Shuru
Apke Nagar Ki App…
नई दिल्ली :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किए ।।
Amit Kumar Mandal
नई दिल्ली :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किए ।।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Amit Kumar Mandal1
- गुप्त सूचना पर छापेमारी, रेलवे क्वार्टर से 5 युवक गिरफ्तार, घटना की थी आशंका जमालपुर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लोको कॉलोनी स्थित एक परित्यक्त रेलवे क्वार्टर से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि सभी युवक किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार युवकों में सदर बाजार निवासी मोहम्मद मुन्ना आलम का 20 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मासूम, मीडियाविजन गली वार्ड संख्या 21 निवासी जलेश्वर वर्मा का 21 वर्षीय पुत्र देवेंद्र कुमार वर्मा, 19 वर्षीय करण कुमार, दीपक दास का 19 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार तथा छोटी दौलतपुर के वर्ग के निकट निवासी राजेश विष्णु रावत का 21 वर्षीय पुत्र गौरव उर्फ बिट्टू शामिल हैं। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक लोको कॉलोनी के एक खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध स्थिति में जुटे हुए हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जहां से सभी पांचों युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सभी युवक किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। हालांकि, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। गिरफ्तार युवकों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदर अनुमंडल न्यायालय भेज दिया गया है।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- शिक्षा विभाग से अनुरोध है कि इसकी जांच कर उचित कार्रवाई किया जाए ज्यादा से ज्यादा आप लोग भी शेयर करें और यह मेरे प्रिंसिपल साहब नवीन कुमार सिंह है जो की कुर्मी समाज से आते हैं रुपया है तो सर्टिफिकेट मिलेगा नहीं तो 20 दिन के बाद आना1
- good morning 🌅 love1
- Post by Deepak king 901
- पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पसराहा के समीप शुक्रवार की दोपहर में पिकअप के धक्के से बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पसराहा थाना के 112 पुलिस द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे घायल महिला का इलाज जारी था। घायल महिला की पहचान पसराहा निवासी ऋतु देवी के रूप में हुई है। घायल महिला के भाई छोटू कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ नवगछिया से पसराहा घर लौट रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित पिकअप चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। जिससे ऋतु देवी घायल हो गई। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।1
- चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर शुक्रवार को लाल खान भलार सड़क मार्ग के वलीपुर तीन बटिया के निकट विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया इस क्रम में एक चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि सब इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने वलीपुर के निकट लाल खान भलार रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया इस सिलसिले में लाल खान की ओर से आ रहे लाल रंग के एक ग्लैमर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका गया जो पुलिस को डॉज देकर भागने का प्रयास करने लगा परंतु उसे रोक लिया गया मोटरसाइकिल में कोई नंबर प्लेट नहीं लगा हुआ था और मोटरसाइकिल सवार द्वारा मोटरसाइकिल से संबंधित कोई कागजात पेश नहीं किया गया जिसके बाद सवार को हिरासत में ले लिया गया उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय मनीष कुमार धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर निवासी अजय प्रसाद यादव का पुत्र है जिसके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया1