Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगा में डूबे परिवार के तीन लोगों को गोताखोरों ने सकुशल निकाला अनूपशहर, संवाददाता मस्तराम घाट पर गंगा स्नान करने आए परिवार 3 सदस्य डूब गए गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सकुशल गंगा से निकला। रविवार को बुलंदशहर के मुहल्ला देवीपुरा निवासी भावेश अपनी बहन मृदुल, भांजा हार्दिक, भांजा भाविक और 7 वर्षीय बेटी छोटा के साथ गंगा स्नान करने मस्तराम घाट पर आए थे। अचानक भावेश और उनकी बेटी छोटा के पैरों के नीचे से गंगा की बालू ढहने लगी, देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समाने लगे। मृदुल उन्हें बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी डूबने लगी। मौके पर मौजूद पीएसी के गोताखोर एवं स्थानीय गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखोर हर्ष की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। घटना की जेपी कंपनी के एसओ वीरेंद्र यादव ने पुष्टि की।
समाचार थर्टी लाईव
गंगा में डूबे परिवार के तीन लोगों को गोताखोरों ने सकुशल निकाला अनूपशहर, संवाददाता मस्तराम घाट पर गंगा स्नान करने आए परिवार 3 सदस्य डूब गए गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सकुशल गंगा से निकला। रविवार को बुलंदशहर के मुहल्ला देवीपुरा निवासी भावेश अपनी बहन मृदुल, भांजा हार्दिक, भांजा भाविक और 7 वर्षीय बेटी छोटा के साथ गंगा स्नान करने मस्तराम घाट पर आए थे। अचानक भावेश और उनकी बेटी छोटा के पैरों के नीचे से गंगा की बालू ढहने लगी, देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समाने लगे। मृदुल उन्हें बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी डूबने लगी। मौके पर मौजूद पीएसी के गोताखोर एवं स्थानीय गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखोर हर्ष की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। घटना की जेपी कंपनी के एसओ वीरेंद्र यादव ने पुष्टि की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर: खुर्जा हाईवे 34 पर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर हादसे में एक महिला की मौत, गंभीर हालत में बेटे का उपचार जारी अलीगढ़ के गांव जेहराना में अपनी बीमार मां से मिलकर लौट रही थी शारदा देवी हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई मृतक महिला की पहचान शव पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के हाईवे 34 स्थित कैलाश अस्पताल कट पर हुआ हादसा। रिपोर्ट: अमित तोमर,बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- लुखराड़ा के जंगल में चोरों का धावा, 12 ट्यूबवेल खंगाले हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के जंगल में शनिवार रात चोरों ने किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक करीब 12 ट्यूबवेलों से लाखों रुपये का सामान समेट लिया। चोर मोटर, स्टार्टर, बिजली के तार, केबल और पंखे समेत सिंचाई उपकरण चोरी कर ले गए। एक ही रात में बड़ी संख्या में ट्यूबवेलों पर हुई चोरी की घटना से किसानों में रोष व्याप्त है। रविवार सुबह करीब नौ बजे किसान खेतों पर पहुंचे तो कई ट्यूबवेलों के दरवाजे और उपकरण अस्त-व्यस्त मिले। अंदर जाकर देखा तो मोटर, स्टार्टर, केबल और बिजली के अन्य सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित किसानों में राजू, विजयपाल, अनिल कुमार, दीपक चौधरी और सुधीर समेत कई किसान शामिल हैं। सिंचाई व्यवस्था ठप होने की चिंता किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों से मोटर और विद्युत उपकरण चोरी होने के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित होगी। फसल की जरूरत के समय दोबारा मोटर, स्टार्टर और केबल लगवाने में उन्हें हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। किसानों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने के साथ ही रात में जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी होने से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि किसानों से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।1
- हापुड़ के JMS Group को बड़ी उपलब्धि! 🎖️ NCC की 160 सीटें मिलीं, कर्नल विजय शारदा ने बताई खास बातें हापुड़ से बड़ी खबर। JMS Group of Institutions, Hapur को सरकार की ओर से NCC की 160 सीटों की स्वीकृति मिली है। NCC के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इस मौके पर कर्नल विजय शारदा ने NCC की भूमिका, विद्यार्थियों के लिए इसके महत्व और भविष्य के अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। देखिए Star Bharat News 24 की खास रिपोर्ट।1
- गौ सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं प्रेस नोट ग्राम बदनौली में मृत गौ माता का हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद ने कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हापुड़, उत्तर प्रदेश | 20 सितंबर 2026 जनपद हापुड़ के ग्राम बदनौली में एक गौ माता के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना संगठन को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के गौसेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और गौ माता के शव को सम्मानपूर्वक वहां से हटाकर विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। गौसेवकों ने कहा कि गौवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बेसहारा, घायल अथवा बीमार गौवंश को समय पर सहायता मिल सके, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और संवेदनशील होना आवश्यक है। गौसेवकों ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं कोई गौ माता या अन्य गौवंश घायल, बीमार अथवा बेसहारा अवस्था में दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल गौसेवकों, संबंधित पशुपालन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके। इस दौरान रवि सैनी, मोनू, आकाश, विनीत सहित हिंदू रक्षा दल एवं भारतीय गोरक्षा परिषद के अन्य गौसेवक मौजूद रहे।3
- बृजघाट पुलिस की अपील गंगा में नहीं होगा विसर्जन कुंड में करें मूर्ति विसर्जन बृजघाट पुलिस की अपील गंगा में नहीं,विसर्जन कुंड में करें मूर्ति विसर्जन गणपति बप्पा का सम्मान करो, गंगा मैय्या का अपमान मत करो विसर्जन करो सिर्फ कुंड में! गणपति बप्पा मोरया - गंगा मैय्या को स्वच्छ रखो बृजघाट पुलिस1
- गंगा में डूबे परिवार के तीन लोगों को गोताखोरों ने सकुशल निकाला अनूपशहर, संवाददाता मस्तराम घाट पर गंगा स्नान करने आए परिवार 3 सदस्य डूब गए गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सकुशल गंगा से निकला। रविवार को बुलंदशहर के मुहल्ला देवीपुरा निवासी भावेश अपनी बहन मृदुल, भांजा हार्दिक, भांजा भाविक और 7 वर्षीय बेटी छोटा के साथ गंगा स्नान करने मस्तराम घाट पर आए थे। अचानक भावेश और उनकी बेटी छोटा के पैरों के नीचे से गंगा की बालू ढहने लगी, देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समाने लगे। मृदुल उन्हें बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी डूबने लगी। मौके पर मौजूद पीएसी के गोताखोर एवं स्थानीय गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखोर हर्ष की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की है। घटना की जेपी कंपनी के एसओ वीरेंद्र यादव ने पुष्टि की।1
- संडीला तहसील में शुरू हुई प्रेरणा कैंटीन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार का सहारा हरदोई/संडीला। तहसील परिसर संडीला में शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कैंटीन का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया। प्रेरणा कैंटीन के शुरू होने से तहसील आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों को अब परिसर में ही चाय, नाश्ता, जलपान और भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कैंटीन का उद्देश्य लोगों को खान-पान की सुविधा देने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आय का अवसर उपलब्ध कराना भी है। कैंटीन के संचालन के लिए मिशन की ओर से दो लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। इसका संचालन 10 सदस्यीय एओपी के माध्यम से किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की आय में वृद्धि होने के साथ उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन स्तर में सुधार की दिशा में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। ‘समूह से समृद्धि की ओर’ की भावना के साथ शुरू की गई यह कैंटीन स्थानीय स्तर पर आजीविका बढ़ाने की पहल के रूप में देखी जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया (आईएएस), बीडीओ बेंहदर संस्कृति त्रिवेदी (आईएएस), उपायुक्त स्वतः रोजगार निशांत राय, सीओ संडीला श्लोक गौतम (आईपीएस), बीडीओ संडीला गौरी राठौर समेत तहसील एवं विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे1
- एयरटेल टॉवर से मॉड्यूल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार पिलखुवा पुलिस ने चार चोरी के मॉड्यूल, दो अवैध चाकू और चोरी के उपकरण किए बरामद हापुड़। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने ग्राम डूहरी स्थित एयरटेल टॉवर से हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चार मॉड्यूल, दो अवैध चाकू और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलखुवा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 491/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण किया। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को ग्राम डूहरी गैस एजेंसी कट से सीताराम फैक्ट्री की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र जाविर निवासी पूजा कॉलोनी, थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद और मौ. हसन पुत्र रहमत शाह निवासी नरेटा मोहम्मदपुर, थाना असमौली, संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एयरटेल टॉवर से चोरी किए गए चार मॉड्यूल, दो अवैध चाकू तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। इनमें एक प्लास, तीन पाना और एक रिंच समेत अन्य सामान शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- लखावटी मिर्जापुर में विवाहिता को जहर देने का आरोप, पति सलमान समेत चाचा-चाची पर गंभीर आरोप बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र का मामला, गंभीर हालत में पीड़िता ने पति सलमान, चाचा और चाची को बताया जिम्मेदार। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।1