UP Weather Update Today: यूपी में मौसम का बड़ा यू-टर्न! बारिश थमी, 4°C तक बढ़ेगा तापमान | 22 सितंबर IMD उत्तर प्रदेश में मौसम ने बड़ा यू-टर्न ले लिया है। कई दिनों तक लगातार हुई बारिश अब कमजोर पड़ चुकी है और 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। इस वीडियो में जानिए UP Weather Update Today, IMD Weather Forecast, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश का ताजा मौसम अपडेट, बढ़ते तापमान का अनुमान और आने वाले 3 से 4 दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। बादलों के हटने के बाद तेज धूप निकल सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं हवा में नमी बने रहने के कारण उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले—लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या, बरेली, झांसी, अलीगढ़, मथुरा या अन्य शहरों—का मौसम जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है। G Express पर आपको हर दिन सबसे तेज और भरोसेमंद मौसम अपडेट मिलते हैं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करना न भूलें। कमेंट में जरूर बताइए—आपके शहर में आज मौसम कैसा है?
UP Weather Update Today: यूपी में मौसम का बड़ा यू-टर्न! बारिश थमी, 4°C तक बढ़ेगा तापमान | 22 सितंबर IMD उत्तर प्रदेश में मौसम ने बड़ा यू-टर्न ले लिया है। कई दिनों तक लगातार हुई बारिश अब कमजोर पड़ चुकी है और 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। इस वीडियो में जानिए UP Weather Update Today, IMD Weather Forecast, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश का ताजा मौसम अपडेट, बढ़ते तापमान का अनुमान और आने वाले 3 से 4 दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। बादलों के हटने के बाद तेज धूप निकल सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं हवा में नमी बने रहने के कारण उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले—लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या, बरेली, झांसी, अलीगढ़, मथुरा या अन्य शहरों—का मौसम जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है। G Express पर आपको हर दिन सबसे तेज और भरोसेमंद मौसम अपडेट मिलते हैं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करना न भूलें। कमेंट में जरूर बताइए—आपके शहर में आज मौसम कैसा है?
- UP Weather Update Today: यूपी में मौसम का बड़ा यू-टर्न! बारिश थमी, 4°C तक बढ़ेगा तापमान | 22 सितंबर IMD उत्तर प्रदेश में मौसम ने बड़ा यू-टर्न ले लिया है। कई दिनों तक लगातार हुई बारिश अब कमजोर पड़ चुकी है और 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। इस वीडियो में जानिए UP Weather Update Today, IMD Weather Forecast, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश का ताजा मौसम अपडेट, बढ़ते तापमान का अनुमान और आने वाले 3 से 4 दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। बादलों के हटने के बाद तेज धूप निकल सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं हवा में नमी बने रहने के कारण उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। अगर आप उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले—लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, गाजियाबाद, अयोध्या, बरेली, झांसी, अलीगढ़, मथुरा या अन्य शहरों—का मौसम जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए है। G Express पर आपको हर दिन सबसे तेज और भरोसेमंद मौसम अपडेट मिलते हैं। वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Channel को Subscribe करना न भूलें। कमेंट में जरूर बताइए—आपके शहर में आज मौसम कैसा है?1
- अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया बागेश्वर के तहसील रोड स्थित एक होलसेल मोबाइल दुकान में देर रात अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।तस्वीरें बागेश्वर के तहसील रोड की हैं, जहां देर रात एक होलसेल मोबाइल दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखे मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। बताया जा रहा है कि दुकान पिथौरागढ़ के मदकोट निवासी चंपा देवी की है। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।1
- अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में अजीत डोभाल सहित अन्य लोगों का उल्लेख करते हुए केंद्र की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर सार्वजनिक चर्चा करते समय राजनीतिक दलों और नेताओं को तथ्यों एवं जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पद पर कार्यरत व्यक्ति के प्रति भाषा की मर्यादा बनाए रखने की बात कही। दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत व्यक्ति के संबंध में गंभीर आरोप लगाने से पहले प्रमाण और तथ्यों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से अपनी टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग की। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि अजीत डोभाल लंबे समय से देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा बनाने से बचना चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन राजनीतिक विमर्श में भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी जरूरी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, नवीन बिष्ट, पूनम पालीवाल, मनोज जोशी, संदीप श्रीवास्तव, शैलेंद्र साह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया हुड़दंगियों पर दून पुलिस की सख्ती..! नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। शराब के नशे में अभियुक्त ने जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट की थी।1
- देवीधुरा में बारिश के साथ जमके गिरे ओले देवीधुरा/पाटी। सितंबर माह के अंतिम दिनों में भी पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है मंगलवार को मां बाराही धाम देवीधुरा में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, देवीधुरा/पाटी। सितंबर माह के अंतिम दिनों में भी पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है मंगलवार को मां बाराही धाम देवीधुरा में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, करीब 1घंटे तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश व ओलावृष्टि ने सितंबर माह के अंतिम दिनों में ठंड का एहसास करा दिया।1
- 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चम्पावत में संवादात्मक संगोष्ठी आयोजित, एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर एलोपैथिक व आयुर्वेद चिकित्सकों ने किया मंथन। 11वें आयुर्वेद दिवस के पूर्व कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को जिला चिकित्सालय चम्पावत के सभागार में Integrative Healthcare for Better Health Outcomes (बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल) विषय पर एक विशेष संवादात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य दोनों चिकित्सा पद्धतियों के मध्य वैज्ञानिक संवाद, बेहतर तालमेल तथा रोगी-केंद्रित समन्वित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान आयुर्वेद को लेकर समाज तथा विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के मध्य प्रचलित भ्रांतियों एवं अवधारणाओं पर खुलकर वैज्ञानिक चर्चा की गई। एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद की वैज्ञानिक प्रामाणिकता, औषधियों की गुणवत्ता, पंचकर्म, क्षारसूत्र तथा आधुनिक उपचार के साथ आयुर्वेदिक दवाओं के समन्वय एवं विभिन्न रोगों में आयुर्वेद की भूमिका से संबंधित प्रश्न रखे गए। इन सभी जिज्ञासाओं का समाधान आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं व्यावहारिक चिकित्सकीय अनुभवों के आधार पर किया गया। मंथन के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि किसी भी चिकित्सा पद्धति में रोगी के उपचार का निर्णय वैज्ञानिक प्रमाण, मरीज की स्थिति, सुरक्षा एवं चिकित्सकीय विवेक के आधार पर होना चाहिए। आवश्यकतानुसार दोनों पद्धतियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मरीजों को अधिक सुरक्षित, प्रभावी एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं। अंत में भविष्य में भी ऐसे अंतर-विभागीय संवाद एवं संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने पर सहमति व्यक्त की गई। आयोजित संगोष्ठी में आयुर्वेद एवं एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों तथा जिला चिकित्सालय के कार्मिकों ने सहभागिता की। संगोष्ठी में जिला चिकित्सालय चम्पावत के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, डॉ. सोनाली मंडल, फिजिशियन डॉ. अजय कुमार, डॉ. गौरांग जोशी, डॉ. गौरव, डॉ. सिद्धार्थ त्यागी, डॉ. इरम, मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री विष्णु गिरी, फार्मेसी अधिकारी श्री मनोज पुनेठा, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक नागरकोटी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाश सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं, राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधाकर गंगवार, डॉ. गिरेंद्र चौहान, डॉ. ज़ेबा मलिक एवं डॉ. भास्कर मेहंदीरत्ता सहित अनेक चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित रहे।2
- जनता की सबसे बड़ी ताकत वोट है उसी वोट से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विकास और परिवर्तन होगा। #गैरसैंण #कर्णप्रयाग #viralpost #postoftheday #PostViral1
- समस्याओं को लेकर गरजे प्रधान, विकास भवन में किया धरना-प्रदर्शन अल्मोड़ा। ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलेभर के ग्राम प्रधान मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधानों ने विकास भवन तिराहे से विकास भवन तक रैली निकाली। प्रधानों ने विकास भवन का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग किए जाने के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधान गांवों के विकास की धुरी हैं। वे ग्रामीणों के सुख-दुख में 24 घंटे साथ खड़े रहते हैं और गांवों के विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रधानों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन से वार्ता और पत्राचार के माध्यम से समाधान की मांग की जाती रही है। अगस्त माह में मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया था कि अगस्त के अंत तक अधिकांश मांगों पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन आज तक प्रधानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रदेशभर के प्रधान धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए हैं। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने ग्राम प्रधानों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने, वार्ड सदस्यों को बैठक भत्ता देने तथा मानदेय के लिए पृथक फंड की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा ग्राम पंचायतों को मिलने वाले राज्य एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अनुदान में वृद्धि, 73वें संविधान संशोधन के अनुरूप ग्राम पंचायतों को 29 विभागों का हस्तांतरण और विधायक-सांसद निधि की तर्ज पर पंचायत निधि गठित करने की मांग उठाई गई। प्रधानों ने 10 लाख रुपये तक के निर्माण कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था बनाए जाने, सभी ग्राम प्रधानों का स्वास्थ्य बीमा कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वेक्षण में छूटे पात्र परिवारों के नाम ग्राम पंचायतों की आम बैठकों के माध्यम से जोड़ने का अधिकार देने की मांग भी की। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतों को पर्याप्त अधिकार और संसाधन उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने सरकार से पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। धरने के बाद सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। यहाँ धरना प्रदर्शन में सुनील जोशी, देवेंद्र सिंह नयाल, सुनील बाराकोटी, उमेश मेहरा, दीपक सिंह, प्रीति पंत, सुरेश भट्ट, भूपाल बोरा, इन्दर सिंह मनराल, विनोद जोशी, देवेन्द्र मेहरा, चंद्रिका तिवारी, नंदन सिंह फर्त्याल, नवीन भट्ट, बची बोरा, टीका सिंह, मदन सिंह बिष्ट, प्रिया भोज, पंकज रौतेला सहित बड़ी संख्या में प्रधान विभिन्न विकासखण्डों से मौजूद रहे।1