Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवती ने कोर्ट मैरिज के बाद बनाया VIDEO: कहा- मैं बालिग हूं, घरवाले कार्रवाई करें तो न मानी जाए, मम्मी-पापा मुझे माफ करना शाहजहांपुर में एक युवती ने अपनी पसंद के युवक से शादी कर वीडियो बनाया। युवती ने अपील की कि अगर उसके मायके पक्ष की तरफ से कोई शिकायत की जाती है, तो पुलिस कोई कार्रवाई न करे, क्योंकि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। यह घटना थाना खुटार क्षेत्र की है। खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से पिछले करीब दो से
A K DIXIT
युवती ने कोर्ट मैरिज के बाद बनाया VIDEO: कहा- मैं बालिग हूं, घरवाले कार्रवाई करें तो न मानी जाए, मम्मी-पापा मुझे माफ करना शाहजहांपुर में एक युवती ने अपनी पसंद के युवक से शादी कर वीडियो बनाया। युवती ने अपील की कि अगर उसके मायके पक्ष की तरफ से कोई शिकायत की जाती है, तो पुलिस कोई कार्रवाई न करे, क्योंकि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। यह घटना थाना खुटार क्षेत्र की है। खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से पिछले करीब दो से
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लाट साहब के जुलूस में 'हुड़दंगियों' की कुंडली खंगाल रही पुलिस; डीआईजी साहनी बोले- निर्दोषों पर डंडा नहीं चलना चाहिए.. शाहजहांपुर की होली और लाट साहब का जुलूस ये दो ऐसी चीजें हैं जिनका मिजाज भांपना अच्छे-अच्छों के बस की बात नहीं। यहाँ की आबो-हवा में रंग कम और रोमांच ज्यादा उड़ता है। लेकिन इस बार बरेली रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने इस रोमांच में 'अनुशासन' का तड़का लगाने की ठान ली है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जुलूस की रवायत बनी रहे, यह तो ठीक है, लेकिन छतों से बरसते जूते और कांच की बोतलें किसी भी सूरत में 'स्वस्थ परंपरा' का हिस्सा नहीं हो सकतीं। डीआईजी साहब ने जिले के कप्तान (एसपी) को दो-टूक शब्दों में फोर्स की ब्रीफिंग करने को कहा है। उनका इशारा साफ था पिछली बार जो लाठीचार्ज की 'किरकिरी' हुई थी, वो इस बार दोहराई न जाए। उन्होंने याद दिलाया कि होली उमंग का त्योहार है, लोग नशे की तरंग में भी हो सकते हैं, ऐसे में पुलिस अपना आपा न खोए। किसी भी शरीफ और निर्दोष आदमी की पीठ पर पुलिस का 'प्रसाद' नहीं पड़ना चाहिए। पुलिस का काम माहौल बनाना है, बिगाड़ना नहीं। लेकिन, जो लोग भीड़ की आड़ में अपनी 'गुंडई' का हुनर दिखाते हैं, उनके लिए डीआईजी के पास अलग ही 'ट्रीटमेंट' है। साल 2020, 2022 और 2023 की फाइलों को झाड़-पोछकर बाहर निकाला गया है। उन चेहरों की पहचान की जा रही है जिन्होंने पिछले सालों में पुलिसवालों को घेरकर पीटने की हिमाकत की थी। डीआईजी ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी मुकदमों की पैरवी तेज की जाए और ऐसे तत्वों को जुलूस से कोसों दूर रखा जाए, ताकि आम जनता चैन की सांस ले सके। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात होने वाले सीएपीएफ और आरएएफ के जवान असम, बंगाल या तमिलनाडु जैसे सुदूर प्रांतों से आते हैं। उन्हें क्या पता कि यहाँ 'सम्मान' में छतों से जूते और टिन के कनस्तर फेंके जाते हैं! उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह 'अमानवीय' कृत्य बंद होना चाहिए। कांच की बोतलें किसी का सिर फोड़ सकती हैं, पैर लहूलुहान कर सकती हैं। आखिर हम बाहर से आए जवानों को क्या संदेश दे रहे हैं? डीआईजी ने एक ऐसी तस्वीर पेश की जिसमें पुलिस और जनता के बीच 'इश्क' का पैगाम हो। उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा बनाओ कि अगले साल रेंज के बाकी जिलों के पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री के जवान खुद सिफारिश लगवाएं कि "सर, इस बार मेरी ड्यूटी शाहजहांपुर की होली में ही लगाना, वहां बड़ा मजा आता है।1
- जिला न्यायाधीश गन्ना शोध परिषद में एसएस कॉलेज स्टूडेंट को जानकारी देते हुए स्टूडेंट ने क्या कहा सुनिए उनकी बात1
- शाहजहांपुर में एक युवती ने अपनी पसंद के युवक से शादी कर वीडियो बनाया। युवती ने अपील की कि अगर उसके मायके पक्ष की तरफ से कोई शिकायत की जाती है, तो पुलिस कोई कार्रवाई न करे, क्योंकि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। यह घटना थाना खुटार क्षेत्र की है। खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से पिछले करीब दो से1
- Post by Samajsevi Kumar Sagar1
- शाहजहांपुर: होली दहन स्थल पर बनी दीवार गिराई गई, गांव में पुलिस बल तैनात पुवायां। थाना क्षेत्र के सतवां बुजुर्ग गांव में होलिका दहन स्थल पर निर्मित दीवार को रविवार को पुलिस की मौजूदगी में गिरा दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि दीवार की वजह से होली की परिक्रमा करने में दिक्कत हो रही थी, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में वर्षों से एक निर्धारित स्थान पर होलिका दहन होता आ रहा है। हाल ही में स्थान परिवर्तन के बाद चुने गए नए स्थल के पास नाली होने से परिक्रमा में समस्या आती थी। ऐसे में पटरे डालकर किसी तरह होलिका दहन कराया जाता था। आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने इसी स्थान पर दीवार बनवा दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। शिकायत के बाद सितंबर माह में निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। बताया जाता है कि इस वर्ष जब ग्रामीणों ने होलिका दहन के लिए सामग्री रखी तो दीवार बनवाने वाले पक्ष ने उसे हटाकर फेंक दिया, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूचना पर अधिकारी गांव पहुंचे और दोनों पक्षों के साथ बैठक बुलाई, लेकिन एक पक्ष के शामिल न होने से समाधान नहीं निकल सका। रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में दीवार को गिरा दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। पुवायां के सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि होलिका दहन स्थल के पास बनाई गई दीवार की शिकायत पहले भी मिली थी। होली पर परिक्रमा में आ रही दिक्कत को देखते हुए दीवार हटाने की कार्रवाई की गई है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।1
- हरदोई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गोली लगने से घायल, दोनों घायलों को इलाज हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। थाना शहर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई।1
- हालात के कदमों पर सिकंदर नहीं गिरता.... अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने कविता के माध्यम से संदेश दिया1
- कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस आज उस समय भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़े जनांदोलन के रूप में तब्दील2
- गन्ना शोध परिषद में रखा गया प्रोग्राम शाहजहांपुर जनपद के न्यायाधीश स्टालों को देखते हुए किया निरीक्षण1