Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rashtriy apna dal
More news from Vaishali and nearby areas
- थाना क्षेत्र के मतैया एवं माधोपुर गांव में एक बार फिर वाहन चोरी की घटना सामने आई, जहां बोलेरो चोरी करने आए चोरों की साजिश ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले मतैया चौक स्थित सुबोध सिंह के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को निशाना बनाया, लेकिन प्रयास में असफल रहने के बाद वे माधोपुर गांव निवासी राकेश चौधरी के घर पहुंच गए। बताया जाता है कि जैसे ही चोर बोलेरो चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान गृहस्वामी की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिससे घबराकर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर काफी खोजबीन के बाद एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसके साथी आसपास की सड़कों पर रेकी करते हैं, ताकि मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया जा सके।घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना एवं बेलसर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि वैशाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी कई बार बोलेरो सहित अन्य वाहनों की चोरी हो चुकी है, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। हाल ही में भी एक चोर को बोलेरो चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसका मामला चर्चा में रहा था। बावजूद इसके, चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों को राहत मिल सके।1
- Post by Rashtriy apna dal1
- पटना/वैशाली के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर स्थित कबीर चौक गुरुद्वारा परिसर में ब्रह्मलीन माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम कबीर मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत बृजेश मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर “वाहे गुरु” के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, जहां सिख समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए संत-महात्माओं ने माता समुद्री देवी के जीवन और उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया। उन्होंने उन्हें धर्मपरायण, सरल स्वभाव और मानव सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।1
- मामला राघोपुर क्षेत्र का है, जहां जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मौके पर अंचलाधिकारी और पुलिस भी मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। इसी बीच एक महिला को बेरहमी से पीटा गया और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। #Raghopur #BiharNews #BreakingNews #MahilaParHinsa #LawAndOrder #PoliceFailure #AdministrationFail #GroundReport #ViralNews #JusticeForWoman #CrimeNews #BiharPolice #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate1
- बिहार समस्तीपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र से 252 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में जी हां अभी अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा चौक से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बैगनआर कार से ले जा रहे बोर में बंद करीब 252 लीटर देसी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवक का पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव के रहने वाले स्वर्गीय राज कुमार राय के पुत्र राहुल राय, वहीं दूसरा अभियुक्त गनियारी गांव के वार्ड संख्या 4 के निवासी रामा राय के 22 वर्षीय पुत्र मनीष राय के रूप में कि गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्त के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।1
- पटना के राजा बाजार में भारत का पहला सिल्वर मॉल खुला। इस मौके पर आध्यात्मिक कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उद्घाटन के मौके पर साक्षी बने।1
- हाजीपुर-सुगौली रेलखंड पर दिखी बड़ी लापरवाही... लोको पायलट से टला बड़ा हादसा की सूझबूझ #BiharNews1
- बिहार प्रदेश कार्यालय में निषाद राज का जन्म उत्सव मनाया गया राष्ट्रीय अपना दल के परिवार लोगों ने उत्सव को पूरे देश में मनाया1