logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Rahul Banshiwal
Rahul Banshiwal
भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
7 hrs ago

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Rahul Banshiwal
    1
    Post by Rahul Banshiwal
    user_Rahul Banshiwal
    Rahul Banshiwal
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उत्तराखंड में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी, लूट, नशे का कारोबार तथा हत्या जैसी वारदातें आम होती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में आम नागरिक ही नहीं, बल्कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों पर भी मारपीट जैसे आरोप सामने आ रहे हैं और अल्मोड़ा जैसे शांत शहर में भी अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं के बावजूद पुलिस अभी तक एक आरोपी बाबा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, पुलिस तंत्र को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए और महिलाओं सहित आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, अधिवक्ता कुंदन भंडारी, बार एसोसिएशन के सचिव विनोद फुलारा, निर्मल रावत, बीके पाण्डे, गोविंद मेहरा, पार्षद दीपक कुमार, अनूप भारती, मुकेश कुमार, अधिवक्ता हिमांशु मेहता, धनंजय साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    अल्मोड़ा। उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उत्तराखंड में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी, लूट, नशे का कारोबार तथा हत्या जैसी वारदातें आम होती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में आम नागरिक ही नहीं, बल्कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों पर भी मारपीट जैसे आरोप सामने आ रहे हैं और अल्मोड़ा जैसे शांत शहर में भी अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं के बावजूद पुलिस अभी तक एक आरोपी बाबा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, पुलिस तंत्र को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए और महिलाओं सहित आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, अधिवक्ता कुंदन भंडारी, बार एसोसिएशन के सचिव विनोद फुलारा, निर्मल रावत, बीके पाण्डे, गोविंद मेहरा, पार्षद दीपक कुमार, अनूप भारती, मुकेश कुमार, अधिवक्ता हिमांशु मेहता, धनंजय साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का संदेश कैसे नजर किया जा सकता है। इसकी अनदेखी करना, खुद के साथ खुद बड़ा धोखा है।
    1
    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का संदेश कैसे नजर किया जा सकता है। इसकी अनदेखी करना, खुद के साथ खुद बड़ा धोखा है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    8 hrs ago
  • विडियो देखें-नशे में धुत्त कार चालक ने जमकर माचाया बवाल। इस दौरान वहां पर आम नागरिक, उनके वाहन, दुकान में काफी नुकसान हुआ।
    1
    विडियो देखें-नशे में धुत्त कार चालक ने जमकर माचाया बवाल।
इस दौरान वहां पर आम नागरिक, उनके वाहन, दुकान में काफी नुकसान हुआ।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    9 hrs ago
  • चम्पावत: *कलश कला समिति द्वारा आयोजित होली महोत्सव का मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ।*
    1
    चम्पावत: *कलश कला समिति द्वारा आयोजित होली महोत्सव का  मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ।*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • जलागम विभाग द्वारा छेत्र में विकास के साथ साथ छेत्र के कश्तगारों की आमदनी बढ़ने के साथ साथ छेत्र के किसानों को सक्षम कर उनकी जीविका यापन करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना है,, इसी के मध्य नजर रखते हुए ऐसे सराहनीय कदम उठाया जलागम ने पूरी ख़बर वीडियो में देखिए,,
    1
    जलागम विभाग द्वारा छेत्र में विकास के साथ साथ छेत्र के कश्तगारों की आमदनी बढ़ने के साथ साथ छेत्र के किसानों को सक्षम कर उनकी जीविका यापन करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना है,,
इसी के मध्य नजर रखते हुए ऐसे सराहनीय कदम उठाया जलागम ने पूरी ख़बर वीडियो में देखिए,,
    user_रैबार news
    रैबार news
    Court reporter बिरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • विमान दुर्घटना में संजय कुमार और उनकी पत्नी अर्चना देवी की भी मौत हुई है 24 फ़रवरी 2026 झारखंड के चतरा ज़िले के कर्माटांड जंगल में सोमवार शाम एक चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. दरअसल इसमें मरीज़ संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था. इन सात मृतकों में विमान के कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह के अलावा मरीज़ संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, उनके भांजे ध्रुव कुमार, एयर एम्बुलेंस डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिकल स्टाफ़ सचिन कुमार मिश्रा थे. इस हादसे की पुष्टि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की है.
    1
    विमान दुर्घटना में संजय कुमार और उनकी पत्नी अर्चना देवी की भी मौत हुई है
24 फ़रवरी 2026
झारखंड के चतरा ज़िले के कर्माटांड जंगल में सोमवार शाम एक चार्टर्ड एयर एम्बुलेंस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई.
दरअसल इसमें मरीज़ संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जाया जा रहा था.
इन सात मृतकों में विमान के कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह के अलावा मरीज़ संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, उनके भांजे ध्रुव कुमार, एयर एम्बुलेंस डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिकल स्टाफ़ सचिन कुमार मिश्रा थे.
इस हादसे की पुष्टि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने की है.
    user_Aasif Khan
    Aasif Khan
    Painter and Decorator बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग एवं अन्य विभागो के साथ समन्वयन बैठक कर तैयारियां आरभ कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में प्रशासन, रेलवे एवं नगर निगम, प्राधिकरण, ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया। साथ ही रेलवे के अधिकारियों से प्रकरण से संबंधित जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त होने के उपरांत सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में, तत्समय सौपी गयी जिम्मेदारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय न्यायालय एवं शासन से प्राप्त निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बैठक में सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित डी आर एम रेलवे ( वी सी के द्वारा ) एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग एवं अन्य विभागो के साथ समन्वयन बैठक कर तैयारियां आरभ कर दी हैं।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में प्रशासन, रेलवे एवं नगर निगम, प्राधिकरण, ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया। साथ ही रेलवे के अधिकारियों से प्रकरण से संबंधित जानकारी ली गयी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि  माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त होने के उपरांत सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में, तत्समय सौपी गयी जिम्मेदारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय न्यायालय एवं शासन से प्राप्त निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
बैठक में सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित डी आर एम रेलवे ( वी सी के द्वारा ) एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.