Shuru
Apke Nagar Ki App…
- बारह साल की मासूम से दुष्कर्म इलाके में सनसनी फैला, तीन पड़ोसी महिलाओं पर बहला फुसलाकर पर ले जाने के आरोप
Kumar Mithun
- बारह साल की मासूम से दुष्कर्म इलाके में सनसनी फैला, तीन पड़ोसी महिलाओं पर बहला फुसलाकर पर ले जाने के आरोप
More news from Bihar and nearby areas
- मुंगेर जिले में मरीन ड्राइव का सपना जल्द ही साकार होने वाला है। इसके लिए जहां राज्य सरकार, उनके वरीय अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है, वहीं आज बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट काॅरपोरेशन लिमिटेड अंतर्गत क्रियान्वित एचएएम आधारित मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ परियोजना का हवाई सर्वेक्षण कार्य भी पूर्ण कर लिया गया। मुंगेर निखिल धनराज द्वारा हवाई सर्वेक्षण किया गया। इसके पूर्व आरसीडी के सचिव एवं बीएसआरडी के निदेशक आज सफियाबाद पहुंचे और वहां से हवाई मार्ग द्वारा पूरे गंगा पथ परियोजना का हवाई सर्वेक्षण किया गया। डिएम ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल तथा बीएसआरडी के निदेशक आज हवाई मार्ग से मुंगेर सफियाबाद स्थित हवाई अड्डा पहंचे वहां से उन्होंने मुंगेर जिले में घोषित गंगा पथ निर्माण के एलाइनमेंट का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा पथ निर्माण के लिए चिन्हित हेरूदियारा से लेकर सुल्तानगंज के लिए हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही मुंगेर-मिर्जाचैकी फोरलेन, मुंगेर-मोकामा तथा रक्साॅल-हल्दिया फोरलेन के लिए भी हवाई सर्वेक्षण किया गया है। इससे निश्चित रूप से मुंगेर के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी, जो निःसंदेह मुंगेर को बिहार सहित देश के मानचित्र पर एक अलग पहचान देगा।1
- - बारह साल की मासूम से दुष्कर्म इलाके में सनसनी फैला, तीन पड़ोसी महिलाओं पर बहला फुसलाकर पर ले जाने के आरोप1
- Post by Amit Kumar Mandal1
- शनिवार को शाम 4 बजे तक शिवनारायण पंसारी एवं HSC तेहाबन्नी में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह टीकाकरण विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से लगाया गया। कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में बालिकाओं को टीका लगाया गया और अभिभावकों को भी इस टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर सीएचओ रूपक कुमार, पीसीएस नीतू कुमारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर टीकाकरण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी है, इसलिए सभी पात्र बालिकाओं को समय पर यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए।1
- खगड़िया के उत्क्रमित उच्च मध्यमिक विद्यालय नन्हकु मडल टोला मे हर्षोल्लाह के साथ मनी महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वी जयन्ती।1
- सदर अस्पताल, खगड़िया के सुरम्य परिसर में आयोजित “नेकी का आहार” कार्यक्रम आज अत्यंत सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को गरमागरम भोजन परोसा गया। भोजन प्राप्त कर लोगों के चेहरे पर संतोष, खुशी एवं आत्मीयता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस पुनीत सेवा कार्य के लिए उपस्थित लोगों ने मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता और सहयोग की भावना को सशक्त बनाते हैं। सभी ने आयोजक के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं एवं दुआएं दीं। इस अवसर पर आयोजक के पुत्र ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि “मानव सेवा ही सच्चा धर्म है। जरूरतमंदों की सेवा से जो आत्मिक शांति और संतोष प्राप्त होता है, वही हमारे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हमारा प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी रखें।” पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित सभी लोगों के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। *जय मानवता🙏* *जय मानवता संरक्षण मंच🙏*1
- Post by Deepak king 901
- Post by Gaurav Kumar Mishra1