रक्षाबंधन पर सदर बाजार में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 27-28 अगस्त को लागू रहेगा एकल रक्षाबंधन पर सदर बाजार में बदलेगी यातायात व्यवस्था, 27-28 अगस्त को लागू रहेगा एकल मार्ग शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए शाहजहांपुर यातायात पुलिस ने सदर बाजार और कोतवाली बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 27 और 28 अगस्त को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक एकल मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी। विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात का संचालन कराया जाएगा। सदर बाजार क्षेत्र में घंटाघर से बहादुरगंज-पंखी चौराहा की ओर ई-रिक्शा और चारपहिया वाहन आ सकेंगे, जबकि पंखी चौराहा से बहादुरगंज की ओर इन वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाजार में प्रवेश के लिए निशात टॉकीज से कटिया टोला रोड का प्रयोग किया जा सकेगा। अलका गेस्ट हाउस, जेल रोड पार्किंग, पचराहा और लोहामंडी की ओर से ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों का बाजार क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सदर बाजार से गोविंदगंज मार्केट होते हुए बाबा विश्वनाथ तक दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर मोबाइल ड्यूटी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसी तरह सिटी कार्ट के माध्यम से बहादुरगंज से घंटाघर तक यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मोबाइल ड्यूटी लगाई जाएगी। कोतवाली बाजार क्षेत्र में कच्चा कटरा मोड़ से चार खंभा चौराहा तक सुगम यातायात के लिए दोपहिया वाहन मोबाइल ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। व्यापारियों से सहयोग की अपील यातायात पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि दुकानों पर सामान पहुंचाने वाले वाहनों को सुबह 10 बजे से पहले बाजार क्षेत्र से बाहर कर लें। दुकानों के सामने वाहन खड़े करने के बजाय नजदीकी खाली स्थान पर पार्क कराएं, ताकि बाजार में यातायात बाधित न हो। चारपहिया वाहन बाजार में न लाने की अपील पुलिस ने रक्षाबंधन पर खरीदारी के लिए सदर बाजार आने वाले लोगों से चारपहिया वाहन बाजार में नहीं लाने की अपील की है। वाहन लकड़ी मंडी रोड, जेल रोड पार्किंग और गोविंदगंज पार्किंग में निर्धारित स्थानों पर खड़े करने को कहा गया है। शाहजहांपुर पुलिस ने आमजन से पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

- थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की बाइट।1
- ईद मिलाद-उन-नबी के जन्म दिन की याद में बाराबफात रोशनी कर धूमधाम से मनाया गया1
- शाहजहांपुर यूपी। 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का हुआ विधिवत समापन। ब्यूरो रिपोर्ट योगेश बाजपेई। शाहजहांपुरके खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का बुधवार को विधिवत हुआ समापन । 11 दिनों तक आयोजित इस शिवामहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक में कथा वाचक प्रशांत प्रभु जी महाराज काशी बनारस ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को कथाओं का श्रवण करवाया। सोमवार को कथा के अंतिम दिन कथा वाचक ने तारकासुर के बध की कथा का सुंदर वर्णन किया। उसके उपरांत भगवान शिव के रुद्राभिषेक की विस्तृत महत्वता की कथा सुनाई। प्रतिदिन नगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में दूर दूर से सैंकड़ों लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा विश्राम के उपरांत सैकड़ो शिव भक्तों ने मंगलवार को भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया इसके उपरांत बुधवार को आचार्य विवेकानंद शास्त्री काशी बनारस के द्वारा हवन यज्ञ के साथ कथा को विधिवत विराम दिया गया।4
- जुलूस में फंसी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों ने निकाला शाहजहांपुर में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी करीब चार मिनट तक फंसी रही। वित्त मंत्री गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। चौराहे पर जुलूस और भारी भीड़ के कारण उनके काफिले को आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मिल सका। अचानक काफिला रुकने से सुरक्षा कर्मियों के सामने भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता बनाने की चुनौती खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को किनारे कराया और वाहन के निकलने के लिए रास्ता बनाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ के बीच से रास्ता बनाया जा सका। इसके बाद वित्त मंत्री की गाड़ी को सुरक्षा घेरे में वहां से सुरक्षित निकालकर आगे रवाना किया गया।1
- ****बारावफात पर पुलिस का सख्त पहरा, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व*** शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को लेकर पुलिस पूरे दिन हाई अलर्ट पर रही। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। बारावफात को लेकर जिलेभर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। लगातार गश्त और निगरानी के साथ अधिकारियों ने भी संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिस की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा इंतजामों के चलते बारावफात पर्व शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया। शाहजहांपुर पुलिस का संदेश—सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता।1
- बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सहायता दे रही सरकार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इन योजनाओं से बेटियों की शिक्षा और विवाह का आर्थिक बोझ कम करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेटियों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी1
- #जुलूस_में_फंसी_वित्त_मंत्री_सुरेश_खन्ना की गाड़ी, सुरक्षा कर्मियों की बढ़ी मुश्किलें #शाहजहांपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी (12 रबीउल अव्वल) के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाल इमली चौराहे पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की गाड़ी फंस गई। अचानक गाड़ी के फंसने से सुरक्षा कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गईं। #काफी_जद्दोजहद के बाद सुरक्षा कर्मियों ने गाड़ी को जुलूस के बीच से आगे #निकलवाया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। Suresh Kumar Khanna1
- बारावफात पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शाहजहांपुर पुलिस रही अलर्ट बारावफात पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शाहजहांपुर पुलिस रही अलर्ट शाहजहांपुर। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बारावफात जुलूस के मार्ग, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पर्व को लेकर जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के साथ लगातार पैदल गश्त और भ्रमण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शाहजहांपुर पुलिस की सतर्कता, मुस्तैदी और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के चलते बारावफात पर्व जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में सहयोग के लिए आमजन का आभार जताया। शाहजहांपुर पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।1