रायबरेली पुलिस की बड़ी सफलता: एनटीपीसी संविदा कर्मचारी से लूट का खुलासा, 6 लुटेरे लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार; महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी वारदात रायबरेली, जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में 26 फरवरी की रात हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था (कंस्ट्रक्शन कंपनी) में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात अंकित पाल को लक्ष्मीगंज गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोककर तमंचे के बल पर लूट लिया था। बदमाशों ने उनके लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य सामान छीन लिया था।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान 6 संदिग्धों की पहचान हुई और उनसे पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे रोजमर्रा के महंगे खर्च और शौक पूरे करने के लिए लूट की इस घटना को अंजाम दिया।गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से 5 फतेहपुर जिले के निवासी हैं, जबकि एक रायबरेली का रहने वाला है। पुलिस ने लूटे गए सामान के साथ-साथ तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
रायबरेली पुलिस की बड़ी सफलता: एनटीपीसी संविदा कर्मचारी से लूट का खुलासा, 6 लुटेरे लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार; महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी वारदात रायबरेली, जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में 26 फरवरी की रात हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था (कंस्ट्रक्शन कंपनी) में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात अंकित पाल को लक्ष्मीगंज गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोककर तमंचे के बल पर लूट लिया था। बदमाशों ने उनके लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य सामान छीन लिया था।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर
पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान 6 संदिग्धों की पहचान हुई और उनसे पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे रोजमर्रा के महंगे खर्च और शौक पूरे करने के लिए लूट की इस घटना को अंजाम दिया।गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से 5 फतेहपुर जिले के निवासी हैं, जबकि एक रायबरेली का रहने वाला है। पुलिस ने लूटे गए सामान के साथ-साथ तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
- "अखिलेश सविता जी को न्याय दो—शिक्षामित्रों का शोषण बंद करो!" फतेहपुर में BLO कार्य के जानलेवा दबाव के चलते आत्महत्या करने वाले शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता जी की खबर हृदयविदारक है। अत्यंत शर्मनाक है कि पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी को भाजपा सरकार ने डर के मारे लखनऊ में ही 'हाउस अरेस्ट' कर लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। श्री अजय राय जी ने भी मृतक अखिलेश कुमार जी की पत्नी से फोन पर बात कर सांत्वना दी। इस दौरान मुख्य रूप से कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय जी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा जी, फतेहपुर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी जी, रायबरेली जिला अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी जी, गंगापार प्रयागराज जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद जी, प्रयागराज शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी जी, कानपुर शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता जी और कानपुर जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला जी उपस्थित रहे। कांग्रेस इस 'प्रशासनिक हत्या' के विरुद्ध और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करेगी। हाईकोर्ट की निगरानी में सभी आत्म हत्या करने वालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच3
- रायबरेली, जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में 26 फरवरी की रात हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था (कंस्ट्रक्शन कंपनी) में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात अंकित पाल को लक्ष्मीगंज गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोककर तमंचे के बल पर लूट लिया था। बदमाशों ने उनके लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य सामान छीन लिया था।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान 6 संदिग्धों की पहचान हुई और उनसे पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे रोजमर्रा के महंगे खर्च और शौक पूरे करने के लिए लूट की इस घटना को अंजाम दिया।गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से 5 फतेहपुर जिले के निवासी हैं, जबकि एक रायबरेली का रहने वाला है। पुलिस ने लूटे गए सामान के साथ-साथ तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।2
- ऊंचाहार : होली पर्व पर पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऊंचाहार के गोकना घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही हजारों श्रद्धालु गंगा माता के चरणों में आस्था की डुबकी लगाने के लिए घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। घाट परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भारी उपस्थिति रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा तथा नावों और गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे दिन गोकना घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।1
- ऊंचाहार , रायबरेली । बीती 26 फरवरी की रात एनटीपीसी के संविदा कर्मचारी के साथ सशस्त्र बदमाशों द्वारा की गई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है इस घटना को अंजाम देने वाले कुलचे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमें से एक स्थानीय व्यक्ति है और अन्य पांच बदमाश फतेहपुर जनपद के निवासी हैं। ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी गांव निवासी अंकित पाल के साथ बीती 26 फरवरी की रात में लूट की घटना हुई थी वह एनटीपीसी में संविदा कर्मचारी है ।रात में वह ऊंचाहार से अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में डिहवा गांव के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे लैपटॉप ,मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान तमंचे की नोक पर छीन लिया ।इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने अमन तिवारी निवासी चौफेरवा थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर , क्रिश कुमार व आदर्श पासी निवासी गण पटेल नगर थाना हरिहरगंज जनपद फतेहपुर, दीपू वाल्मीक निवासी राधा नगर फतेहपुर , अमित रावत निवासी दक्षिण गौतम नगर थाना कोतवाली नगर फतेहपुर और ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पैडापुरा निवासी अश्वनी उर्फ शनि को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि सारे बदमाश नशे के आदी हैं, और नशे के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे ।जब यह दूसरी बार घटना को अंजाम देने की फिराक में थे ,तभी ऊंचाहार पुलिस ने इन्हें दबोच लिया ।इनके कब्जे से अवैध असला घटना में प्रयुक्त बाइक और लूट गया सामान बरामद किया गया है।1
- Post by Rakesh Rawat1
- अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत एमे होली का जश्न कुछ इस तरह से रहा कि सभी ग्रामीण गांव के प्राचीनतम शिव मंदिर पर इकट्ठे होकर होली का जड़ने मनाया1
- अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस ने दो दिनों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रातभर सघन अभियान चलाया गया। सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान सोमवार को 1115 वाहनों की जांच की गई और 2312 व्यक्तियों को चेक किया गया। इस दौरान 127 वाहनों का चालान किया गया तथा दो वाहनों को सीज किया गया। वहीं सोमवार की रात चले अभियान में 808 वाहनों की जांच करते हुए 1078 लोगों की तलाशी ली गई। मौके पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया। दो दिनों में कुल 3390 व्यक्तियों और 1923 वाहनों की चेकिंग की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए पुलिस हर उस व्यक्ति और वाहन की जांच कर रही है, जो रात में संदिग्ध हालात में सड़कों पर घूमते पाए जा रहे हैं।2
- ईरान ने सऊदी अरब की एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया. ऐसी खबरें हैं कि ईरान पर हमला करने के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप पर प्रेशर बनाया था.1