बुलन्दशहर: गैस किल्लत से हाहाकार, तिरुपति गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का लगा जमावड़ा बुलन्दशहर : जनपद में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बुलन्दशहर के चांदपुर रोड स्थित तिरुपति गैस एजेंसी का है, जहाँ सुबह सूरज निकलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। 📍 कतार में खड़े लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, "एक तरफ प्रधानमंत्री दूसरे देशों को मदद और वस्तुएं भेज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने ही देश में आम जनता बुनियादी सुविधाओं (गैस) के लिए दर-दर भटक रही है।" सबसे हैरानी की बात यह है कि गैस कब तक मिलेगी, इस बारे में एजेंसी पर कार्यरत किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। बढ़ती तपिश और काम-काज छोड़कर घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का सब्र अब जवाब दे रहा है। आखिर इस किल्लत का जिम्मेदार कौन है? रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज #BulandshahrNews #GasShortage #PublicIssue #BreakingNews #UttarPradesh BulandshahrTimes GasCylinder PublicProtest LocalNews
बुलन्दशहर: गैस किल्लत से हाहाकार, तिरुपति गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का लगा जमावड़ा बुलन्दशहर : जनपद में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बुलन्दशहर के चांदपुर रोड स्थित तिरुपति गैस एजेंसी का है, जहाँ सुबह सूरज निकलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। 📍 कतार में खड़े लोगों का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, "एक तरफ प्रधानमंत्री दूसरे देशों को मदद और वस्तुएं भेज रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने ही देश में आम जनता बुनियादी सुविधाओं (गैस) के लिए दर-दर भटक रही है।" सबसे हैरानी की बात यह है कि गैस कब तक मिलेगी, इस बारे में एजेंसी पर कार्यरत किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। बढ़ती तपिश और काम-काज छोड़कर घंटों लाइन में खड़े उपभोक्ताओं का सब्र अब जवाब दे रहा है। आखिर इस किल्लत का जिम्मेदार कौन है? रिपोर्ट: मनोज गिरी, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज #BulandshahrNews #GasShortage #PublicIssue #BreakingNews #UttarPradesh BulandshahrTimes GasCylinder PublicProtest LocalNews
- जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के चोला थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। सिकंदराबाद क्षेत्र के नगला वंशी से सुभाष सिंह सोलंकी मण्डल अध्यक्ष भाजपा, शिक्षा के क्षेत्र में नवयुवकों के दिल में जगह बनने वाले नवीन शर्मा मसोता प्रत्याशी विधायक विधान सभा 64 समाजवादी पार्टी, राज किशोर सिंह प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबलालने 21 आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी ने डॉ. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। गागरौल में निकली विशाल रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया। मुनेश कुमार एडवोकेट अध्यक्ष, विनय कुमार उपाध्यक्ष, ललित कुमार मास्टर कोषाध्यक्ष,पवन कुमार एडवोकेट उपकोषाध्यक्ष, अरूण कुमार सचिव, राहुल कुमार सहसचिव विक्की, रिंकू, उत्तम पिंकू सहित और अन्य नेताओं ने पूजा-अर्चन किया। कादलपुर में बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर राजू नगला वंशी ने माल्यार्पण करते हुए। संबोधित किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ओर ग्रामीणों ने डॉ. भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। गांव में हाथी, घोड़े डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ विशाल रैली निकाली गई। "बाबा भीमराव अंबेडकर अमर रहे" के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। बाबा साहेब ने अपना जीवन समाज में पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। वे एक महान समाज सुधारक और विधि विशेषज्ञ थे, जिन्होंने भारतीय संविधान की रचना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें उनके कार्यों के लिए 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। मुख्य अतिथि नवीन शर्मा मस्तोता द्वारा फीता काट कर रैली का शुभारंभ किया। मौके पर शांति व्यवस्था हेतु चोला थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।1
- *बुलंदशहर ब्रेकिंग* बुलंदशहर : 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश विनोद शर्मा को किया गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुआ इनामी बदमाश विनोद शर्मा पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा और मोटर साइकिल किए बरामद घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती इनामी विनोद पर दर्ज हैं आधा दर्जन से अधिक मुकदमें जनपद बुलंदशहर की अनूपशहर पुलिस और इनामी बदमाश विनोद शर्मा के बीच अनूपशहर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ बुलंदशहर से मंडल प्रभारी इरफान तोमर की खास खबर #BreakingNews #HindiNews #Indianews #ReelsIndia #ViralNews #TrendingNews #AligarhNews #YouTubeShorts #TrendingNow #ViralVideo #BreakingNews #ViralNews #&tvindia # andtvindia#CrimeNews#DelhiCrime #UPNews #PoliceReport #BreakingCrime #TrendingNow #WhatsAppUpdate #InstagramReels #ViralPost #InternetNews #&tvindia @&tvindia #andtvindia #&tvindia_khurja @&tvindia_khurja #andtvindia_khurja #&टीवी_इंडिया_खुर्जा @&टीवी_इंडिया_खुर्जा #shamshad_khan @shamshad_khan डायरेक्टर #Zoya_khan @zoya_khan हर एक ख़ास ख़बर को देखने एवम् भेजने के लिए हमारा WhatsApp number सेव करें - +919152526261 CEO/ News Editor in Chief Dr.Shamshad Khan1
- शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में पडने वाले साईं मन्दिर के सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते दिखें सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और चिन्ता का विषय पैदा कर दिया है इस वीडियो में दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते हुए दिखाई दे रहे है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मोटरसाइकिल चला रहा है जबकि उसके पीछे बैठे दूसरे युवक ने मोर को अपने बीच में दबा कर रखा है चौंकाने वाली बात यह है कि मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक ने अपना चेहरा कपड़े से बांध रखा है जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है लोगों का कहना है कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है और इसे इस तरह से ले जाना न केवल अनुचित है बल्कि वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन भी हो सकता है ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स का सवाल है कि क्या इन युवकों के पास मोर को ले जाने की अनुमति थी या यह किसी अवैध गतिविधि का हिस्सा है खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वायरल वीडियो ने प्रशासन के सामने कई सवाल खड़े कर दिए है जब इस सम्बन्ध में सीओ से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है वहीं शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला है तो दिखवा लेता हूँ वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है और ना ही आई है राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते का कोई मामला है तो उसे में दिखवा लेता हूँ ।1
- *दारोगा : मुझे ये बताओ, मैं कहां पे खड़ा हूं* *सिपाही : तुम खड़े कहां हो, पड़े हो* *मुजफ्फरनगर में कल CM योगी आदित्यनाथ थे। VIP कार्यक्रम में दरोगा चौबे सिंह शराब पीकर पहुंच गए और सड़क पर फैल गए। सस्पेंड कर दिए गए हैं।*1
- नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन | DM मेधा रूपम का बड़ा बयान | Breaking News नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के बीच जिलाधिकारी मेधा रूपम का अहम बयान सामने आया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है। 👉 ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें।1
- 📺 **N-MEDIA NEWS: ग्राउंड जीरो रिपोर्ट** 📺 #### **[ 🔴 LIVE BREAKING ]** # **बड़ी लापरवाही: दादरी में 'खाकी' बनी खनन माफिया की ढाल!** ### **मोटे अक्षरों में मुख्य समाचार:** * **📍 लोकेशन:** गाँव झमुनपुरा, पास ग्रेटर नोएडा (दादरी) * **🚜 मुख्य आरोपी:** पास के गाँव के दबंग और भ्रष्ट तंत्र * **🚛 मशीनरी:** जेसीबी (JCB) और हायवा का रात भर तांडव * **💰 ज़मीन का प्रकार:** सरकारी गारमेंट्स (कलर) की सुरक्षित भूमि ### **[ 📋 न्यूज़ बुलेटिन ]** **ग्रेटर नोएडा (दादरी):** मुख्यमंत्री की सख्ती के बावजूद दादरी के **झमुनपुरा** में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिस सरकारी जमीन की रक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है, उसी जमीन को माफिया पुलिस के साये में खोद रहे हैं। **सनसनीखेज खुलासे:** 1. **पुलिस का संरक्षण:** ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस मौके पर खड़ी होकर अवैध खनन करवाती है। 2. **अंधेरे का फायदा:** दिन में शांति का ढोंग और रात होते ही दर्जनों हायवा और जेसीबी मिट्टी की चोरी में जुट जाते हैं। 3. **सरकारी संपत्ति की लूट:** गारमेंट्स (कलर) की कीमती सरकारी जमीन को गड्ढों में तब्दील किया जा रहा है। ### **⚠️ कड़े सवाल - जवाब कौन देगा?** > * क्या दादरी पुलिस प्रशासन माफियाओं के आगे नतमस्तक हो चुका है? > * सरकारी जमीन पर अवैध 'परमिशन' का खेल आखिर किसके इशारे पर चल रहा है? > * रात के अंधेरे में निकलने वाले हायवा ट्रकों पर अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ती? > #### **📢 'जनता की पुकार'** **"हम मांग करते हैं कि शासन इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और दोषी पुलिसकर्मियों व माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करे।"** **🔥 हेडलाइन टिकर (नीचे की पट्टी):** **[BREAKING NEWS]** झमुनपुरा में मिट्टी का काला कारोबार जारी... **[UPDATE]** स्थानीय दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस बनी मूकदर्शक... **[ACTION]** जल्द हो सकती है बड़ी शिकायत... **#IllegalMining #GautamBuddhNagar #CMYogi #UPPolice #DadriNews #Jhampunpura #BreakingNews**2
- Post by Barahbastitv1
- शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर में देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जहां एक किसान की मेहनत की कमाई देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जला कर नष्ट कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मीरापुर निवासी डॉ. नरेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद के खेत में देर रात अचानक आग भड़क उठी घटना से कुछ ही समय पहले नरेन्द्र के पुत्र सुन्दर शर्मा खेत से ट्रैक्टर बुलाने के लिए गांव आए थे लेकिन जब तक वे वापस लौटते आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत और आपसी सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तब तक करीब आठ बीघा फसल पूरी तरह जल चुकी थी आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है इस अग्निकांड के बाद क्षेत्र के किसानों में चिन्ता और भय का माहौल है स्थानीय ग्रामीणों और किसान संगठनों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित किसान के नुकसान का तत्काल सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है ।1