logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र अंतर्गत रवाना कटीरी गांव में तैनात लेखपाल राघवेंद्र राघव पर एक दलित महिला ने घर में घुसकर अभद्रता, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार घटना रात करीब 9 बजे की है, जब सरकारी जमीन के विवाद को लेकर लेखपाल शराब के नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच तीखी भिड़ंत हुई, जिसके बाद आरोपी लेखपाल ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल राघवेंद्र राघव पिछले करीब 10 वर्षों से एक ही क्षेत्र में तैनात है और वहां बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वे इस लेखपाल की हरकतों और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम और एसडीएम स्तर पर कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

2 hrs ago
user_Sachin Rawal
Sachin Rawal
Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र अंतर्गत रवाना कटीरी गांव में तैनात लेखपाल राघवेंद्र राघव पर एक दलित महिला ने घर में घुसकर अभद्रता, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार घटना रात करीब 9 बजे की है, जब सरकारी जमीन के विवाद को लेकर लेखपाल शराब के नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच तीखी भिड़ंत हुई, जिसके बाद आरोपी लेखपाल ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल राघवेंद्र राघव पिछले करीब 10 वर्षों से एक ही क्षेत्र में तैनात है और वहां बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वे इस लेखपाल की हरकतों और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम और एसडीएम स्तर पर कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • श्रावण मास कांवड़ यात्रा 2026 के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम संचालन के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ रेंज में व्यापक तैयारियां की गई हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने वीडियो बाइट जारी कर यात्रा की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की जानकारी साझा की है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल पुलिस टीमों और आपातकालीन सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा के सुचारु संचालन के निर्देश दिए गए हैं। मेरठ रेंज पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    श्रावण मास कांवड़ यात्रा 2026 के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम संचालन के लिए उत्तर प्रदेश के मेरठ रेंज में व्यापक तैयारियां की गई हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ परिक्षेत्र श्री कलानिधि नैथानी ने वीडियो बाइट जारी कर यात्रा की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की जानकारी साझा की है।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल पुलिस टीमों और आपातकालीन सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा के सुचारु संचालन के निर्देश दिए गए हैं। मेरठ रेंज पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने 72 घंटे से अधिक समय तक खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लगातार तीन दिनों से अधिक समय तक नजरबंद रखे जाने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार व प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए हैं। अपने बयान में राकेश त्यागी ने जंतर-मंतर पर चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बसपा व ओवैसी को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही।
    1
    हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने 72 घंटे से अधिक समय तक खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लगातार तीन दिनों से अधिक समय तक नजरबंद रखे जाने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार व प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए हैं।

अपने बयान में राकेश त्यागी ने जंतर-मंतर पर चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बसपा व ओवैसी को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हापुड़ के बाबूगढ़ में गढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में किसान समाज की ओर से किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसान समाज के नेता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पहुंचने पर क्षेत्र के किसानों और समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि कुछ तत्व विपक्ष के इशारे पर छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने व एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा भविष्य में किसानों के हित में और योजनाएं लागू किए जाने की बात कही। इस दौरान नवदीप, विकास, प्रदीप, योगिंद्र पाल, सचिन, बनना, आकाश दीप, तरण चौधरी, मनदीप चौधरी, राहुल चौधरी, प्रफुल्ल सारस्वत, अभिमन्यु सिंह, विधायक विजयपाल सिंह आढ़ती, हरेन्द्र तेवतिया और मंच संचालक विकास चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। समारोह को किसान समाज की एकजुटता और भाजपा के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    हापुड़ के बाबूगढ़ में गढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में किसान समाज की ओर से किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसान समाज के नेता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पहुंचने पर क्षेत्र के किसानों और समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि कुछ तत्व विपक्ष के इशारे पर छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने व एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा भविष्य में किसानों के हित में और योजनाएं लागू किए जाने की बात कही।

इस दौरान नवदीप, विकास, प्रदीप, योगिंद्र पाल, सचिन, बनना, आकाश दीप, तरण चौधरी, मनदीप चौधरी, राहुल चौधरी, प्रफुल्ल सारस्वत, अभिमन्यु सिंह, विधायक विजयपाल सिंह आढ़ती, हरेन्द्र तेवतिया और मंच संचालक विकास चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। समारोह को किसान समाज की एकजुटता और भाजपा के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Sundar Sharma Tv100 Hapur
    Sundar Sharma Tv100 Hapur
    Reporter हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बहनों की शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे परिवार का निजी फैसला बताते हुए समर्थन जता रहे हैं, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस पर सवाल उठा रहे हैं और कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। इसके साथ ही कई पोस्टों में शादी को लेकर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और इस मामले में आधिकारिक स्तर पर भी सीमित जानकारी ही सामने आई है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल पोस्टों पर भरोसा करने से पहले उनकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है। फिलहाल इस अनोखी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बहनों की शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे परिवार का निजी फैसला बताते हुए समर्थन जता रहे हैं, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस पर सवाल उठा रहे हैं और कई तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। इसके साथ ही कई पोस्टों में शादी को लेकर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं।

हालांकि, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और इस मामले में आधिकारिक स्तर पर भी सीमित जानकारी ही सामने आई है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल पोस्टों पर भरोसा करने से पहले उनकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है। फिलहाल इस अनोखी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Graphic designer Meerut, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा का हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित राजवंश फार्म हाउस में गुरुवार शाम भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानपूर्वक पगड़ी पहनाई, हल भेंट किया और 101 किलो की फूलमाला पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेश राणा ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है और आज गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं दिखाई देने लगी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय लोक दल के एनडीए में शामिल होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    4
    उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा का हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित राजवंश फार्म हाउस में गुरुवार शाम भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानपूर्वक पगड़ी पहनाई, हल भेंट किया और 101 किलो की फूलमाला पहनाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए सुरेश राणा ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है और आज गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं दिखाई देने लगी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राष्ट्रीय लोक दल के एनडीए में शामिल होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत सहित भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र अंतर्गत रवाना कटीरी गांव में तैनात लेखपाल राघवेंद्र राघव पर एक दलित महिला ने घर में घुसकर अभद्रता, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार घटना रात करीब 9 बजे की है, जब सरकारी जमीन के विवाद को लेकर लेखपाल शराब के नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच तीखी भिड़ंत हुई, जिसके बाद आरोपी लेखपाल ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल राघवेंद्र राघव पिछले करीब 10 वर्षों से एक ही क्षेत्र में तैनात है और वहां बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वे इस लेखपाल की हरकतों और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम और एसडीएम स्तर पर कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    1
    बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र अंतर्गत रवाना कटीरी गांव में तैनात लेखपाल राघवेंद्र राघव पर एक दलित महिला ने घर में घुसकर अभद्रता, छेड़छाड़ और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार घटना रात करीब 9 बजे की है, जब सरकारी जमीन के विवाद को लेकर लेखपाल शराब के नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच तीखी भिड़ंत हुई, जिसके बाद आरोपी लेखपाल ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया।

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल राघवेंद्र राघव पिछले करीब 10 वर्षों से एक ही क्षेत्र में तैनात है और वहां बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि वे इस लेखपाल की हरकतों और भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम और एसडीएम स्तर पर कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.