Shuru
Apke Nagar Ki App…
विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 में प्रधान उम्मीदवार शिवम कुमार गौतम उर्फ राजा भईया ने विकास का प्रस्तुत किया रोडमैप विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 से प्रधान पद के उम्मीदवार शिवम कुमार गौतम उर्फ राजा भईया ने गांव के समग्र विकास को लेकर अपना रोडमैप जनता के सामने रखा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने, पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराने, सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। शिवम कुमार गौतम ने भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो ग्राम पंचायत को विकास की नई दिशा मिलेगी।
Lakhimpur Kheri दस्तक
विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 में प्रधान उम्मीदवार शिवम कुमार गौतम उर्फ राजा भईया ने विकास का प्रस्तुत किया रोडमैप विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 से प्रधान पद के उम्मीदवार शिवम कुमार गौतम उर्फ राजा भईया ने गांव के समग्र विकास को लेकर अपना रोडमैप जनता के सामने रखा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने, पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराने, सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। शिवम कुमार गौतम ने भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो ग्राम पंचायत को विकास की नई दिशा मिलेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 से प्रधान पद के उम्मीदवार शिवम कुमार गौतम उर्फ राजा भईया ने गांव के समग्र विकास को लेकर अपना रोडमैप जनता के सामने रखा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाने, पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराने, सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। शिवम कुमार गौतम ने भरोसा दिलाया कि यदि जनता ने उन्हें मौका दिया तो ग्राम पंचायत को विकास की नई दिशा मिलेगी।1
- ट्रेलर की चपेट में आने से पटरी दुकानदार महिला की मौत। मिहींपुरवा।मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे स्थित परवानी गौढ़ी चौराहे पर सड़क किनारे ठेला लगाए महिला पर ट्रेलर चढ़ गया।जिस महिला की मौके पर मौत हो गई।ज्ञात हो कि नानपारा लखीमपुर हाईवे पर स्थित परवानी गौढ़ी चौराहे पर रोडवेज की बसें रुकती हैं।चौराहे पर सड़क की पटरी किनारे गांव के लोग पकौड़ी,चाय,चाट, पान पुड़िया का व्यवसाय ठेला एवं गुमटी रखकर करते हैं।वहीं महिला इमरती देवी भी पान , पुड़िया का ठेला हाइवे के किनारे लगाए हुई थी।मंगलवार को दोपहर में लखीमपुर की ओर से गिट्टी लदा ट्रेलर RJ11GJ 3611आ रहा था। तभी परवानीगौढ़ी चौराहे पर मिहींपुरवा कस्बे से ई रिक्शा आ गया। उसी समय नानपारा की ओर से एक कार भी चौराहे पर आ गई।ई रिक्शा में सवार सवारियों और कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर चालक दाहिने ओर ट्रेलर को मोड़ दिया।ट्रेलर हाईवे किनारे सड़क से पटरी पर उतर गया।वहीं पटरी पर इमरती देवी पत्नी लक्ष्मण जो ठेला लगाई हुई थी। जिनके ऊपर ट्रेलर चढ़ गया।ट्रेलर के चढ़ने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मोतीपुर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा, प्रद्युम्न सिंह, मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया पुलिस टीम के साथ पहुंचे।मृत महिला के शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा गया।1
- मझ गई रेंज के चौखड़ा फार्म में हाथियों का कहर जारी, खून पसीना बहा कर बोई गई फसल को हाथियों ने रौंदा।1
- दुधवा रोड पर खाद्य सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां, फूड विभाग फेर रहा नजरें पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के दुधवा रोड पर संचालित होटलों में मानक के विपरीत भोजन परोसे जाने का मामला लगातार सामने आ रहा है, लेकिन हैरत की बात यह है कि अब तक फूड विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ी। नगर की प्रमुख सड़क पर दर्जनों होटल व ढाबे संचालित हो रहे हैं, जहां न तो साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। इन होटलों में घटिया गुणवत्ता का खाना परोसकर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके अलावा यहां आने वाले ग्राहकों से खुलेआम मनमाने ढंग से कीमत वसूली की जा रही है। यही हाल दुधवा रोड पर ग्राम वंशीनगर में स्थित महक फैमिली रेस्टोरेंट का है। यहां एक साधारण रोटी के 20 रुपये वसूले जा रहे हैं और वही रोटी मक्खन लगाकर 25 रुपये की दी जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर मक्खन की एक टिक्की 15 रुपये की होती है, जो कम से कम चार रोटियों में लग जाती है। पलिया नगर के किसी भी होटल में इतना अधिक पैसा नहीं लिया जाता है। हर होटल में 10 रुपये की रोटी दी जाती है और मक्खन लगाकर वही 15 रुपये की होती है। पलिया में सबसे मसहूर और स्वादिष्ट खाना परोसने वाले मिलन होटल पर भी 10 रुपये की सादा और 15 रुपये की मक्खन रोटी दी जाती है और अरहर की हाफ दाल 60 रुपये की मिलती है, लेकिन महक फैमिली रेस्टोरेंट पर दाल भी 120, 150 रुपये में दी जाती है, जो प्योर अरहर की होती भी नहीं है। इसके अलावा एक क्वाटर चावल की कीमत 30 रुपये वसूली जा रही है, जबकि अन्य होटलों पर क्वाटर चावल की कीमत 15 रुपये होती है। कुल मिलाकर यहां पर खुलेआम जनता से लूट की जा रही है और फूड विभाग मौन साधे हुए है। बता दें कि दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक गुजरते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की मजबूरी का फायदा उठाकर होटल संचालक जमकर लूट कर रहे हैं। पर्यटक भी मजबूरी में महंगे दाम चुकाने को विवश हैं, क्योंकि आसपास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फूड विभाग की निष्क्रियता के चलते होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे नियमों को ताक पर रखकर कारोबार कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि दुधवा रोड पर संचालित सभी होटलों की सघन जांच कराई जाए, खाद्य गुणवत्ता की जांच हो तथा मनमानी वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिल सके।1
- जिला लखीमपुर क्षेत्र निघासन रोड गांव लुधौरी चौराहे से लग भाग 10 मीटर की दूरी पर हुआ एक्सीडेंट बहुत ही ख़तरनाक राजकुमार जाटव जी की रिपोर्ट2
- जनपद सीतापुर के कोतवाली बिसवां क्षेत्र में एक महिला ने रेलवे लाइन पर जाकर आत्महत्या कर ली1
- मैंने कहा था- 24 घंटे का समय दे रहा हूं... उत्तर प्रदेश के अंदर जिस भी सरकारी भूमि पर किसी भू-माफिया ने कब्जा किया है, उसको तत्काल छोड़ दे...1
- तेतारपुर की जनता अब बदलाव के मूड में नज़र आ रही है 🎤🎤🎤🎤 तेतारपुर मा अब साफ़ हो गवा है — जनता बहकावे से ना, काम देख के वोट दी। अब देखब है कि तेतारपुर की जनता काम करे वाला चुनत है, कि भाषण देवे वाला।1