Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिंग टैटू हमारे यहां हर तरह के टैटू बनाऐ एवं मिटाऐ जाते हैं
Pawan arya
रिंग टैटू हमारे यहां हर तरह के टैटू बनाऐ एवं मिटाऐ जाते हैं
More news from झारखंड and nearby areas
- गुमला जिला के खोरा गांव की एक 13 वर्षीय बच्ची के 2018 से लापता मामले(वर्तमान आयु 21 वर्ष) पर कल हाईकोर्ट के द्वारा डीजीपी व गुमला एसपी से जांच रिपोर्ट की मांग की। वही पुलिस अनुसंधान में अभी तक बच्ची का पता नही चलने पर कोर्ट ने जांच की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए तेजी से परिणाम लाने का निर्देश दिया था। साथ ही दो सप्ताह के भीतर जांच में कोई ठोस प्रगति नही होने पर केस की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही। हाईकोर्ट के द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद आज राज्य की डीजीपी गुमला पहुंची और सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अभी तक किये गये अनुसंधानों की समीक्षा की। साथ ही लापता बच्ची के परिजनों को भी बुलाकर करीब 2 घंटे तक उनसे बंद कमरे में पूरी जानकारी ली गयी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा लापता बच्ची के केश में काफी मेहनत की गई है। लंबे समय से लोग लगे है लेकिन अभी तक कोई खास जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस के द्वारा फिर से पूरे केस का रिव्यू कराया जा रहा है। इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाइट, तदाशा मिश्रा, डीजीपी, झारखंड।2
- Post by Pawan arya1
- सिसई प्रखंड के छारदा रोड़ में भव्य बने श्री श्री 108 अंबिकेश्वर शिव मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन संध्या भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती को देखने के उमड़ी श्रद्धालुओं की भींड। सिसई में पहली बार ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित होने से भक्तों में भक्ति जाग उठा हैं, लोग दिन रात एक कर कार्यक्रम में शामिल हुए।1
- चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के साफी नदी (रामपुर) के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक ऑटो नदी के पुल के डिवाइडर में जा फंसा। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- नव निर्मित हनुमान मंदिर का चितरी में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार से आयोजित1
- गुमला:जिला समाहरणालय परिसर में आज उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्रखंड बिशुनपुर अंतर्गत ग्राम चिंगारी से आए टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के स्मारक स्थल के सुंदरीकरण एवं श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु अतिथि गेस्ट हाउस निर्माण की मांग प्रस्तुत की गई। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में टाना भगत समुदाय द्वारा कृषि कार्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर, ट्रॉली, सिंचाई पंपसेट तथा अन्य कृषि यंत्रों के वितरण से संबंधित मांग भी रखी गई। उपायुक्त ने कृषि विभाग को इस संबंध में योजनानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व, निबंध एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित एक आवेदन में आवेदक द्वारा पूर्व में निर्गत पत्र के आलोक में लंबित जांच/कार्यवाही की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को शीघ्र अद्यतन स्थिति उपलब्ध कराने एवं कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रखंड बिशुनपुर के ग्राम नरमा की उर्शिला कुमारी द्वारा राशन कार्ड में पुत्री का नाम जोड़ने में हो रही देरी के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लाभार्थी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। प्रखंड सिसई अंतर्गत ग्राम बानपुर पानीलता के सुरेश उराँव द्वारा आवास निर्माण हेतु भूमि पर अनुमति प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रखंड कामडारा के ग्राम कोटवो के आनंद मसीह तोपनो, अंजुल तोपनो एवं बिनोद तोपनो द्वारा भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बसिया न्यायालय में लंबित S.A.R. वादों के निष्पादन में विलंब की समस्या रखी गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को वादों की समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन एवं आदेश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवेदकों द्वारा भी पेंशन, जन वितरण प्रणाली, राजस्व मामलों एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिन पर उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी एवं सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।2
- चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर के समीप सोमवार शाम लगभग 6:00 बजे हुए एक सड़क हादसे ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। इस हादसे में ऑटो चालक वाल्टर रंजीत एक्का (62) की दर्दनाक मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी न तो उन्हें समय पर इलाज मिल सका और न ही उनकी मौत की पुष्टि के लिए कोई डॉक्टर मौजूद था।1
- सफी नदी पुल से नीचे गिरा ऑटो, चालक की मौके पर मौत तीन घायल, चैनपुर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल चैनपुर (गुमला) : चैनपुर मुख्यालय क्षेत्र स्थित सफी नदी पुल के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री चैनपुर से अपने घर की ओर ऑटो से जा रहे थे। जैसे ही वाहन सफी नदी पर बने पुल के पास पहुंचा, अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति अचानक तेज हो गई और चालक का नियंत्रण पूरी तरह छूट गया, जिससे ऑटो पुल से नीचे जा गिरा। दुर्घटना का दृश्य अत्यंत भयावह बताया जा रहा है। इस हादसे में ऑटो चालक रंजीत एक्का, पिता जवाकिम एक्का, उम्र लगभग पैंसठ वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार ज्योति उरांव, पति मिलयानुष उरांव, निवासी डोका पाठ गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा अनूप टोप्पो, पिता राजेश टोप्पो तथा अणिमा एक्का, पिता स्वर्गीय विजय एक्का भी घायल हुए हैं। घायल ज्योति उरांव ने बताया कि सभी लोग सामान्य रूप से घर लौट रहे थे, तभी पुल के ऊपर अचानक ऑटो का हैंडल मुड़ गया और वाहन सीधे नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक एवं घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर उप प्रमुख प्रमोद खलखो अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति देखकर उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, तो उसकी आधिकारिक पुष्टि करने के लिए डॉक्टर उपलब्ध क्यों नहीं थे और मरीजों को तुरंत गुमला रेफर करने की स्थिति क्यों बनती है। उप प्रमुख प्रमोद खलखो ने आरोप लगाया कि चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग तीन प्रखंडों की जनता निर्भर है, लेकिन यहां आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अधिकांश कार्य सीएचओ के भरोसे चल रहा है, जबकि गंभीर मामलों में चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल कागजी दावों और सोशल मीडिया प्रचार से स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती, जमीनी स्तर पर सुधार आवश्यक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से अस्पताल की व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुधार नहीं दिखा है। ग्रामीणों के अनुसार मरीज इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें बाहर रेफर कर दिया जाता है, जिससे समय और जीवन दोनों पर खतरा बढ़ जाता है। इस संबंध में पूछे जाने पर चैनपुर चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीपशिखा किंडो ने दूरभाष पर बताया कि उस दिन स्वास्थ्य विभाग का एक कार्यक्रम केरागनी क्षेत्र में संचालित हो रहा था, जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मी वहां व्यस्त थे। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है।1