logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोहनपुर में माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, भक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम। पटना/वैशाली के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर स्थित कबीर चौक गुरुद्वारा परिसर में ब्रह्मलीन माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम कबीर मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत बृजेश मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर “वाहे गुरु” के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, जहां सिख समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए संत-महात्माओं ने माता समुद्री देवी के जीवन और उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया। उन्होंने उन्हें धर्मपरायण, सरल स्वभाव और मानव सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

4 hrs ago
user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
G19 TV मानवाधिकार क्रांति
Local News Reporter Raghopur, Vaishali•
4 hrs ago

मोहनपुर में माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, भक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम। पटना/वैशाली के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर स्थित कबीर चौक गुरुद्वारा परिसर में ब्रह्मलीन माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम कबीर मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत बृजेश मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर “वाहे गुरु” के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, जहां सिख समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए संत-महात्माओं ने माता समुद्री देवी के जीवन और उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया। उन्होंने उन्हें धर्मपरायण, सरल स्वभाव और मानव सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • मसौढ़ी/धनरुआ (पटना): 05 अप्रैल2025 धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दादा ने अपने ही पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान निजामत गांव निवासी भूषण प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार 40 वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शाम में कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था आरोपी दादा विजेंद्र प्रसाद (उम्र लगभग 70 वर्ष) ने फिर सुबह में आकर सोनू की भैंस खोलकर अपने दरवाजे पर बांध ली। जब सोनू अपनी भैंस वापस लेने जा ही रहा था उससे पहले ही उसे गोली मार दी गई। गोली लगते ही सोनू घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए तुरंत भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धनरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
    1
    मसौढ़ी/धनरुआ (पटना): 05 अप्रैल2025
धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दादा ने अपने ही पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान निजामत गांव निवासी भूषण प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार 40 वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शाम में कुछ बातों को लेकर
विवाद हुआ था आरोपी दादा विजेंद्र प्रसाद (उम्र लगभग 70 वर्ष) ने फिर सुबह में आकर सोनू की भैंस खोलकर अपने दरवाजे पर बांध ली। जब सोनू अपनी भैंस वापस लेने जा ही रहा था उससे पहले ही उसे गोली मार दी गई।
गोली लगते ही सोनू घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए तुरंत भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही धनरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना/वैशाली के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर स्थित कबीर चौक गुरुद्वारा परिसर में ब्रह्मलीन माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम कबीर मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत बृजेश मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर “वाहे गुरु” के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, जहां सिख समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए संत-महात्माओं ने माता समुद्री देवी के जीवन और उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया। उन्होंने उन्हें धर्मपरायण, सरल स्वभाव और मानव सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
    1
    पटना/वैशाली के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर स्थित कबीर चौक गुरुद्वारा परिसर में ब्रह्मलीन माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम कबीर मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत बृजेश मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर “वाहे गुरु” के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, जहां सिख समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विभिन्न जिलों से आए संत-महात्माओं ने माता समुद्री देवी के जीवन और उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया। उन्होंने उन्हें धर्मपरायण, सरल स्वभाव और मानव सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
    user_G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    G19 TV मानवाधिकार क्रांति
    Local News Reporter Raghopur, Vaishali•
    4 hrs ago
  • थाना क्षेत्र के मतैया एवं माधोपुर गांव में एक बार फिर वाहन चोरी की घटना सामने आई, जहां बोलेरो चोरी करने आए चोरों की साजिश ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले मतैया चौक स्थित सुबोध सिंह के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को निशाना बनाया, लेकिन प्रयास में असफल रहने के बाद वे माधोपुर गांव निवासी राकेश चौधरी के घर पहुंच गए। बताया जाता है कि जैसे ही चोर बोलेरो चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान गृहस्वामी की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिससे घबराकर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर काफी खोजबीन के बाद एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसके साथी आसपास की सड़कों पर रेकी करते हैं, ताकि मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया जा सके।घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना एवं बेलसर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि वैशाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी कई बार बोलेरो सहित अन्य वाहनों की चोरी हो चुकी है, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। हाल ही में भी एक चोर को बोलेरो चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसका मामला चर्चा में रहा था। बावजूद इसके, चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
    1
    थाना क्षेत्र के मतैया एवं माधोपुर गांव में एक बार फिर वाहन चोरी की घटना सामने आई, जहां बोलेरो चोरी करने आए चोरों की साजिश ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले मतैया चौक स्थित सुबोध सिंह के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को निशाना बनाया, लेकिन प्रयास में असफल रहने के बाद वे माधोपुर गांव निवासी राकेश चौधरी के घर पहुंच गए।
बताया जाता है कि जैसे ही चोर बोलेरो चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान गृहस्वामी की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिससे घबराकर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर काफी खोजबीन के बाद एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसके साथी आसपास की सड़कों पर रेकी करते हैं, ताकि मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया जा सके।घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना एवं बेलसर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि वैशाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी कई बार बोलेरो सहित अन्य वाहनों की चोरी हो चुकी है, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। हाल ही में भी एक चोर को बोलेरो चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसका मामला चर्चा में रहा था। बावजूद इसके, चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
    user_Vaanishree News
    Vaanishree News
    Newspaper publisher Bidupur, Vaishali•
    1 hr ago
  • Post by Rashtriy apna dal
    1
    Post by Rashtriy apna dal
    user_Rashtriy apna dal
    Rashtriy apna dal
    Political party office वैशाली, वैशाली, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना / बख्तियारपुर। प्रखंड के ग्यासपुर में गंगा नदी पर बने पीपापुल का प्लेट अचानक टूट जाने से रविवार को आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस घटना के कारण पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसमें दर्जनों वाहन घंटों तक फंसे रहे। तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन इसी पीपापुल के माध्यम से होता है। अचानक पुल का एक प्लेट टूट जाने से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुल पर मौजूद वाहन जहां के तहां खड़े रह गए और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीपापुल पहले से ही जर्जर स्थिति में था, बावजूद इसके इसकी मरम्मत और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण और मरम्मत में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यदि प्लेट टूटने के समय भारी वाहन गुजर रहा होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और तुरंत मिस्त्री को बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। काफी मशक्कत के बाद प्लेट को ठीक करने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही यातायात को फिर से सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर पीपापुल की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग स्थायी पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।
    1
    पटना / बख्तियारपुर। प्रखंड के ग्यासपुर में गंगा नदी पर बने पीपापुल का प्लेट अचानक टूट जाने से रविवार को आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस घटना के कारण पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसमें दर्जनों वाहन घंटों तक फंसे रहे। तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है कि दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन इसी पीपापुल के माध्यम से होता है। अचानक पुल का एक प्लेट टूट जाने से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुल पर मौजूद वाहन जहां के तहां खड़े रह गए और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीपापुल पहले से ही जर्जर स्थिति में था, बावजूद इसके इसकी मरम्मत और गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण और मरम्मत में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यदि प्लेट टूटने के समय भारी वाहन गुजर रहा होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और तुरंत मिस्त्री को बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। काफी मशक्कत के बाद प्लेट को ठीक करने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही यातायात को फिर से सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।
इस घटना ने एक बार फिर पीपापुल की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग स्थायी पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • मामला राघोपुर क्षेत्र का है, जहां जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मौके पर अंचलाधिकारी और पुलिस भी मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। इसी बीच एक महिला को बेरहमी से पीटा गया और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। #Raghopur #BiharNews #BreakingNews #MahilaParHinsa #LawAndOrder #PoliceFailure #AdministrationFail #GroundReport #ViralNews #JusticeForWoman #CrimeNews #BiharPolice #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate
    1
    मामला राघोपुर क्षेत्र का है, जहां जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मौके पर अंचलाधिकारी और पुलिस भी मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। इसी बीच एक महिला को बेरहमी से पीटा गया और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
#Raghopur #BiharNews #BreakingNews #MahilaParHinsa #LawAndOrder #PoliceFailure #AdministrationFail #GroundReport #ViralNews #JusticeForWoman #CrimeNews #BiharPolice #LocalNews #HindiNews #NewsUpdate
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहनपुर थाना क्षेत्र से 252 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में जी हां अभी अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा चौक से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बैगनआर कार से ले जा रहे बोर में बंद करीब 252 लीटर देसी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवक का पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव के रहने वाले स्वर्गीय राज कुमार राय के पुत्र राहुल राय, वहीं दूसरा अभियुक्त गनियारी गांव के वार्ड संख्या 4 के निवासी रामा राय के 22 वर्षीय पुत्र मनीष राय के रूप में कि गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्त के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहनपुर थाना क्षेत्र से 252 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भेजा न्यायिक हिरासत में 
जी हां अभी अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार  समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा चौक से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बैगनआर कार से ले जा रहे बोर में बंद करीब 252 लीटर देसी शराब के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है 
गिरफ्तार युवक का पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव के रहने वाले स्वर्गीय राज कुमार राय के पुत्र राहुल राय,  वहीं दूसरा अभियुक्त गनियारी गांव के वार्ड संख्या 4 के निवासी रामा राय के 22 वर्षीय पुत्र मनीष राय के रूप में कि गई है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों अभियुक्त के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    14 min ago
  • पटना, 05 अप्रैल 2026: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सबलपुर सिक्स लेन पुल के नीचे श्मशान घाट के पास गंगा नदी के रास्ते नाव से शराब लाकर सी एन जी ऑटो पर लोड की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मौके से दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल से कुल 684 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी चंदन कुमार (उम्र 28 वर्ष), निवासी सुकुमारपुर, थाना रुस्तमपुर, जिला वैशाली को गिरफ्तार किया। इसी कार्रवाई के क्रम में एक अन्य सूचना के आधार पर सिक्स लेन पुल के ऊपर भी छापेमारी की गई, जहां से एक ऑटो पर लदी 360 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, वाहन चालक और अन्य 2, से 3 लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। इस प्रकार कुल मिलाकर पुलिस ने 1044 लीटर अवैध देसी महुआ शराब, तीन सी एं जी ऑटो और एक मोटरसाइकिल जप्त की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में नदी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
    1
    पटना, 05 अप्रैल 2026:
बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सबलपुर सिक्स लेन पुल के नीचे श्मशान घाट के पास गंगा नदी के रास्ते नाव से शराब लाकर सी एन जी ऑटो पर लोड की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान मौके से दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल से कुल 684 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी चंदन कुमार (उम्र 28 वर्ष), निवासी सुकुमारपुर, थाना रुस्तमपुर, जिला वैशाली को गिरफ्तार किया।
इसी कार्रवाई के क्रम में एक अन्य सूचना के आधार पर सिक्स लेन पुल के ऊपर भी छापेमारी की गई, जहां से एक ऑटो पर लदी 360 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, वाहन चालक और अन्य 2, से 3 लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।
इस प्रकार कुल मिलाकर पुलिस ने 1044 लीटर अवैध देसी महुआ शराब, तीन सी एं जी ऑटो और एक मोटरसाइकिल जप्त की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में नदी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.