logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चतरा में नशे के सौदागरों पर प्रहार; 50 लाख की अफीम और डोडा ज़ब्त, माफिया फरार! चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ और खेती के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया SDPO के नेतृत्व में गठित टीम ने एक घर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान 840 ग्राम अफीम, 315 किलो डोडा और 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मौके से अफीम की खेती में इस्तेमाल होने वाले मोटर पंप, सेक्शन पाइप और कीटनाशक स्प्रे मशीन भी मिली है, जिससे साफ है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध खेती और प्रोसेसिंग चल रही थी। हालांकि, पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार होने में सफल रहे। एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फरार माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है और चतरा को नशामुक्त करने का अभियान रुकने वाला नहीं है।

1 hr ago
user_Kr Chandan
Kr Chandan
Kr Chandan:9199150818 चतरा, चतरा, झारखंड•
1 hr ago

चतरा में नशे के सौदागरों पर प्रहार; 50 लाख की अफीम और डोडा ज़ब्त, माफिया फरार! चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ और खेती के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया SDPO के नेतृत्व में गठित टीम ने एक घर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान 840 ग्राम अफीम, 315 किलो डोडा और 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मौके से अफीम की खेती में इस्तेमाल होने वाले मोटर पंप, सेक्शन पाइप और कीटनाशक स्प्रे मशीन भी मिली है, जिससे साफ है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध खेती और प्रोसेसिंग चल रही थी। हालांकि, पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार होने में सफल रहे। एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फरार माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है और चतरा को नशामुक्त करने का अभियान रुकने वाला नहीं है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कुमारी पुष्पा महतो हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है।
    1
    बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कुमारी पुष्पा महतो हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    6 hrs ago
  • -- यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है: मनीष जायसवाल  -- तीन दशक से लटका बिल 3 दिन में पारित: विवेकानंद सिंह -- 2029 से लागू होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: डॉ. नीरा यादव -- --हजारीबाग। महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नीरा यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, लेकिन वर्तमान में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी लगभग 10 प्रतिशत ही है। उन्होंने बताया कि 106वें संविधान संशोधन के तहत पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करता है, जिसे वर्ष 2029 से लागू किया जाएगा। डॉ. नीरा यादव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लिए उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, शौचालय निर्माण योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 2023 में पारित यह ऐतिहासिक कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की नारी किसी भी दृष्टि से न तो हीन है और न ही दीन, बल्कि इस विधेयक के माध्यम से उन्हें विश्व स्तर पर अपनी पहचान और नेतृत्व स्थापित करने का अवसर मिलेगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि तीन दशक से लंबित इस महत्वपूर्ण विधेयक को मात्र तीन दिनों में पारित किया जाना केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से देश की माताएं, बहनें और बेटियां राजनीति में सशक्त भूमिका निभाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने दी।
    1
    --
यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है: मनीष जायसवाल 
--
तीन दशक से लटका बिल 3 दिन में पारित: विवेकानंद सिंह
--
2029 से लागू होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: डॉ. नीरा यादव
--
--हजारीबाग। महिला सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार के ऐतिहासिक निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में मील का पत्थर बताया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नीरा यादव ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाएं हैं, लेकिन वर्तमान में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी लगभग 10 प्रतिशत ही है। उन्होंने बताया कि 106वें संविधान संशोधन के तहत पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करता है, जिसे वर्ष 2029 से लागू किया जाएगा।
डॉ. नीरा यादव ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के विकास के लिए उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, शौचालय निर्माण योजना और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है।
इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 2023 में पारित यह ऐतिहासिक कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल नारी उत्थान का नहीं, बल्कि “नारी के नेतृत्व में विकास” की सोच को साकार करने वाला कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत की नारी किसी भी दृष्टि से न तो हीन है और न ही दीन, बल्कि इस विधेयक के माध्यम से उन्हें विश्व स्तर पर अपनी पहचान और नेतृत्व स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि तीन दशक से लंबित इस महत्वपूर्ण विधेयक को मात्र तीन दिनों में पारित किया जाना केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से देश की माताएं, बहनें और बेटियां राजनीति में सशक्त भूमिका निभाएंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने दी।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    18 hrs ago
  • *कतरास में धनबाद महापौर की आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी मेयर व पार्षदों ने साझा किया मंच* *धनबाद :* धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा कतरास में उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें महापौर चुनने के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड और बेहतर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर अब और अधिक चर्चा हो रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई। इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड 3 के पार्षद विनायक रागनी गुप्ता, वार्ड 4 के पार्षद राममूर्ति सिंह व छोटू सिंह, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 38 के पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता और विनय पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    1
    *कतरास में धनबाद महापौर की आभार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, डिप्टी मेयर व पार्षदों ने साझा किया मंच*
*धनबाद :* धनबाद नगर निगम के महापौर संजीव सिंह की आभार यात्रा कतरास में उत्साह और व्यापक जनसमर्थन के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत कतरास बाजार स्थित शहीद भगत सिंह चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कतरास स्टेशन रोड तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया।
पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और जनसैलाब देखने को मिला। इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत से उन्हें महापौर चुनने के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
महापौर ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कतरास क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों का रिकॉर्ड और बेहतर किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विषय पर अब और अधिक चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने नाली निर्माण, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए समाधान की मांग दोहराई।
इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद मधुबाला देवी, वार्ड 3 के पार्षद विनायक रागनी गुप्ता, वार्ड 4 के पार्षद राममूर्ति सिंह व छोटू सिंह, वार्ड 5 की पार्षद निरुपमा देवी, वार्ड 38 के पार्षद जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी सहित प्रभात मिश्रा, विनय सिंह, सोनू शर्मा, अनुज सिन्हा, पूर्व पार्षद मासूम खान, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता और विनय पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    19 hrs ago
  • हजारीबाग प्रेस वार्ता के दौरान अपने संबोधन में, डॉक्टर नीरा यादव ने कहा की देश में आधी आबादी महिलाओं की है। वर्तमान समय में, जबकि लोकसभा, राज्यसभा एवं राज्य की विधानसभाओं में मात्र 10% महिलाओं की भागीदारी है ।नारी शक्ति बंदन ,अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक जो 106 वां संविधान संशोधन है। अधिनियम बना है ।संसद और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% ,एक तिहाई सिट आरक्षित करता है। माननीय सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की 2023 में पारित किया गया ,ऐतिहासिक कानून लोकसभा राज्य विधानसभा में ,महिला प्रतिनिधि को अनिवार्य करता है ।जिसका उद्देश्य राजनीति में महिला भागीदारी को बढ़ावा देना है। केवल नारी उत्थान नहीं, बल्कि नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि बीते चंद वर्षों में राष्ट्र की नीति बनी है ।अर्थात भारत की नारी पृथ्वी पर किसी की तुलना में ना तो हीन है ना दीन है। इस विधेयक से संपूर्ण जगत में ,उनकी अमर कृति सदैव बनी रहेगी । वहीं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा इस विधेयक के माध्यम से देश की माता ,बहनों ,बेटियों को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के माध्यम से उनके विकास में संकल्पित है ।महिलाओं का विकास लोकतंत्र में राजनीति और शक्ति का इस्तेमाल से समाज में प्रभावी बदलाव का हिस्सा बनेगी।जब महिलाएं हर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है ।नेतृत्व कर रही है ।तो बहुत आवश्यक है की नीति निर्धारण में पॉलिसी मेकिंग में हमारी माताएं बहनों नारी शक्ति का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो। इसके साथ-साथ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएं ।आगे डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री महिलाओं एवं बहनों के विकास के लिए उज्ज्वला योजना ,जनधन योजना के तहत बैंकों में खाता खुलवाने, शौचालय योजना ,सुकन्या योजना चलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी उपस्थित थी। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।
    1
    हजारीबाग प्रेस वार्ता के दौरान अपने संबोधन में, डॉक्टर नीरा यादव ने कहा की देश में आधी आबादी महिलाओं की है। वर्तमान समय में, जबकि लोकसभा, राज्यसभा एवं राज्य की विधानसभाओं में मात्र 10% महिलाओं की भागीदारी है ।नारी शक्ति बंदन ,अधिनियम महिला आरक्षण विधेयक जो 106 वां संविधान संशोधन है। अधिनियम बना है ।संसद और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% ,एक तिहाई सिट आरक्षित करता है। माननीय सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की 2023 में पारित किया गया ,ऐतिहासिक कानून लोकसभा राज्य विधानसभा में ,महिला प्रतिनिधि को अनिवार्य करता है ।जिसका उद्देश्य राजनीति में महिला भागीदारी को बढ़ावा देना है। केवल नारी उत्थान नहीं, बल्कि नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि बीते चंद वर्षों में राष्ट्र की नीति बनी है ।अर्थात भारत की नारी पृथ्वी पर किसी की तुलना में ना तो हीन है ना दीन है। इस विधेयक से संपूर्ण जगत में ,उनकी अमर कृति सदैव बनी रहेगी । वहीं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा इस विधेयक के माध्यम से देश की माता ,बहनों ,बेटियों को नारी शक्ति बंधन अधिनियम के माध्यम से उनके विकास में संकल्पित है ।महिलाओं का विकास लोकतंत्र में राजनीति और शक्ति का इस्तेमाल से समाज में प्रभावी बदलाव का हिस्सा बनेगी।जब महिलाएं हर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है ।नेतृत्व कर रही है ।तो बहुत आवश्यक है की नीति निर्धारण में पॉलिसी मेकिंग में हमारी माताएं बहनों नारी शक्ति का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो। इसके साथ-साथ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएं ।आगे डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री महिलाओं एवं बहनों के विकास के लिए उज्ज्वला योजना ,जनधन योजना के तहत बैंकों में खाता खुलवाने, शौचालय योजना ,सुकन्या योजना चलाया जा रहा है। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू एवं मंजू नंदिनी उपस्थित थी। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।
    user_Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    Ravi Sharma Ptrakar Hzb
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    21 hrs ago
  • *प्रमंडलीय आयुक्त का लातेहार उपायुक्त ने किया स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर* *============* प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय आज लातेहार पहुंचकर समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन व्यवस्था की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। आयुक्त ने कार्यालय में उपलब्ध मानव संसाधन, कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी, फी बुक, दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अवर निबंधन पदाधिकारी को सभी अभिलेख अद्यतन, त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय में मानव संपदा की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराया। आयुक्त ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा, ताकि विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया किया जा सके। निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कार्यालय में औसतन 12 रजिस्ट्री ही होती है। आयुक्त ने इसे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बताई। आयुक्त ने ऑनलाइन निबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, दस्तावेज सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को सहज बनाने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेखों के सत्यापन में सतर्कता बरतने, फर्जीवाड़ा रोकने एवं प्रतिबंधित भूमि के निबंधन पर तत्परता से रोक लगाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के पूर्व लातेहार के स्थानीय परिषदन में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अवर निबंधन पदाधिकारी बिपिन साहु आदि उपस्थित रहे
    1
    *प्रमंडलीय आयुक्त का लातेहार उपायुक्त ने किया स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर*
*============*
प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय आज लातेहार पहुंचकर समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन व्यवस्था की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। आयुक्त ने कार्यालय में उपलब्ध मानव संसाधन, कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी, फी बुक, दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं  अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अवर निबंधन पदाधिकारी को सभी अभिलेख अद्यतन, त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय में मानव संपदा की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराया। आयुक्त ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा, ताकि विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया किया जा सके। निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कार्यालय में औसतन 12 रजिस्ट्री ही होती है। आयुक्त ने इसे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बताई। 
आयुक्त ने ऑनलाइन निबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, दस्तावेज सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को सहज बनाने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेखों के सत्यापन में सतर्कता बरतने, फर्जीवाड़ा रोकने एवं प्रतिबंधित भूमि के निबंधन पर तत्परता से रोक लगाने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के पूर्व लातेहार के स्थानीय परिषदन में उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अवर निबंधन पदाधिकारी बिपिन साहु आदि उपस्थित रहे
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • चौपारण प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम कांटी में बीती रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में प्रदीप यादव (पिता – गिरधारी यादव) के पुआल के दो मचान और एक घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सबकुछ अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की तीन साइकिलें भी जलकर नष्ट हो गईं। स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
    1
    चौपारण प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम कांटी में बीती रात करीब 12:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना में प्रदीप यादव (पिता – गिरधारी यादव) के पुआल के दो मचान और एक घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सबकुछ अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूल जाने वाले बच्चों की तीन साइकिलें भी जलकर नष्ट हो गईं।
स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। इस अगलगी की घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    8 hrs ago
  • *सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे उकरीद गांव, नवनिर्मित राधा- कृष्ण मंदिर का किया निरीक्षण* *मंदिर जीर्णोद्धार सह महायज्ञ से पहले सांसद ने ग्रामीणों संग किया संवाद, सनातनी एकजुटता का किया आवाह्न* *जातिगत भेदभाव से उठे ऊपर, एकसूत्र में पिरोकर ही समाज में हो सकेंगे मजबूत: मनीष जायसवाल* *दुलमी/रामगढ़* हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के दुलमी प्रखंड अंतर्गत ग्राम उकरीद में आगामी 18 से 26 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के ठीक पहले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गाँव का दौरा किया। ग्रामीणों ने अपने सांसद मनीष जायसवाल स्वागत अत्यंत उल्लास और गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर जबरदस्त किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने नवनिर्मित मंदिर और यज्ञ मंडप का निरीक्षण किया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ गहन विचार-विमर्श किया एवं कई यथोचित राय भी दिया । संवाद के क्रम में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ गाँव की सड़कों, नालियों और सिंचाई सुविधाओं की बहाली की मांग रखी। इन विषयों पर सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत को लगभग 52 लाख रुपए आवंटित किए हैं, जिससे स्थानीय स्तर की छोटी विकास योजनाएं सुगमता से पूर्ण की जा सकती हैं। बड़ी परियोजनाओं के लिए उन्होंने ग्रामीणों से औपचारिक आवेदन देने का आग्रह किया ताकि उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके, साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण में निजी तौर पर भी सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया। अपने संबोधन में सांसद मनीष जायसवाल ने सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में हमारी सनातन संस्कृति पर चौतरफा प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने समाज को आगाह किया कि जात-पात के नाम पर विभाजन और धर्म परिवर्तन जैसी कुत्सित कोशिशों के माध्यम से सनातन को कमजोर करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने पुरजोर अपील की कि ऐसे समय में समस्त समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक सूत्र में बंधना होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज की एकजुटता ही सबसे प्रभावी कवच है और उकरीद का यह महायज्ञ इसी एकता और आस्था का प्रतीक बनना चाहिए । मौके पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, दुलमी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश साव, भाजपा विजय जायसवाल, रामगढ़ कैंट में सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, पूर्व मंडल अध्यक्ष मच्छेंद्र महतो, सोसो मुखिया मुखिया उर्मिला देवी, दुलमी सांसद प्रतिनिधि विक्की महतो, हरेंद्र करमाली, अरविंद जायसवाल, कुंदन ठाकुर, उकरीद यज्ञ समिति के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह,उपाध्यक्ष अमित सिंह, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार, सचिव रंजन कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन, समित सिंह, बजरंग सिंह, शिवनंदन सिंह,अभय सिंह, नितेश सिंह, ज्ञानी सिंह, रवींद्र सिंह, दिवाकर सिंह, सुधीर सिंह, शिव शंकर सिंह, सिकंदर सिंह, विनय सिंह, उमेश सिंह, हरिनंदन सिंह, लखींद्र सिंह, रामदुलार सिंह, राजेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, गोपाल, बरझन महतो, प्रेमनाथ महतो, नागेंद्र महतो, आशीष कुमार सिंह, बिरेंद्र सिंह, रोशन कुमार, रंजन कुमार, समित कुमार, शशि भूषण सिंह, अजीत कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, आदर्श कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आनन्द कुमार सिंह, बनवारी कुमार महतो, अनूप कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय महिला पुरुष मौजूद रहें ।
    4
    *सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे उकरीद गांव, नवनिर्मित राधा- कृष्ण मंदिर का किया निरीक्षण*
*मंदिर जीर्णोद्धार सह महायज्ञ से पहले सांसद ने ग्रामीणों संग किया संवाद, सनातनी एकजुटता का किया आवाह्न*
*जातिगत भेदभाव से उठे ऊपर, एकसूत्र में पिरोकर ही समाज में हो सकेंगे मजबूत: मनीष जायसवाल*
*दुलमी/रामगढ़*
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के दुलमी प्रखंड अंतर्गत ग्राम उकरीद में आगामी 18 से 26 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के ठीक पहले हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गाँव का दौरा किया। ग्रामीणों ने अपने सांसद मनीष जायसवाल स्वागत अत्यंत उल्लास और गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर और माला पहनाकर जबरदस्त किया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने नवनिर्मित मंदिर और यज्ञ मंडप का निरीक्षण किया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ गहन विचार-विमर्श किया एवं कई यथोचित राय भी दिया ।
संवाद के क्रम में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ गाँव की सड़कों, नालियों और सिंचाई सुविधाओं की बहाली की मांग रखी। इन विषयों पर सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार ने पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत को लगभग 52 लाख रुपए आवंटित किए हैं, जिससे स्थानीय स्तर की छोटी विकास योजनाएं सुगमता से पूर्ण की जा सकती हैं। बड़ी परियोजनाओं के लिए उन्होंने ग्रामीणों से औपचारिक आवेदन देने का आग्रह किया ताकि उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके, साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण में निजी तौर पर भी सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया। अपने संबोधन में सांसद मनीष जायसवाल ने सांस्कृतिक चेतना को जागृत करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में हमारी सनातन संस्कृति पर चौतरफा प्रहार हो रहे हैं। उन्होंने समाज को आगाह किया कि जात-पात के नाम पर विभाजन और धर्म परिवर्तन जैसी कुत्सित कोशिशों के माध्यम से सनातन को कमजोर करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने पुरजोर अपील की कि ऐसे समय में समस्त समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक सूत्र में बंधना होगा। सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज की एकजुटता ही सबसे प्रभावी कवच है और उकरीद का यह महायज्ञ इसी एकता और आस्था का प्रतीक बनना चाहिए ।
मौके पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, दुलमी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश साव, भाजपा विजय जायसवाल, रामगढ़ कैंट में सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस,  पूर्व मंडल अध्यक्ष मच्छेंद्र महतो, सोसो मुखिया मुखिया उर्मिला देवी, दुलमी सांसद प्रतिनिधि विक्की महतो, हरेंद्र करमाली, अरविंद जायसवाल, कुंदन ठाकुर, उकरीद यज्ञ समिति के अध्यक्ष  शशिभूषण सिंह,उपाध्यक्ष अमित सिंह, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार,
सचिव रंजन कुमार सिंह,
कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन,  समित सिंह, बजरंग सिंह, शिवनंदन सिंह,अभय सिंह, नितेश सिंह, ज्ञानी सिंह, रवींद्र सिंह, दिवाकर सिंह, सुधीर सिंह, शिव शंकर सिंह, सिकंदर सिंह, विनय सिंह, उमेश सिंह, हरिनंदन सिंह, लखींद्र सिंह, रामदुलार सिंह, राजेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, गोपाल, बरझन महतो, प्रेमनाथ महतो, नागेंद्र महतो, आशीष कुमार सिंह, बिरेंद्र सिंह, रोशन कुमार, रंजन कुमार, समित कुमार, शशि भूषण सिंह, अजीत कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, आदर्श कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आनन्द कुमार सिंह, बनवारी कुमार महतो, अनूप कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय महिला पुरुष मौजूद रहें ।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.