Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में खुद और समाज को नशा मुक्त करने का लिया गया संकल्प
Vaanishree News
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में खुद और समाज को नशा मुक्त करने का लिया गया संकल्प
More news from Vaishali and nearby areas
- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में खुद और समाज को नशा मुक्त करने का लिया गया संकल्प1
- Post by As Na1
- बाया नदी में इंजीनियरिंग छात्र की मौत का मामला गरमाया, पिता ने लगाया हत्या का आरोप मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत के अंदौर स्थित गोपलिया घाट के समीप 31 जुलाई को बाया नदी में डूबने से इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस कुमार यादव की मौत का मामला नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता विपीन कुमार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए रविवार को मोहिउद्दीननगर थाने में आवेदन दिया है। रपुलिस ने आवेदन के आधार पर छह नामजद छात्रों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के शिबूटोल निवासी विपीन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका इकलौता पुत्र प्रिंस कुमार राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सरायरंजन में पढ़ाई करता था। 31 जुलाई को कॉलेज के कुछ छात्र उसे घूमाने के बहाने मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अंदौर स्थित गोपलिया घाट के समीप बाया नदी किनारे ले गए थे। पिता ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के छात्र गौतम गंभीर, निखिल कुमार, अंकित राज, अभिनव कुमार, नवीन कुमार एवं दीपक कुमार समेत तीन अज्ञात युवकों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत प्रिंस को नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से पहले प्रिंस ने उक्त युवकों द्वारा मारपीट करने, प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की जानकारी अपने पिता को दी थी। विपीन कुमार के अनुसार, विवाद को समाप्त कराने के लिए उन्होंने अपने परिचित राहुल कुमार के साथ संबंधित छात्रों को समझाने का प्रयास भी किया था। इसके बावजूद कुछ दिनों बाद प्रिंस की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मिली। इसके बाद वे परिजनों के साथ मोहिउद्दीननगर पहुंचे और जानकारी लेने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्रिंस को मृत पाया। पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में व्यस्त रहने के कारण थाने में आवेदन देने में विलंब हुआ। मृतक के पिता एवं चाचा संजीव कुमार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने तथा आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष अन्नु सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रिंस कुमार की मौत के बाद प्रारंभिक तौर पर नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान डूबने की बात सामने आई थी। अब मृतक के पिता द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है। पुलिस की जांच और अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही छात्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।1
- Post by Lalu Kumar1
- 🚨 मोदी-शाह को सीधी टक्कर? प्रशांत किशोर के बड़े ऐलान से हलचल! #PrashantKishor #PK #BJP #PKvsBJP #NarendraModi #AmitShah #BiharPolitics #BiharElection #JanSuraaj #PoliticalNews #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24 #HindiNews #TrendingNews 🚨 मोदी-शाह को सीधी टक्कर? प्रशांत किशोर के बड़े ऐलान से हलचल! #PrashantKishor #PK #BJP #PKvsBJP #NarendraModi #AmitShah #BiharPolitics #BiharElection #JanSuraaj #PoliticalNews #BreakingNews #ViralNews #BiharDarpan24 #HindiNews #TrendingNews1
- भाजपा पंचायत अध्यक्ष के घर से 30 हजार की सरसों चोरी, दो किसानों के मोटर भी ले उड़े चोर समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बिसनपुर बेरी पंचायत के भाजपा अध्यक्ष मुकेश सिंह के घर के दरवाजे पर रखी करीब 10 बोरा सरसों चोरी कर ली। चोरी गई सरसों की बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। घटना के संबंध में मुकेश सिंह ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर रखी करीब 10 बोरा सरसों चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह परिजनों की नजर जब सरसों के बोरों पर पड़ी तो वे गायब थे। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। मुकेश सिंह ने आशंका जताई कि घटना को नशे के आदी लोगों द्वारा अंजाम दिया गया हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। नवादा गांव में दो किसानों के मोटर चोरी इधर, थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत अंतर्गत नवादा गांव के वार्ड संख्या 11 में भी अज्ञात चोरों ने दो किसानों के मोटर चोरी कर लिए। चोर रामबालक राय का करीब 13 हजार रुपये मूल्य का मोटर तथा कृष्णदेव साह का करीब 13 हजार रुपये का मोटर खोलकर ले गए। चोरी गए दोनों मोटरों की कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ितों ने बताया कि वे मोहिउद्दीननगर थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जांच, सामान की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस विधि-सम्मत कार्रवाई करेगी।1
- मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बाया नदी में इंजीनियरिंग छात्र की मौ.. के मामले पर, पिता ने लगाया हत् का आरोप छह छात्रों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी। जी हां यह मामला बीते शुक्रवार के दिन मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत के अंदौर गांव के समीप बाया नदी में डूबने से उक्त छात्र प्रिंस कुमार यादव की मौ.. हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने श.. को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को परिजनों को सौंप दिया। उक्त घटना को दो दिन बीत जाने के बाद मृतक के पिता विपीन कुमार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि हत् का आरोप लगाया है । उन्होंने रविवार को मोहिउद्दीननगर थाने में आवेदन देते हुए छह छात्रों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है वहीं पुलिस ने प्राप्त करते ही प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चलें कि बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत अंतर्गत शिबूटोल निवासी विपीन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका इकलौता पुत्र प्रिंस कुमार राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सरायरंजन में पढ़ाई करता था। जो 31 जुलाई को कॉलेज के कुछ छात्र उसे घूमाने के बहाने मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अंदौर गांव स्थित गोपलिया घाट के समीप बाया नदी किनारे ले गए और डुकर उसकी हत कर दी। जो उक्त कॉलेज के ही छात्र गौतम गंभीर, निखिल कुमार, अंकित राज, अभिनव कुमार, नवीन कुमार एवं दीपक कुमार समेत तीन अज्ञात युवकों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत इस घटना का अंजाम दिया है। उन्होंने आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से पहले प्रिंस ने उक्त युवकों द्वारा मारपीट करने, प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की जानकारी अपने पिता को दी थी। विपीन कुमार के अनुसार, विवाद को समाप्त कराने के लिए उन्होंने अपने परिचित राहुल कुमार के साथ संबंधित छात्रों को समझाने का प्रयास भी किया था। इसके बावजूद कुछ दिनों बाद प्रिंस की नदी में डूबने से मौ..हो गई। वहीं इस मामले में मृतक के पिता एवं चाचा संजीव कुमार ने आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई है। जबकि इस मामले को लेकर जब हमारे संवाददाता ने स्थानीय थाने के अपर थानाध्यक्ष अन्नु सिंह से जानकारी ली तो उन्होंने बताई की आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज कर लिया गया है। और पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रिंस कुमार की मौत सेल्फी लेने के दौरान डूबने की बात सामने आई थी। लेकिन अब मृतक के पिता द्वारा हत का आरोप लगाए जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। अब पुलिस की जांच और अनुसंधान में आने वाले तथ्यों के बाद ही घटना की वास्तविक स्पष्ट हो सकेगी।1