logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालगढ़ी में मजदूर की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद छतारी। क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में मजदूर अशोक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा मृतक के आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए हैं। शनिवार की सुबह गांव लालगढ़ी निवासी मजदूर अशोक कुमार का शव लालगढ़ी मोड के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला था। मामले में उनके पुत्र अभिषेक कुमार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस मामले का खुलासा करके आरोपी ब्रजेश को पंड्रावल रोड से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि अशोक कुमार और गांव का ब्रजेश साथ साथ मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात मजदूरी के बाद दोनों ने शराब पी उसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। गांव साथ साथ जाते समय रास्ते में अशोक ने बृजेश को गाली गलौज कर दी ब्रजेश को गाली गलौज बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने अशोक को झाड़ियों में गिराकर गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित मृतक अशोक कुमार का आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किया गया है। आरोपी ब्रजेश के खिलाफ छतारी थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।

2 hrs ago
user_Amit varshney
Amit varshney
Media Consultant शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लालगढ़ी में मजदूर की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद छतारी। क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में मजदूर अशोक कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा मृतक के आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए हैं। शनिवार की सुबह गांव लालगढ़ी निवासी मजदूर अशोक कुमार का शव लालगढ़ी मोड के समीप झाड़ियों में पड़ा मिला था। मामले में उनके पुत्र अभिषेक कुमार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस मामले का खुलासा करके आरोपी ब्रजेश को पंड्रावल रोड से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि अशोक कुमार

2ed580ad-e318-4d0f-a46c-d998b38418b0

और गांव का ब्रजेश साथ साथ मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात मजदूरी के बाद दोनों ने शराब पी उसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। गांव साथ साथ जाते समय रास्ते में अशोक ने बृजेश को गाली गलौज कर दी ब्रजेश को गाली गलौज बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने अशोक को झाड़ियों में गिराकर गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस सहित मृतक अशोक कुमार का आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किया गया है। आरोपी ब्रजेश के खिलाफ छतारी थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वह सांसद होगा, मंत्री होगा या विधायक उसके घर का होगा, हम किसी को नहीं मानते।"* ​मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर तहसील में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण में आयोजित एक सार्वजनिक मंच से क्षत्रिय करणी सेना (युवा संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने विवादित और आक्रामक बयान देकर राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस मंच से यह तीखी ललकार और चेतावनी दी गई, उसी मंच पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा, जनपद पंचायत फंदा के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत भी मौजूद थे। ​मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए ओकेंद्र राणा ने सत्ता और जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "वह सांसद होगा, मंत्री होगा या विधायक उसके घर का होगा, हम किसी को नहीं मानते। ", क्षत्रिय समाज और ब्राह्मण समाज पर किसी को अधिकार नहीं कि वह गलत टिप्पणियां करें। ​आगे अपने तेवरों को और सख्त करते हुए राणा ने ने कहा "जिसके पेट में दर्द है गोली खालो ' वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा है वायरल...
    1
    वह सांसद होगा, मंत्री होगा या विधायक उसके घर का होगा, हम किसी को नहीं मानते।"*
​मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर तहसील में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण में आयोजित एक सार्वजनिक मंच से क्षत्रिय करणी सेना (युवा संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने विवादित और आक्रामक बयान देकर राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। 
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस मंच से यह तीखी ललकार और चेतावनी दी गई, उसी मंच पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा, जनपद पंचायत फंदा के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत भी मौजूद थे।
​मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए ओकेंद्र राणा ने सत्ता और जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "वह सांसद होगा, मंत्री होगा या विधायक उसके घर का होगा, हम किसी को नहीं मानते। ", क्षत्रिय समाज और ब्राह्मण समाज पर किसी को अधिकार नहीं कि वह गलत टिप्पणियां करें।
​आगे अपने तेवरों को और सख्त करते हुए राणा ने ने कहा "जिसके पेट में दर्द है गोली खालो '
वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा है वायरल...
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नगर के विभिन्न मंदिरों में राधा अष्टमी का पर्व पर मंदिरों में राधा रानी की प्रतिमाओं का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई फोटो समाचार धूमधाम के साथ मनाई गई राधा अष्टमी अनूपशहर, संवाददाता । देर रात तक श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। भक्तों ने माखन-मिश्री का भोग लगाकर राधा रानी से सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के कलां बाजार स्थित केदार शाह के बांके बिहारी मंदिर में भी राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह राधा रानी की मूर्ती का अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें आकर्षक पोशाक धारण कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दोपहर में पं. विष्णु दत्त शर्मा ने राधा रानी तत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राधा और कृष्ण प्रेम के पर्याय हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को कृष्ण नाम की महिमा से अवगत कराया। शाम को मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, गुब्बारों और पुष्पों की लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक लगी रही। मंदिर के पुजारी पं. विष्णु दत्त शर्मा ने समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री, पंचामृत और छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
    1
    नगर के विभिन्न मंदिरों में राधा अष्टमी का पर्व पर मंदिरों में राधा रानी की प्रतिमाओं का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई
फोटो समाचार
धूमधाम के साथ मनाई गई राधा अष्टमी
अनूपशहर, संवाददाता
। देर रात तक श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। भक्तों ने माखन-मिश्री का भोग लगाकर राधा रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के कलां बाजार स्थित केदार शाह के बांके बिहारी मंदिर में भी राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह राधा रानी की मूर्ती का अभिषेक किया गया। इसके बाद उन्हें आकर्षक पोशाक धारण कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
दोपहर में पं. विष्णु दत्त शर्मा ने राधा रानी तत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राधा और कृष्ण प्रेम के पर्याय हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को कृष्ण नाम की महिमा से अवगत कराया।
शाम को मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, गुब्बारों और पुष्पों की लड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक लगी रही। मंदिर के पुजारी पं. विष्णु दत्त शर्मा ने समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री, पंचामृत और छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया।
पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • डिबाई में गूंजा युवा शक्ति का जोश! ‘नमो 1600 मीटर दौड़’ में 200 युवाओं ने लगाई रफ्तार, विजेताओं पर बरसे पुरस्कार
    1
    डिबाई में गूंजा युवा शक्ति का जोश! ‘नमो 1600 मीटर दौड़’ में 200 युवाओं ने लगाई रफ्तार, विजेताओं पर बरसे पुरस्कार
    user_UP JANSAMVAD NEWS
    UP JANSAMVAD NEWS
    Local News Reporter अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by ProPan Gateway
    1
    Post by ProPan Gateway
    user_ProPan Gateway
    ProPan Gateway
    Atrauli, Aligarh•
    10 hrs ago
  • धान बेचकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर हुई दर्दनाक मौत धान बेचकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर हुई दर्दनाक मौत गाजीपुर-अतरौली मार्ग पर गांव गनियावली के निकट शनिवार देर शाम ट्रैक्टर से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बरला थाना क्षेत्र के गांव ऊतरा निवासी 30 वर्षीय जीतू पुत्र पप्पू ट्रैक्टर-ट्रॉली से अतरौली अनाज मंडी में धान बेचने गए थे। धान बेचकर गांव लौटते समय गनियावली से निकलते ही सड़क किनारे पड़े रोड़ी के ढेर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। इससे चालक जीतू का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया और ट्रॉली का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाजारा के खेत में जा गुसा।जीतू दो भाइयों में छोटे थे और चार वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। उनकी एक वर्ष की बेटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह 8 बजे कार्यवाहक कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
    1
    धान बेचकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर हुई दर्दनाक मौत
धान बेचकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर हुई दर्दनाक मौत
गाजीपुर-अतरौली मार्ग पर गांव गनियावली के निकट शनिवार देर शाम ट्रैक्टर से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 
बरला थाना क्षेत्र के गांव ऊतरा निवासी 30 वर्षीय जीतू पुत्र पप्पू ट्रैक्टर-ट्रॉली से अतरौली अनाज मंडी में धान बेचने गए थे। धान बेचकर गांव लौटते समय गनियावली से निकलते ही सड़क किनारे पड़े रोड़ी के ढेर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। इससे चालक जीतू का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया और ट्रॉली का पहिया उनके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाजारा के खेत में जा गुसा।जीतू दो भाइयों में छोटे थे और चार वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। उनकी एक वर्ष की बेटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह 8 बजे कार्यवाहक कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
    user_Atrauli Reporter
    Atrauli Reporter
    Social Media Manager अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गंगा में डूबे परिवार के तीन लोगों को गोताखोरों ने सकुशल निकाला अनूपशहर, संवाददाता मस्तराम घाट पर गंगा स्नान करने आए परिवार 3 सदस्य डूब गए गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सकुशल गंगा से निकला। रविवार को बुलंदशहर के मुहल्ला देवीपुरा निवासी भावेश अपनी बहन मृदुल, भांजा हार्दिक, भांजा भाविक और 7 वर्षीय बेटी छोटा के साथ गंगा स्नान करने मस्तराम घाट पर आए थे। अचानक भावेश और उनकी बेटी छोटा के पैरों के नीचे से गंगा की बालू ढहने लगी, देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समाने लगे। मृदुल उन्हें बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी डूबने लगी। मौके पर मौजूद पीएसी के गोताखोर एवं स्थानीय गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखोर हर्ष की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। घटना की जेपी कंपनी के एसओ वीरेंद्र यादव ने पुष्टि की।
    1
    गंगा में डूबे परिवार के तीन लोगों को गोताखोरों ने सकुशल निकाला
अनूपशहर, संवाददाता
मस्तराम घाट पर गंगा स्नान करने आए परिवार 3 सदस्य डूब गए गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सकुशल गंगा से निकला। 
रविवार को बुलंदशहर के मुहल्ला देवीपुरा निवासी भावेश अपनी बहन मृदुल, भांजा हार्दिक, भांजा भाविक और 7 वर्षीय बेटी छोटा के साथ गंगा स्नान करने मस्तराम घाट पर आए थे। अचानक भावेश और उनकी बेटी छोटा के पैरों के नीचे से गंगा की बालू ढहने लगी, देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समाने लगे। मृदुल उन्हें बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी डूबने लगी। मौके पर मौजूद पीएसी के गोताखोर एवं स्थानीय गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखोर हर्ष की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। घटना की जेपी कंपनी के एसओ वीरेंद्र यादव ने पुष्टि की।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बुलंदशहर: खुर्जा हाईवे 34 पर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर ​हादसे में एक महिला की मौत, गंभीर हालत में बेटे का उपचार जारी ​अलीगढ़ के गांव जेहराना में अपनी बीमार मां से मिलकर लौट रही थी शारदा देवी ​हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई मृतक महिला की पहचान ​शव पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस ​कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के हाईवे 34 स्थित कैलाश अस्पताल कट पर हुआ हादसा। रिपोर्ट: अमित तोमर,बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    बुलंदशहर: खुर्जा हाईवे 34 पर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर
​हादसे में एक महिला की मौत, गंभीर हालत में बेटे का उपचार जारी
​अलीगढ़ के गांव जेहराना में अपनी बीमार मां से मिलकर लौट रही थी शारदा देवी
​हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई मृतक महिला की पहचान 
​शव पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस
​कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के हाईवे 34 स्थित कैलाश अस्पताल कट पर हुआ हादसा।
रिपोर्ट: अमित तोमर,बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • डिबाई में श्री राधा जन्माष्टमी की धूम! मंदिर में गूंजे राधे-राधे के जयकारे, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
    1
    डिबाई में श्री राधा जन्माष्टमी की धूम! मंदिर में गूंजे राधे-राधे के जयकारे, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
    user_UP JANSAMVAD NEWS
    UP JANSAMVAD NEWS
    Local News Reporter अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखावटी मिर्जापुर में विवाहिता को जहर देने का आरोप, पति सलमान समेत चाचा-चाची पर गंभीर आरोप बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र का मामला, गंभीर हालत में पीड़िता ने पति सलमान, चाचा और चाची को बताया जिम्मेदार। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
    1
    लखावटी मिर्जापुर में विवाहिता को जहर देने का आरोप, पति सलमान समेत चाचा-चाची पर गंभीर आरोप


बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र का मामला, गंभीर हालत में पीड़िता ने पति सलमान, चाचा और चाची को बताया जिम्मेदार। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.