Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षा के मंदिर में सजेगा सम्मान का प्रतीक ! SMSG कॉलेज लगेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा ! मंच सजेगा, मेहमान जुटेंगे, SMSG कॉलेज में दिखेगा सम्मान का अनोखा दृश्य !
Hindustan Express News
शिक्षा के मंदिर में सजेगा सम्मान का प्रतीक ! SMSG कॉलेज लगेगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा ! मंच सजेगा, मेहमान जुटेंगे, SMSG कॉलेज में दिखेगा सम्मान का अनोखा दृश्य !
More news from Chatra and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चतरा पुलिस ने कुन्दा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और उससे जुड़े प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बूटकूईया गांव के ज्ञानी गंझू के घर पर छापा मारा, जहां से बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।बरामद सामान में 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा, 35 किलो पोस्ता दाना समेत अफीम उत्पादन में प्रयुक्त कई उपकरण शामिल हैं। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताया जा रहा है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियुक्त के खिलाफ कुंदा थाना में मामला दर्ज कर लिया है और धर-पकड़ की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ, कुन्दा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह,एनडीपीएस थाना शमी अंसारी, एसआई श्रीकांत पांडे समेत कुंदा और एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। *1
- चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ और खेती के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया SDPO के नेतृत्व में गठित टीम ने एक घर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान 840 ग्राम अफीम, 315 किलो डोडा और 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मौके से अफीम की खेती में इस्तेमाल होने वाले मोटर पंप, सेक्शन पाइप और कीटनाशक स्प्रे मशीन भी मिली है, जिससे साफ है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध खेती और प्रोसेसिंग चल रही थी। हालांकि, पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार होने में सफल रहे। एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फरार माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है और चतरा को नशामुक्त करने का अभियान रुकने वाला नहीं है।1
- सोमवार को रफीगंज क्षेत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया, राजकीय मध्य विद्यालय बघौरा सहित अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों और विभिन्न गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्निशमन कर्मियों ने छात्रों और ग्रामीणों को आग लगने के कारणों एवं उससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। रफीगंज अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में खेत-खलिहान में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा शॉर्ट सर्किट, चूल्हे से निकलने वाली चिंगारी और लापरवाही भी आग लगने के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बिजली के तारों की समय-समय पर जांच कराएं, खेतों में फसल अवशेष जलाने से बचें और चूल्हे या गैस का उपयोग करते समय सतर्क रहें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की गई। इस जागरूकता अभियान से बच्चों और ग्रामीणों में आग से बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ी है और लोगों ने इसे काफी उपयोगी बताया।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के बैजलपुर गांव की खेत में गेहूं लगी फसल में सोमवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसमें उक्त गांव के दर्जनों किसानों के 150 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका, सूचना पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुँचकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि तेज पछुआ हवा से आसपास के अन्य खेतों में लगी फसल तेजी से उसकी चपेट में आ गई। जिससे भारी मात्रा में किसानों को नुकसान पहुंचा है। खबर प्रेषण तक किस किसान का कितना नुकसान पहुँचा है, मूल्याकंन किया जा रहा है। पीड़ित किसानों में पिंकू महतों, रविन्द्र शर्मा, रणधीर शर्मा, रविप्रकाश, नारायण राम सहित तीन दर्जन किसान शामिल हैं। इधर सूचना पर उपहारा पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण कुमार उर्फ गुड्डू पहुँचे और पीड़ित किसानों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।1
- गोह विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी कामरेड महेंद्रनाथ सिंह का असमय दुनिया से चला जाना गोह में कम्युनिस्ट आंदोलन से एक युग का खात्मा है। महेंद्र नाथ जी उन कम्युनिस्टों में शुमार थे, जिन्होंने कभी जुल्मी सामंतों को 'आप' से नहीं, बल्कि 'तुम' से संबोधित किया करते थे। उनके कुशल नेतृत्व में मैं खुद अखिल भारतीय किसान सभा का सदस्यता ग्रहण किया था और संघर्ष की प्रेरणा लेते हुए हमीदनगर पुनपुन बराज परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीनों के मुआवजे के सवाल पर कड़ा संघर्ष किया था। किसानों को डराने के लिए सरकार पुलिस को आगे कर दी थी। बावजूद इसके किसान हित के लिए फर्जी मुकदमा बर्दाश्त किया। पुलिस को पीछे हटना पड़ा था, तब किसानों की जमीन बची है। इस मौके पर कामरेड महेंद्र को अंतिम लाल सलाम। भावभिन्नी श्रद्धांजलि।1
- Post by Hindustan Express News1
- गोह(औरंगाबाद) उपहारा पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेयाप-एड़री गांव के बीच मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 675 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए सोमवार की शाम करीब 3:00 बजे थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दरम्यान तेयाप व एड़री के बीच बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक के डिक्की से 675 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों युवकों की पहचान गयाजी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के नेहोरा टोला के पाठक विगहा निवासी रौशन कुमार व ददरेजी कमलेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। मामले में दोनों युवकों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज जेल भेज दिया गया है।1
- नोन गांव में निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत चतरा जिले केे पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव पंचायत मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 108 हनुमत सह शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तहत 14 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महायज्ञ की तैयारी आचार्य संदीप शर्मा और विजय पांडेय के नेतृत्व में की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण दिन-रात जुटे हुए हैं।1