छड़ लादे 18 चक्का ट्रक अमझरिया घाटी में पलटा: चालक-खलासी बाल-बाल बचे मो० मुमताज चंदवा: ओडिशा के राउरकेला से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जा रहे सरिया छड़ लादे 18 चक्का भारी ट्रक सोमवार सुबह करीब 10 बजे अमझरिया घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घाटी की खड़ी चढ़ाई पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से चालक और खलासी सुरक्षित बच निकले। ट्रक चालक ने बताया, "हम दो चालक थे। घाटी में सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन की वजह से ट्रक फिसल गया। हमें मामूली चोटें ही आई हैं।" चालक ने यह भी कहा कि भारी लोड के कारण ब्रेक फेल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाने का काम शुरू किया। ट्रक से सरिया छड़ें सड़क पर बिखर गईं। यह हादसा अमझरिया घाटी की दुर्गम भौगोलिक स्थिति को फिर उजागर करता है, जहां भारी वाहनों के लिए विशेष सावधानी जरूरी है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग की है। पुलिस ने चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवरों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
छड़ लादे 18 चक्का ट्रक अमझरिया घाटी में पलटा: चालक-खलासी बाल-बाल बचे मो० मुमताज चंदवा: ओडिशा के राउरकेला से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जा रहे सरिया छड़ लादे 18 चक्का भारी ट्रक सोमवार सुबह करीब 10 बजे अमझरिया घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घाटी की खड़ी चढ़ाई पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से चालक और खलासी सुरक्षित बच निकले। ट्रक चालक ने बताया, "हम दो चालक थे। घाटी में सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन की वजह से ट्रक फिसल गया। हमें मामूली चोटें ही आई हैं।" चालक ने यह भी कहा
कि भारी लोड के कारण ब्रेक फेल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाने का काम शुरू किया। ट्रक से सरिया छड़ें सड़क पर बिखर गईं। यह हादसा अमझरिया घाटी की दुर्गम भौगोलिक स्थिति को फिर उजागर करता है, जहां भारी वाहनों के लिए विशेष सावधानी जरूरी है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग की है। पुलिस ने चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवरों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
- Post by AAM JANATA1
- 🚨 50 साल का इंतजार खत्म! पांकी बराज योजना को ₹7,086 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। यह हजारों किसानों के सपनों की जीत है 🌾💧 विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता के लगातार प्रयासों का नतीजा— अब खेतों तक पहुंचेगा पानी और पलामू बनेगा हरियाली का केंद्र। 🙏 धन्यवाद सभी सहयोगियों को1
- सिसई (गुमला)। सिसई में बीते माह 15 मार्च 2026 को आयोजित विराट हिन्दू महासम्मेलन की सफलता को लेकर रंजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंंदिर कुदरा सिसई के सभागार में समिति द्वारा रविवार को समीक्षा बैठक किया गया। इस बैठक में आयोजनकर्ता हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहु, विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, व्यवस्थापक प्रमुख मदन साहु, गजराज महतो, शंभु चौहान, कृष्णा कुमार साहु सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों के समक्ष आय और व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही सभी व्यय करने के बाद की बची हुई राशि की जानकारी भी दी। जिसपर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहु को उनके इस बेहतरीन और निस्वार्थ भाव से कोष का व्यवस्था संभालने के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद कहा।एवं बची हुई राशि को अगले वर्ष में होने वाले विराट हिन्दू महासम्मेलन के आयोजन के लिए समिति ने सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष को सौंप दिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत के कारण ही सिसई में इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है इसके लिए समिति की ओर से सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हृदय से बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल क्षेत्र की जनता की भागीदारी को लेकर सिसई की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने अगले वर्ष होने वाले विराट हिन्दू महासम्मेलन को और भी भव्यपूर्ण तरीके से आयोजित करने की बात कही और कहा कि अगले वर्ष इतना ज्यादा भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा कि पूरे देश में सिसई का डंका बजेगा। और अंत में समीक्षा बैठक को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए इसका समापन किया गया।3
- चतरा पुलिस ने अफीम माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ और खेती के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी सुमित अग्रवाल के निर्देश पर सिमरिया SDPO के नेतृत्व में गठित टीम ने एक घर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान 840 ग्राम अफीम, 315 किलो डोडा और 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि मौके से अफीम की खेती में इस्तेमाल होने वाले मोटर पंप, सेक्शन पाइप और कीटनाशक स्प्रे मशीन भी मिली है, जिससे साफ है कि यहाँ बड़े पैमाने पर अवैध खेती और प्रोसेसिंग चल रही थी। हालांकि, पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी फरार होने में सफल रहे। एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फरार माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी जारी है और चतरा को नशामुक्त करने का अभियान रुकने वाला नहीं है।1
- जल बर्बादी को लेकर तत्काल कार्रवाई हेतु निवेदन मैं राकेश कुमार सिंह चंदेल, समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी, हरमू मंडल से जुड़े होने के नाते संबंधित अधिकारियों का ध्यान एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ। स्थान: धोनी जी के घर के ठीक सामने, पेट्रोल पंप के पीछे (वार्ड संख्या 34/26) कुछ दिन पहले पानी के पाइप फटने की शिकायत की गई थी, जिसे ठीक किया गया था। लेकिन पुनः उसी स्थान के पास पाइप फट गया है और पिछले लगभग एक सप्ताह से लगातार पानी बह रहा है। इससे भारी मात्रा में जल की बर्बादी हो रही है। यह क्षेत्र पहले से ही ड्राई ज़ोन में आता है, जहां लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस प्रकार की लापरवाही अत्यंत चिंताजनक है। अतः मेरा विनम्र निवेदन है कि: नगर निगम के पदाधिकारी पीएचईडी विभाग नगर आयुक्त महोदय मेयर, डिप्टी मेयर एवं संबंधित पार्षदगण जल संसाधन विभाग इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लें और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। 💧 "जल है तो कल है, जल ही जीवन है" कृपया जल संरक्षण की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता दें। भवदीय, राकेश कुमार सिंह चंदेल समाजसेवी, हरमू मंडल 87893666861
- झारखंड के बोकारो में आयोजित कैंडल मार्च उस वक्त विवादों में घिर गया, जब माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। न्याय की मांग को लेकर जुटे लोगों के बीच उस समय हलचल मच गई, जब एक महिला के सवाल ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने JLKM की जिला महिला अध्यक्ष रेखा कुमारी पर 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। आरोपों के बीच माहौल गरमा गया और बहस तेज हो गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक युवक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। वीडियो बनते देख विधायक जयराम महतो का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने युवक का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे के बीच विधायक मौके से निकल गए, लेकिन घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या जनप्रतिनिधि को इस तरह प्रतिक्रिया देनी चाहिए? वहीं, पुष्पा की मां ने आरोप लगाया कि बेटी को खोजने के नाम पर उनसे पैसे लिए गए थे, जो अब विवाद की बड़ी वजह बन रहा है। #नया_भारत_टीवी_24 #NayaBharatTV24 #BokaroNews #JharkhandNews #BreakingNews #JairamMahto #CandleMarch #ViralNews #IndiaNews #GroundReport #TrendingNow1
- *महुआडांड़ (लातेहार)* महुआडांड़, जो कि एक अनुमंडल के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है, यहां अब तक बच्चों के लिए एक भी समुचित चिल्ड्रन पार्क का अभाव स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। क्षेत्र में रहने वाले अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के खेलने, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सुरक्षित व समर्पित स्थान होना बेहद जरूरी है, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।चिल्ड्रन पार्क की कमी का असर अब बच्चों की दिनचर्या पर भी साफ दिखने लगा है। अभिभावकों के अनुसार, खेलने के लिए सुरक्षित जगह नहीं होने के कारण बच्चे अधिकतर समय मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।स्थिति यह है कि बच्चे और उनके अभिभावक मजबूर होकर आवासीय विद्यालय महुआडांड़ के मैदान का रुख कर रहे हैं। वहीं, कसरत के लिए लगाए गए ओपन जिम उपकरणों का उपयोग भी बच्चे खेल के रूप में करने लगे हैं, जो कई बार उनके लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह व्यवस्था न तो बच्चों के अनुकूल है और न ही सुरक्षित।ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि महुआडांड़ में जल्द से जल्द एक आधुनिक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया जाए, जहां झूले, फिसलपट्टी, हरियाली और बैठने की समुचित व्यवस्था हो। उनका मानना है कि इससे न केवल बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।1
- Post by AAM JANATA1
- विधायक जयराम महतो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में एक शख्स का मोबाइल छीनते और तोड़ते नजर आ रहे हैं। घटना के पीछे की पूरी वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। सवाल—क्या जनप्रतिनिधियों का ऐसा व्यवहार सही है?1