कैंडल मार्च में विवाद, विधायक जयराम महतो का फूटा गुस्सा वीडियो बना रहे युवक का फोन किया चकनाचूर झारखंड के बोकारो में आयोजित कैंडल मार्च उस वक्त विवादों में घिर गया, जब माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। न्याय की मांग को लेकर जुटे लोगों के बीच उस समय हलचल मच गई, जब एक महिला के सवाल ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने JLKM की जिला महिला अध्यक्ष रेखा कुमारी पर 10 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। आरोपों के बीच माहौल गरमा गया और बहस तेज हो गई। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक युवक इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था। वीडियो बनते देख विधायक जयराम महतो का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने युवक का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामे के बीच विधायक मौके से निकल गए, लेकिन घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या जनप्रतिनिधि को इस तरह प्रतिक्रिया देनी चाहिए? वहीं, पुष्पा की मां ने आरोप लगाया कि बेटी को खोजने के नाम पर उनसे पैसे लिए गए थे, जो अब विवाद की बड़ी वजह बन रहा है। #नया_भारत_टीवी_24 #NayaBharatTV24 #BokaroNews #JharkhandNews #BreakingNews #JairamMahto #CandleMarch #ViralNews #IndiaNews #GroundReport #TrendingNow

- Post by Gautam Raftaar media1
- जमशेदपुर कि विधायक पूर्णिमा साहू ने नेपाली सेवा सेमिती गोलमुरी मे संस्कृति भवन का किया शिलान्यास1
- चाईबासा/जगन्नाथपुर। झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत हाथी प्रभावित क्षेत्र तोडांगहातु पंचायत के सोसोपी गांव में हाथी ने एक गर्भवती महिला को पटक कर मार डाला। घटना गुरुवार सुबह लगभग 6 बजे की है। मृतका का नाम शुक्रमनी तियू है। उसके पति ब्रजमोहन चातोम्बा ने बताया कि वह और उसकी पत्नी गांव में घर से अलग-अलग दिशा में शौच करने गये हुए थे।1
- सिल्ली : प्रखंड के माड़दु देल बेड़ा शिव मंदिर परिसर पूजा समिति की एक बैठक मुखिया सोमबारी देवी की अध्यता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूजा समिति के संरक्षक सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे। बैठक में मंदिर परिसर को भव्य एवं चैत्र उत्सव को और भव्य बनाने, मंदिर परिसरों में साफ-सफाई, जल निकासी, रोशनी, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंध का पर विचार विमर्श किया गया। वहीं सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कि मंदिर परिसर में विवाह के लिए पंजीकरण व व्यवस्था शुल्क 2100 रुपए निर्धारित किया गया। संरक्षक ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी आपसी संवाद बनाकर कार्य को आगे बढ़ाने के साथ ही परिसर की भव्यता और विकास के लिए चल रहे कार्यों पर ध्यान दें। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी हो इसकी भी ध्यान रहे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुविधा देना प्राथमिकता है। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर रमेश मुंडा, प्रथम महतो, प्रदीप मुंडा, गणेश चंद्र महतो, कालीचरण पाहन, संजय महतो, वचन कुमार , जयनाथ लोहरा, धीरेन महतो, तारिणी प्रसाद, फलाहारी महतो, फ़णीभूषण महतो, ब्रजेश महतो, हरिदास महतो, माथुर महतो, पशुपति महतो, नवल, सपन, बाला देवी, कोकिला देवी, पाबिता देवी, जलेस्वरी, उर्मिला देवी, गीता देवी, रीना देवी, चुनुबला देवी, मंगली देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।1
- Post by MUKESH NATH2
- बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित कुमारी पुष्पा महतो हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है।1
- रांची में पेपर लीक गैंग का भंडाफोड़ | युवाओं के सपनों से खेल खत्म?”1
- Post by Gautam Raftaar media1
- Post by TARKESHWAR MAHTO1