अस्पताल में घुसा जहरीला रसल वाइपर, मरीजों में मचा हड़कंप वन विभाग की टीम ने पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी ब्यूरो चीफ सिरौली गौसपुर, बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली गौसपुर में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में जहरीला रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। सांप निकलने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रामनगर वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने जहरीले रसल वाइपर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग की टीम की तत्परता से अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बीट प्रभारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि रसल वाइपर के निकलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जहरीले सांप के पहुंचने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई और वन विभाग ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
अस्पताल में घुसा जहरीला रसल वाइपर, मरीजों में मचा हड़कंप वन विभाग की टीम ने पहुंचकर किया सुरक्षित रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी ब्यूरो चीफ सिरौली गौसपुर, बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली गौसपुर में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में जहरीला रसल वाइपर सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही मरीजों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। सांप निकलने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रामनगर वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने जहरीले रसल वाइपर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। वन विभाग की टीम की तत्परता से अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बीट प्रभारी ऋषभ शर्मा ने बताया कि रसल वाइपर के निकलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर जहरीले सांप के पहुंचने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई और वन विभाग ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
- फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परसों दिन में करीब 12 बजे थाना फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर लूट की घटना हुई थी, उसके ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड का चालान कर रही थी और उसके कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। फोटो के आधार पर और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोतवाली शहर में किराए का कमरा लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आज इंस्पेक्टर फखरपुर को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों का मूवमेंट फखरपुर क्षेत्र के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में है। सूचना पर एसओजी टीम और इंस्पेक्टर फखरपुर ने वहां चेकिंग शुरू की, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने की कोशिश पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर गोंडा सहित अन्य जिलों में लूट और चोरी के 8 से 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- गोंडा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, चाय पीते समय दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दीवानी कचहरी गेट के पास हनुमान मंदिर के नजदीक चाय की दुकान पर अपने साथी नदीम सिद्दीकी के साथ चाय पी रहे मीडियाकर्मी सत्यम मिश्रा पर 5 से 6 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से सत्यम मिश्रा पर हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल सत्यम मिश्रा को गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हमला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान सत्यम मिश्रा के अधिवक्ता भाई शिवेंद्र मिश्रा का एक व्यक्ति से विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सत्यम मिश्रा को निशाना बनाया गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने 5 से 6 आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।1
- बिग ब्रेकिंग (अंकुर गर्ग ) पत्रकार सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला,मेडिकल कॉलेज में हुये भर्ती ,पुलिस जांच में जुटी बिग ब्रेकिंग (अंकुर गर्ग ) पत्रकार सत्यम मिश्रा पर जानलेवा हमला,मेडिकल कॉलेज में हुये भर्ती ,चहुंओर निंदा पुलिस जांच में जुटी2
- लखनऊ के इको गार्डन में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का बारिश में जोरदार आंदोलन जारी लखनऊ इको गार्डन में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी लखनऊ के इको गार्डन में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है अभ्यर्थी आरक्षण से जुड़े न्याय की मांग कर रहे हैं इसी दौरान अभ्यर्थियों ने साथी के साथ कथित मारपीट और पुलिसकर्मी द्वारा सीने पर लाठी से प्रहार किए जाने का आरोप लगाया घटना के बाद अभ्यर्थियों में नाराजगी है उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और अभ्यर्थियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग की है1
- पुरनिया में सड़क पर गिरा पेड़, मौके पर पहुंची पुलिस नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची, पेड़ हटाने का काम जारी थाना अलीगंज के पुरनिया में सड़क पर गिरा पेड़, मौके पर पहुंची पुलिस.. लगातार बारिश के बीच सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ.. सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे.. इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार और पुरनिया चौकी प्रभारी शुभम तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद। नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची, पेड़ हटाने का काम जारी। पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, यातायात सुचारु कराने में जुटी टीम। बारिश के बीच भी अलीगंज पुलिस मौके पर मुस्तैद।1
- उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना, भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना, भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया लखनऊ। दशलक्षण महापर्व के दसवें एवं अंतिम दिन शुक्रवार को शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला में उपाध्याय विहेसंत सागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि मन, वचन और कर्म से विषय-वासनाओं का त्याग कर आत्मसंयम और पवित्रता अपनाना ही उत्तम ब्रह्मचर्य है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मचर्य केवल बाहरी संयम नहीं, बल्कि विचारों की निर्मलता, इंद्रिय नियंत्रण और आचरण की शुद्धता का मार्ग है।इस अवसर पर जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य के मोक्ष कल्याणक भी मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मोक्ष कल्याणक के प्रतीक स्वरूप लड्डू भगवान के चरणों में समर्पित किए। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के समापन के बाद 27 सितंबर को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु एक-दूसरे से क्षमा मांगकर आपसी प्रेम, सौहार्द और मैत्री का संकल्प लेंगे।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- “24 मिनट में 36 करोड़ की BANK ROBBERY!” “23 KG GOLD + ₹43 लाख CASH लूटकर फरार” “24 मिनट में 36 करोड़ की BANK ROBBERY!” “23 KG GOLD + ₹43 लाख CASH लूटकर फरार” जमशेदपुर के व्यस्ततम गोलमुरी चौक के समीप स्थित केनरा बैंक की शाखा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने राज्य के आपराधिक इतिहास की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया। मूसलाधार बारिश की आड़ में रेनकोट पहनकर पहुंचे पांच डकैतों ने महज 24 मिनट के भीतर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर चेस्ट और सेफ से ग्राहकों का करीब 36 करोड़ रुपये मूल्य का 23 किलोग्राम सोना (600 पैकेट) और 43 लाख रुपये नकद लूट लिए। 🔴वर्ष 2000 में झारखंड गठन के बाद से किसी भी वित्तीय संस्थान में हुई यह अब तक की सबसे बड़ी स्वर्ण व नकदी डकैती है। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर आसानी से फरार हो गए। 🔴मूसलाधार बारिश में घुसे, सुरक्षा गार्ड को मारकर किया लहूलुहान प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के अनुसार, सुबह करीब सवा नौ बजे बैंक खुला ही था और अंदर सफाई का काम चल रहा था। तभी तेज बारिश का फायदा उठाकर रेनकोट और कैप पहने पांच अपराधी सामान्य ग्राहकों की तरह अंदर दाखिल हुए। 🔴गार्ड के लहूलुहान होकर गिरते ही लुटेरों ने हथियार लहराते हुए बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार ने जब उनके संदिग्ध हाव-भाव को देखकर पूछताछ करने की कोशिश की, तो एक अपराधी ने पिस्तौल की बट से उनके सिर पर जानलेवा वार कर दिया। 🔴कर्मचारियों को एक कोने में करने के बाद तीन अपराधी सीधे शाखा प्रबंधक अजीत कुमार के केबिन में घुसे। अपराधियों ने प्रबंधक की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर गोली मारने की धमकी दी और उन्हें स्ट्रांग रूम की ओर ले गए। 🔴दहशत के साए में अपराधियों ने प्रबंधक से चेस्ट और गोल्ड सेफ की चाबियां छीनकर उन्हें खुलवाया। चेस्ट में रखे 43 लाख रुपये नकद समेटने के बाद अपराधियों ने गोल्ड लोन वाले सेफ से करीब 600 पैकेटों को अपने बैग में भर लिया। 🔴इन पैकेटों में ग्राहकों का लगभग 23 किलोग्राम सोना सुरक्षित रखा था, जिसकी अनुमानित कीमत 36 करोड़ रुपये है। डकैती की पूरी वारदात को सुबह 9:20 से 9:44 बजे के बीच अंजाम दिया गया। 🔴बाहर पहले से तैयार थे सहयोगी, सीसीटीवी में कैद हुई हलचल लूटपाट के बाद अपराधी आराम से बाहर निकले, जहां सड़क पर उनके दो सहयोगी बाइक स्टार्ट कर पहले से खड़े थे। पांचों लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। 🔴20 अधिकारियों की SIT गठित, पड़ोसी राज्यों की सीमाएं सील घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। जमशेदपुर से सटे सरायकेला, चाईबासा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और ओडिशा से जुड़ी सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया है। #Jharkhand #Jamshedpur #Loot #BankTheft #ZeeNews1
- (अंकुर गर्ग ) निर्धारित मानक के विपरीत बजाया तो पुलिस ने डी.जे किया सीज (अंकुर गर्ग ) निर्धारित मानक के विपरीत बजाया तो पुलिस ने डी.जे किया सीज *थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा मानक के विपरीत डी0जे0 बजाने वाले पिकअप वाहन को किया गया सीज* *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में अवैध, बिना अनुमति व मानक के विपरीत संचालित डी0जे0 के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए -वाहन संख्या UP 47 T 1874 (पिकप) मे लगा डी0जे0 (विवेक डी0जे0 के नाम का) जो शासन द्वारा जारी नियमों व ध्वनि मानकों के विपरीत मौके पर डीजे बजाते हुए पाये जाने पर वाहन के कागजात तलब किये गये पिकअप चालक द्वारा कोई कागजात नही दिखाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया ।पूछताछ पर वाहन स्वामी का नाम रामदीन पुत्र राम अभिलाख निवासी ग्राम तेलियाजोत अगया बुजुर्ग, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर बताया गया।वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष रेहरा बाजार द्वारा क्षेत्र के समस्त डी0जे0 संचालकों व वाहन स्वामियों को हिदायत दी गई कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के डी0जे0 का संचालन न करें। नियमों, निर्धारित समय (रात्रि 10 बजे के बाद पूर्ण प्रतिबंध) और निर्धारित ध्वनि मानक (75 डेसीबल) का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।1