ऋषि पंचमी पर राजिम के निकट ग्राम देवरी में निकली नागों की शोभायात्रा पूजा के बाद सांपों को जंगल में छोड़ने की परंपरा निभाई गई, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण नागों की शोभायात्रा देखने देवरी सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग राजिम।ऋषि पंचमी पर मंगलवार को राजिम के ग्राम देवरी में वर्षों पुरानी लोकपरंपरा देखने को मिली। तंत्र-मंत्र और पारंपरिक मान्यताओं के बीच सांपों की विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी शोभायात्रा निकाली गई। नागों की शोभायात्रा देखने देवरी सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन में आस्था के साथ लोगों में कौतूहल भी नजर आया। ग्रामीणों के अनुसार, ऋषि पंचमी पर देवरी में विशेष परंपरा के तहत सांपों को पकड़ा जाता है। इसके बाद गांव के सांवरा बैगा द्वारा पारंपरिक विधि-विधान और तंत्र-मंत्र के बीच उनकी पूजा की जाती है। ग्रामीणों की मान्यता है कि नाग देवता को प्रसन्न करने से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। पूजा के बाद नागों को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। यह अटल चौक से होते हुए शीतला माता प्रांगण तक पहुंची। रास्तेभर नागों के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। तीजहारिन बहनों सहित ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों का कहना है कि देवरी में नाग पूजा की यह परंपरा नई नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही है। ऋषि पंचमी आते ही आयोजन की तैयारी शुरू हो जाती है। बैगा परंपरा, तंत्र-मंत्र और नाग पूजा से जुड़ी मान्यताओं के कारण हर साल बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं। पूजा के के बाद बाद जंगल में छोड़ते हैं ग्रामीणों के अनुसार पूजा और शोभायात्रा के बाद सांपों को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ने की परंपरा है। वे इसे नाग देवता के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के सम्मान से जोड़ते हैं। यही परंपरा देवरी को आसपास के गांवों से अलग पहचान देती है।
ऋषि पंचमी पर राजिम के निकट ग्राम देवरी में निकली नागों की शोभायात्रा पूजा के बाद सांपों को जंगल में छोड़ने की परंपरा निभाई गई, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण नागों की शोभायात्रा देखने देवरी सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग राजिम।ऋषि पंचमी पर मंगलवार को राजिम के ग्राम देवरी में वर्षों पुरानी लोकपरंपरा देखने को मिली। तंत्र-मंत्र और पारंपरिक मान्यताओं के बीच सांपों की विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी शोभायात्रा निकाली गई। नागों की शोभायात्रा देखने देवरी सहित आसपास के गांवों और दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे आयोजन में आस्था के साथ लोगों में कौतूहल भी नजर आया। ग्रामीणों के अनुसार, ऋषि पंचमी पर देवरी में विशेष परंपरा के तहत सांपों को पकड़ा जाता है। इसके बाद गांव के सांवरा बैगा द्वारा पारंपरिक विधि-विधान और तंत्र-मंत्र के बीच उनकी पूजा की जाती है। ग्रामीणों की मान्यता है कि नाग देवता को प्रसन्न करने से गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। पूजा के बाद नागों को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। यह अटल चौक से होते हुए शीतला माता प्रांगण तक पहुंची। रास्तेभर नागों के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। तीजहारिन बहनों सहित ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों का कहना है कि देवरी में नाग पूजा की यह परंपरा नई नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही है। ऋषि पंचमी आते ही आयोजन की तैयारी शुरू हो जाती है। बैगा परंपरा, तंत्र-मंत्र और नाग पूजा से जुड़ी मान्यताओं के कारण हर साल बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं। पूजा के के बाद बाद जंगल में छोड़ते हैं ग्रामीणों के अनुसार पूजा और शोभायात्रा के बाद सांपों को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ने की परंपरा है। वे इसे नाग देवता के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के सम्मान से जोड़ते हैं। यही परंपरा देवरी को आसपास के गांवों से अलग पहचान देती है।
- पार्षद वार्ड के काम को लेकर कटिबंध लेकिन जॉन से उन्हें नहीं मिल रहा है सपोर्ट रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 60 का मामला1
- तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गणेश पर्व के दौरान पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो चाकू और बाइक जब्त तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तुलसी के साईंधाम रोड एवं सिंचाई कॉलोनी तुलसी में दो युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे और राहगीरों के बीच भय का वातावरण पैदा कर रहे थे। सूचना एवं जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG04-PT-3328 बरामद कर जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी 1. साहिल ध्रुव उर्फ लक्की, पिता गैंदराम ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 392/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। 2. गणेश ध्रुव, पिता गौकरण ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 393/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। पुलिस ने बताया कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने अथवा भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।2
- ₹3,383 करोड़ के मालिक BJP विधायक पराग शाह बने भिखारी, घाटकोपर की सड़कों पर मांगी भीख स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ | SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा के दो बार के विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे बिखरे बाल, गंदे-मैले कपड़े, लंबी दाढ़ी और हाथ में डंडा-कपड़ा लेकर भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों और रेलवे स्टेशन पर घूमते नजर आ रहे हैं। क्या हुआ था? 7 सितंबर 2026 को पराग शाह ने लगभग 3 घंटे भिखारी बनकर बिताए। उन्होंने सुरक्षा घेरा, गाड़ी और सारी लग्जरी चीजें छोड़ दीं। मेकअप करवाकर अपना रूप पूरी तरह बदल लिया ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। फिर वे घाटकोपर स्टेशन, पुल और इलाके की सड़कों पर घूमे, लोगों से मदद मांगी और सड़क किनारे बैठकर भीख मांगी। कुछ लोगों ने उन्हें 20 रुपये दिए और कहा “जाओ बाबा, खा लो”। एक समोसा वाले ने बिना पैसे लिए समोसा दे दिया। कई लोगों ने अनदेखा कर दिया। यहां तक कि उनके अपने ऑफिस के गार्ड और परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें नहीं पहचाना। क्यों किया ये प्रयोग? पराग शाह ने खुद बताया कि यह प्रयोग उनके जैन गुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की आज्ञा पर जैन चातुर्मास के दौरान किया गया। उन्होंने कहा – “यह कोई राजनीतिक स्टंट नहीं है। गुरुदेव की आज्ञा का पालन करते हुए जीवन की वास्तविकता को करीब से समझने का अनुभव था।” उन्होंने आगे कहा कि जब वे विधायक के रूप में जाते हैं तो लोग सम्मान देते हैं, लेकिन भिखारी के रूप में वही लोग उन्हें अनजान समझकर अनदेखा कर देते हैं। यह अनुभव उन्हें “सम्मान और वास्तविकता” का फर्क समझा गया। संपत्ति का सच 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हलफनामे में पराग शाह ने ₹3,383.06 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। वे उस साल महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार थे। वे रियल एस्टेट व्यवसायी हैं और मैन इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पराग शाह ने खुद यह वीडियो शेयर किया। उसके बाद कई समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की तो कुछ ने सवाल भी उठाए। शाह ने साफ कहा कि यह अनुभव उन्हें गुरु की शिक्षाओं से मिला और उन्होंने इसे जीवन की सच्चाई समझने का मौका माना। पूर्ण तथ्य के साथ रिपोर्ट स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: नागपुर में फिल्मी अंदाज में बैंक डकैती: आँखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.53 लाख रुपये लूट भागा बदमाश! महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक बेखौफ लुटेरे ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मुख्य बातें: मिर्च पाउडर से हमला: लुटेरा बैंक में दाखिल हुआ और अचानक बैंककर्मियों के चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। लाखों की लूट: कर्मचारियों के संभलने से पहले ही आरोपी काउंटर से 4.53 लाख रुपये नकद समेटकर मौके से फरार हो गया। मचा हड़कंप: घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुट गई है।1
- 🐘 पिथौरा मुख्य मार्ग पर हाथियों का डेरा, 28 हाथियों का दल विचरणरत कुकरीकोना–पोड़ी–पचपेड़ी–कसडोल से पिथौरा मार्ग पर वन विभाग अलर्ट बलौदाबाजार। कुकरीकोना, पोड़ी, पचपेड़ी, कसडोल होते हुए पिथौरा मुख्य मार्ग के आसपास इन दिनों 28 हाथियों का दल विचरण करता नजर आ रहा है। हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। बलौदाबाजार वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। हाथियों के मार्ग में अनावश्यक रूप से न जाने और उन्हें छेड़ने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग की निगरानी के बीच हाथियों का विचरण क्षेत्रवासियों के लिए कौतूहल के साथ-साथ सतर्कता का विषय बना हुआ है।1
- तीज पर्व पर ग्राम कारी में सजा खेलों का रंग, माताओं-बहनों ने दिखाया हुनर विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह, विजेताओं का हुआ सम्मान कारी। तीज पर्व के अवसर पर ग्राम कारी में लवली याराना ग्रुप के तत्वावधान में माताओं एवं बहनों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना,मटकी फोड़, सरगुल्ला-चम्मच, पानी डिस्पोज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिभागियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का आनंद उठाया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं माताओं एवं बहनों को आयोजन समिति की ओर से सम्मान के साथ सहयोग राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के सम्मान से महिलाओं का उत्साह बढ़ा और आयोजन स्थल पर खुशी का माहौल रहा। आयोजन समिति के अनुसार तीज पर्व के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी मेल-जोल बढ़ाने तथा सामाजिक सहभागिता का अवसर उपलब्ध कराना था। लवली याराना ग्रुप की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।4
- आधी रात चोरों का धावा, दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के पार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात, घर के लोगों को बाहर से बंद कर दुकान में घुसा चोर राजिम। त्योहारों के सीजन में राजिम शहर में चोरी की वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।फिंगेश्वर-महासमुंद रोड स्थित श्रीराम चौक में बीती रात चोर ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर ने पहले जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान के ताले तोड़े और वहां से नकदी निकालने के बाद समीप स्थित भारत वस्त्रालय में धावा बोला। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना रात करीब 3 बजे के बाद की बताई जा रही है। चेहरे पर कपड़ा बांधे चोर सबसे पहले जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकान के चैनल गेट का ताला तोड़ा और इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखे गल्ले से करीब 1500 रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद चोरों ने अलमारी को भी खंगाला और उसे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन अधिक नकदी नहीं मिलने पर वे बगल में स्थित भारत वस्त्रालय की ओर चले गए। भारत वस्त्रालय में उस समय परिवार के करीब 10 सदस्य घर में सो रहे थे। चोर ने पहले घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद वे दुकान में दाखिल हुए और काफी देर तक आराम से चोरी करते रहे। भारत वस्त्रालय के संचालक चिराग देवांगन ने राजिम थाने में दी गई जानकारी में बताया कि चोर दुकान से करीब 4 से 5 हजार रुपए नकद और तीन चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। पूर्व जनपद अध्यक्ष ने नहीं लिखाई रिपोर्ट इधर, जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान के संचालक तथा जनपद पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने इस घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। श्री साहू का कहना है कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है। उस समय उन्होंने चोरी की घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई थी और चोरों को पकड़ने के लिए कई बार अनुरोध किया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से इस बार उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने में रुचि नहीं दिखाई। पुलिस कर रही पतासाजी राजिम थाना प्रभारी श्रद्धा कर्ष ने बताया कि शाम तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी कर रही है। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि घटना में किसी परिचित या अंदर के व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है। त्योहारों के बीच हुई इस चोरी की घटना ने शहरवासियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाया और घर में सो रहे लोगों को बाहर से बंद कर दिया। इससे लोगों में भय का माहौल है। शहरवासियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- 17 सांसद न घर के रहे और न घाट के... भाजपा ने दिखाया ठेंगा। (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) पश्चिम बंगाल में 17 सांसदों के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर पार्टी ने विराम लगा दिया है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने साफ कहा है कि फिलहाल तृणमूल कांग्रेस या एनसीपीआई से किसी के भाजपा में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी केवल भाजपा में आने की इच्छा जताने के आधार पर किसी को शामिल नहीं करेगी और ऐसे नेताओं के पुराने रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा। क्या था दावा? तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद और कूचबिहार लोकसभा सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने 14 सितंबर 2026 को दावा किया था कि अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद टीएमसी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल हुए 20 सांसदों में से 17 दुर्गा पूजा (अक्टूबर) से पहले या उसके तुरंत बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बसुनिया का कहना था कि ये 17 सांसद एक साथ जाएंगे ताकि दल-बदल विरोधी कानून लागू न हो (दो-तिहाई से ज्यादा होने की वजह से)। उन्होंने तीन मुस्लिम सांसदों—अबू ताहेर खान, खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान—को छोड़कर बाकी के नाम लिए और कहा कि ये तीन बाहर से एनडीए का समर्थन करेंगे। भाजपा का रुख शमिक भट्टाचार्य ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा: “जहां तक मुझे पता है, टीएमसी या एनसीपीआई से कोई भी भाजपा नहीं जॉइन कर रहा है।” “पार्टी किसी को महज इसलिए शामिल नहीं करेगी क्योंकि वह भाजपा में आना चाहता है।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा कि बसुनिया जिस भाजपा की बात कर रहे हैं, क्या वह ‘मंगल ग्रह वाली भाजपा’ है? राज्य के लोग नहीं भूले हैं कि तृणमूल शासन के दौरान इन नेताओं ने किस तरह के अत्याचार किए थे। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, प्रताड़ना और महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों को पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी। भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने भी कहा कि किसी की इच्छा जताने मात्र से पार्टी में प्रवेश नहीं हो जाता। बागी गुट के अंदर भी मतभेद सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। अबू ताहेर खान ने बसुनिया के दावे को उनका निजी बयान बताते हुए साफ कहा कि वे तीन सांसद न भाजपा में जाएंगे और न एनडीए का समर्थन करेंगे। शताब्दी रॉय जैसी अन्य सांसदों ने भी कहा कि कोई सामूहिक फैसला नहीं लिया गया है। पृष्ठभूमि अप्रैल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की भारी हार के बाद कई सांसद और विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। इनमें से 20 लोकसभा सांसद पहले एनसीपीआई में विलय हो गए थे। जुलाई 2026 में तीन पूर्व राज्यसभा सांसद (सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बारिक) भाजपा में शामिल हो चुके हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर बागी सांसदों को लेने पर भाजपा सतर्क रुख अपनाए हुए है। भाजपा का संदेश साफ है—पार्टी दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं रखेगी, लेकिन पुराने रिकॉर्ड और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान जरूर रखेगी। फिलहाल 17 सांसद न टीएमसी के रहे, न पूरी तरह एनसीपीआई के, और भाजपा ने भी ठेंगा दिखा दिया है। स्रोत: विभिन्न समाचार रिपोर्ट्स (14-15 सितंबर 2026)।1
- पंडरिया में फरसा लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार kawardha news 🚨 पंडरिया में फरसा लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार पंडरिया। धारदार फरसा लहराकर लोगों को धमकाने और इंस्टाग्राम रील के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले 27 वर्षीय हेमन्त कुमार धावलकर को पंडरिया पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कुकदूर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास फरसा लहराते हुए पकड़ा और हथियार जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। KT CHHATTISGARH NEWS1