पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1044 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, एक गिरफ्तार। पटना, 05 अप्रैल 2026: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सबलपुर सिक्स लेन पुल के नीचे श्मशान घाट के पास गंगा नदी के रास्ते नाव से शराब लाकर सी एन जी ऑटो पर लोड की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मौके से दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल से कुल 684 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी चंदन कुमार (उम्र 28 वर्ष), निवासी सुकुमारपुर, थाना रुस्तमपुर, जिला वैशाली को गिरफ्तार किया। इसी कार्रवाई के क्रम में एक अन्य सूचना के आधार पर सिक्स लेन पुल के ऊपर भी छापेमारी की गई, जहां से एक ऑटो पर लदी 360 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, वाहन चालक और अन्य 2, से 3 लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। इस प्रकार कुल मिलाकर पुलिस ने 1044 लीटर अवैध देसी महुआ शराब, तीन सी एं जी ऑटो और एक मोटरसाइकिल जप्त की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में नदी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1044 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, एक गिरफ्तार। पटना, 05 अप्रैल 2026: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सबलपुर सिक्स लेन पुल के नीचे श्मशान घाट के पास गंगा नदी के रास्ते नाव से शराब लाकर सी एन जी ऑटो पर लोड की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मौके से दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल से कुल 684 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी चंदन कुमार (उम्र 28 वर्ष), निवासी सुकुमारपुर, थाना रुस्तमपुर, जिला वैशाली को गिरफ्तार किया। इसी कार्रवाई के क्रम में एक अन्य सूचना के आधार पर सिक्स लेन पुल के ऊपर भी छापेमारी की गई, जहां से एक ऑटो पर लदी 360 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, वाहन चालक और अन्य 2, से 3 लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। इस प्रकार कुल मिलाकर पुलिस ने 1044 लीटर अवैध देसी महुआ शराब, तीन सी एं जी ऑटो और एक मोटरसाइकिल जप्त की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में नदी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
- मसौढ़ी/धनरुआ (पटना): 05 अप्रैल2025 धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दादा ने अपने ही पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान निजामत गांव निवासी भूषण प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार 40 वर्ष के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, शाम में कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था आरोपी दादा विजेंद्र प्रसाद (उम्र लगभग 70 वर्ष) ने फिर सुबह में आकर सोनू की भैंस खोलकर अपने दरवाजे पर बांध ली। जब सोनू अपनी भैंस वापस लेने जा ही रहा था उससे पहले ही उसे गोली मार दी गई। गोली लगते ही सोनू घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए तुरंत भेजा गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धनरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गांव में इस घटना के बाद भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- पटना/वैशाली के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुर स्थित कबीर चौक गुरुद्वारा परिसर में ब्रह्मलीन माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम कबीर मिशन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत बृजेश मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें अखंड पाठ, भजन-कीर्तन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा परिसर “वाहे गुरु” के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा, जहां सिख समुदाय सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने अरदास कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए संत-महात्माओं ने माता समुद्री देवी के जीवन और उनके समाजसेवी कार्यों को याद किया। उन्होंने उन्हें धर्मपरायण, सरल स्वभाव और मानव सेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने कबीर साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।1
- पटना के राजा बाजार में भारत का पहला सिल्वर मॉल खुला। इस मौके पर आध्यात्मिक कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उद्घाटन के मौके पर साक्षी बने।1
- थाना क्षेत्र के मतैया एवं माधोपुर गांव में एक बार फिर वाहन चोरी की घटना सामने आई, जहां बोलेरो चोरी करने आए चोरों की साजिश ग्रामीणों की सतर्कता से नाकाम हो गई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले मतैया चौक स्थित सुबोध सिंह के दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को निशाना बनाया, लेकिन प्रयास में असफल रहने के बाद वे माधोपुर गांव निवासी राकेश चौधरी के घर पहुंच गए। बताया जाता है कि जैसे ही चोर बोलेरो चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, उसी दौरान गृहस्वामी की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए, जिससे घबराकर चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर काफी खोजबीन के बाद एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसके साथी आसपास की सड़कों पर रेकी करते हैं, ताकि मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया जा सके।घटना की सूचना मिलते ही वैशाली थाना एवं बेलसर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि वैशाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी कई बार बोलेरो सहित अन्य वाहनों की चोरी हो चुकी है, जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। हाल ही में भी एक चोर को बोलेरो चोरी करते हुए पकड़ा गया था, जिसका मामला चर्चा में रहा था। बावजूद इसके, चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों को राहत मिल सके।1
- पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के निजामत गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक चचेरे दादा ने अपने ही पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की जड़ में पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि दादा ने जबरन अपने चचेरे पोते के घर से भैंस खोलकर अपने दरवाजे पर बांध लिया। करीब दो-तीन घंटे बाद जब पोता भैंस वापस लेने पहुंचा, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी दादा ने देसी कट्टा निकालकर पोते को गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में आरोपी का एक अन्य पोता भी उसका सहयोगी था। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके का फायदा उठाकर आरोपी दादा अपने सहयोगी के साथ देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धनरुआ के एसडीपीओ कन्हैया सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।1
- पिपलावाँ थाना क्षेत्र के कररीया दरियापुर गांव स्थित पुनपुन नदी में स्नान करने के दौरान एक 15वर्षीय किशोर कि मौत हो गई1
- पटना के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यापुर गांव में शुक्रवार की देर रात वर्चस्व की जंग में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद रामकृपाल यादव के समधी राजेंद्र सिंह के आवास पर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में करीब 15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस वारदात में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।1
- पटना, 05 अप्रैल 2026: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सबलपुर सिक्स लेन पुल के नीचे श्मशान घाट के पास गंगा नदी के रास्ते नाव से शराब लाकर सी एन जी ऑटो पर लोड की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नदी थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान मौके से दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल से कुल 684 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी चंदन कुमार (उम्र 28 वर्ष), निवासी सुकुमारपुर, थाना रुस्तमपुर, जिला वैशाली को गिरफ्तार किया। इसी कार्रवाई के क्रम में एक अन्य सूचना के आधार पर सिक्स लेन पुल के ऊपर भी छापेमारी की गई, जहां से एक ऑटो पर लदी 360 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, वाहन चालक और अन्य 2, से 3 लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। इस प्रकार कुल मिलाकर पुलिस ने 1044 लीटर अवैध देसी महुआ शराब, तीन सी एं जी ऑटो और एक मोटरसाइकिल जप्त की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियान में नदी थाना के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।1