पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, दुलमी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश साव, भाजपा विजय जायसवाल, रामगढ़ कैंट में सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, पूर्व मंडल अध्यक्ष मच्छेंद्र महतो, सोसो मुखिया मुखिया उर्मिला देवी, दुलमी सांसद प्रतिनिधि विक्की महतो, हरेंद्र करमाली, अरविंद जायसवाल, कुंदन ठाकुर, उकरीद यज्ञ समिति के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह,उपाध्यक्ष अमित सिंह, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार, सचिव रंजन कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन, समित सिंह, बजरंग सिंह, शिवनंदन सिंह,अभय सिंह, नितेश सिंह, ज्ञानी सिंह, रवींद्र सिंह, दिवाकर सिंह, सुधीर सिंह, शिव शंकर सिंह, सिकंदर सिंह, विनय सिंह, उमेश सिंह, हरिनंदन सिंह, लखींद्र सिंह, रामदुलार सिंह, राजेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, गोपाल, बरझन महतो, प्रेमनाथ महतो, नागेंद्र महतो, आशीष कुमार सिंह, बिरेंद्र सिंह, रोशन कुमार, रंजन कुमार, समित कुमार, शशि भूषण सिंह, अजीत कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, आदर्श कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आनन्द कुमार सिंह, बनवारी कुमार महतो, अनूप कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय महिला पुरुष मौजूद रहें ।4
- Post by MUKESH NATH2