Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा का वीडियो वायरल, आक्रोश छात्रों से बोले दरोगा,इतनी फोर्स बुलाऊंगा ठंडा कर दूंगा!
Abc Hindustan
गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा का वीडियो वायरल, आक्रोश छात्रों से बोले दरोगा,इतनी फोर्स बुलाऊंगा ठंडा कर दूंगा!
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बस्ती में क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार बस्ती में साइबर थाना पुलिस ने लोगों को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले फोन पे और गूगल पे पर मोबाइल नंबर डालकर संबंधित व्यक्ति का नाम पता करते थे। इसके बाद खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित को फोन करते और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूलते थे। आरोपी 42 पन्नों की CDR मिलने और अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर लोगों को डराते थे। थाने में मामला खत्म कराने के नाम पर हजारों रुपए और कोर्ट से मामला खत्म कराने के लिए लाखों रुपए की मांग की जाती थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य गुप्ता निवासी दक्षिण दरवाजा, पुरानी बस्ती, मूल निवासी मसकनवा बाजार, गोंडा और अजय सिंह चौहान निवासी कंचनपुर, कानपुर नगर, मूल निवासी भौसाना, कानपुर देहात के रूप में हुई है। दोनों को सोमवार शाम करीब 4:35 बजे साइबर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वॉयस चेंजर का इस्तेमाल कर अपनी आवाज बदलते थे और खुद को पुलिस अधिकारी बताते थे। वे मुकदमा दर्ज होने का डर दिखाकर पहले करीब 15 हजार रुपए मांगते थे। इसके बाद कोर्ट में मामला खत्म कराने के नाम पर चार लाख रुपए तक की मांग की जाती थी। इस तरह पीड़ित को अलग-अलग स्तर पर डराकर रकम वसूलने का आरोप है।1
- गोरखपुर विश्वविद्यालय में दरोगा का वीडियो वायरल, आक्रोश छात्रों से बोले दरोगा,इतनी फोर्स बुलाऊंगा ठंडा कर दूंगा!1
- कांग्रेस नेता ने भाजपा सांसद अभिनेता रवि किशन को बताया अगंभीर, राजघाट शमशान का गुंबज गिरने पर दो अधिवक्ताओं की मौत को लेकर कांग्रेस नेता विश्व विजय सिंह ने सांसद रवि किशन पर साधा निशाना। कहा यह असामयिक मौत भ्रष्टाचार की देन है जिसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा सरकार की तरफ से दिया जाए।1
- गोरखपुर के सूरजकुंड ओवर ब्रिज मुख्य मार्ग पर बने बड़े गड्ढे। दुर्घटना को दे रहे दावत । गोरखपुर सूरजकुंड ओवर ब्रिज मुख मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण आवागमन बाधित होता नजर आ रहा अधिकांश गाड़ियां मोटरसाइकिल, ई रिक्शा ,गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं कई लोगों को छोटे भी आ चुकी है जबकि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीइसी मार्ग से होकर माधोपुर नगर निगम कार्यालय पर आते जाते रहते हैं क्षेत्रीय पार्षद इधर से गुजरते रहते हैं परंतु किसी की नजर इन बड़े गड्ढों पर नहीं पड़ रही है खेद का विषय है जब कोई बड़ी दुर्घटना घट जाएगी तब नगर निगम कर्मचारियों अधिकारियों की नजर इस मुख्य मार्ग पर पड़ेगी इसी तरह से बड़े-बड़े गड्ढे पत्थर कट रोड सूर्य विहार तकिया कवदहाकी सड़के क्षतिग्रस्त हो चुकी है आसपास के लोगों ने घर के निकले हुए मलबे से उस गडडे को पाटने की कोशिशा किया परंतु बरसात होने के कारण वह मिट्टी के मालर्वे बह गए और पुरीसड़के गडडो में तब्दील हो गई मुख मार्ग जो पत्थर कट सूर्य विहार तकिया कवदहाको जाती है चलना दुभर हो गया है प्रत्येक दिन नागरिकों को चोटे लग रही है ऐसे समय में जब विद्युत कटौती रहती है और नागरिकों का आवागमन चालू रहता है प्रत्येक दिन देखने को मिला है दुर्घटनाएं घट रही है नगर निगम के कर्मचारी व पार्षदों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है उसके बावजूद सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो रही है।2
- जीआरपी गोरखपुर की बड़ी सफलता, 1.30 करोड़ के 510 खोए मोबाइल बरामद गोरखपुर। यात्रियों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी गोरखपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 510 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों की पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने जीआरपी की कार्रवाई की सराहना की। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइलों की तलाश की गई। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 510 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जीआरपी की इस कार्रवाई से न सिर्फ यात्रियों को उनके कीमती मोबाइल वापस मिले, बल्कि रेलवे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा1
- गोरखपुर GRP का बड़ा खुलासा! 510 खोए मोबाइल बरामद, ₹1.30 करोड़ के फोन मालिकों को लौटाए | Gorakhpur News1
- गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से लौटाए,1.49 करोड़ के गुमशुदा मोबाइल, अब तक 3463 एंड्रॉयड मोबाइल की बरामदगी गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से लौटाए,1.49 करोड़ के गुमशुदा मोबाइल, अब तक 3463 एंड्रॉयड मोबाइल की बरामदगी गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए गोरखपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि भारत सरकार के CEIR पोर्टल की मदद से गोरखपुर पुलिस ने एक और चरण में 826 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख 1 हजार 394 रुपये है। प्रेसवार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस भी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए जनपद के विभिन्न थानों से CEIR पोर्टल पर सूचनाएं दर्ज कराई जाती हैं। पोर्टल के माध्यम से जब गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल के संबंध में Traceability Details प्राप्त होती है तो संबंधित मोबाइल के सक्रिय होने की जानकारी के आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन और इस्तेमाल किए जा रहे सिम नंबर का पता लगाती है। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस की मदद से मोबाइल को बरामद करने की कार्रवाई की जाती है।1