Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सिंभावली थाना पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ जघन्य अपराध करने वाले आरोपी मौलाना नईम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी मौलाना नईम पर 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना नईम को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
Narender singh
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सिंभावली थाना पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ जघन्य अपराध करने वाले आरोपी मौलाना नईम को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी मौलाना नईम पर 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना नईम को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा का हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित राजवंश फार्म हाउस में गुरुवार शाम भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानपूर्वक पगड़ी पहनाई, हल भेंट किया और 101 किलो की फूलमाला पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेश राणा ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है और आज गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं दिखाई देने लगी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय लोक दल के एनडीए में शामिल होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।4
- हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने 72 घंटे से अधिक समय तक खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लगातार तीन दिनों से अधिक समय तक नजरबंद रखे जाने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार व प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए हैं। अपने बयान में राकेश त्यागी ने जंतर-मंतर पर चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बसपा व ओवैसी को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही।1
- हापुड़ के बाबूगढ़ में गढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में किसान समाज की ओर से किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसान समाज के नेता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पहुंचने पर क्षेत्र के किसानों और समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि कुछ तत्व विपक्ष के इशारे पर छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने व एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा भविष्य में किसानों के हित में और योजनाएं लागू किए जाने की बात कही। इस दौरान नवदीप, विकास, प्रदीप, योगिंद्र पाल, सचिन, बनना, आकाश दीप, तरण चौधरी, मनदीप चौधरी, राहुल चौधरी, प्रफुल्ल सारस्वत, अभिमन्यु सिंह, विधायक विजयपाल सिंह आढ़ती, हरेन्द्र तेवतिया और मंच संचालक विकास चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। समारोह को किसान समाज की एकजुटता और भाजपा के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।1
- 20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र साहिल के चेहरे पर दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन से हमला कर दिया। साहिल अपने परिवार का सहारा बनने के लिए पार्ट-टाइम कार चलाता है और वह खुद 2025 के SSC दिल्ली कॉन्स्टेबल पेपर लीक का शिकार है। इंसाफ़ और अपने बेहतर भविष्य की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए साहिल की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाने का खतरा बना हुआ है। राहुल गांधी ने भी इस घायल छात्र को सामने लाया है। साहिल को डर है कि SSC ने फिर से उसी एजेंसी को ठेका दे दिया है और दोबारा पेपर लीक हो जाएगा। छात्रों द्वारा सवाल पूछने और जवाबदेही मांगने पर इस तरह की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मांग की गई है कि मोदी जी देश के बच्चों से अपने इस गुनाह की माफ़ी मांगें, इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें।1
- बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र अंतर्गत रवाना कटीरी गांव में तैनात लेखपाल राघवेंद्र राघव पर एक दलित महिला ने घर में घुसकर अभद्रता, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार घटना रात करीब 9 बजे की है, जब सरकारी जमीन के विवाद को लेकर लेखपाल शराब के नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच तीखी भिड़ंत हुई, जिसके बाद आरोपी लेखपाल ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल राघवेंद्र राघव पिछले करीब 10 वर्षों से एक ही क्षेत्र में तैनात है और वहां बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वे इस लेखपाल की हरकतों और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम और एसडीएम स्तर पर कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।1