Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamare gav ki Nali ki dsha please Nali ki safai karawe Nali main gandhghi hone karan nali ke pass bhoht machar or kide hote hai gav khod
Jivan chodhary
hamare gav ki Nali ki dsha please Nali ki safai karawe Nali main gandhghi hone karan nali ke pass bhoht machar or kide hote hai gav khod
More news from राजस्थान and nearby areas
- Nali main gandhghi hone karan nali ke pass bhoht machar or kide hote hai gav khod1
- पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जहाँ एक तरफ शादियों की शहनाइयां गूंज रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी और व्यापारियों का 'कचूमर' निकाल दिया है। विरोध का आलम यह है कि अब सिलेंडर की 'शवयात्रा' निकाली जा रही है! पाली के लेबर कॉलोनी क्षेत्र में आज नजारा कुछ अलग था। लोग रोष में थे और कंधे पर था 'कमर्शियल सिलेंडर'। बढ़ते दामों से परेशान फास्ट फूड व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सिलेंडर की अर्थी निकाली।शादियों के इस भारी सीजन में सिलेंडर के दाम बढ़ना किसी झटके से कम नहीं है। हालात ये हैं कि हलवाइयों से लेकर कैटरर्स तक परेशान हैं। कांग्रेस नेता भंवर राव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इस महंगाई ने शादी वाले घरों का बजट बिगाड़ दिया है, यहाँ तक कि लोगों को मजबूरी में अपना 'मेन्यू' तक बदलना पड़ रहा है। इस प्रदर्शन में सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े वो लोग शामिल थे जिनकी रोजी-रोटी रोज के चूल्हे से चलती है। चाय की टपरी चलाने वाले, मोमो, चाऊमीन, डोसा और पानी-पूरी के ठेले लगाने वालों ने एक सुर में कहा—इतनी महंगाई में घर चलाएं या दुकान? बाईट-भवर राव पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पाली4
- रानी उपखंड क्षेत्र के ग्राम डुठारिया के चौधरियों के वास के मुख्य चौराहे पर लंबे समय से गंदे पानी का जमाव एवं अत्यधिक गंदगी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन लोग बीमार पड़ रहे हैं तथा गंदगी के कारण आमजन का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। कई बार ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद अभी तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। चौधरियों के वास के स्थानीय निवासियों एवं युवाओं ने इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन से तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, नालियों की सफाई करवाने तथा गंदे पानी की उचित निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन जन आंदोलन एवं सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत, विकास अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन से जनहित में तुरंत कार्यवाही करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र को गंदगी एवं बीमारी के खतरे से बचाया जा सके। इस मौक़े पर प्रकाश सोलंकी,ढलाराम शिवसेना ,कुपाराम सिरवी घीसाराम ,खेताराम,पकाराम ,दौलाराम सहित अन्य ग्रामीणों मौजूद थे मारवाड़ की आवाज शक्ति राजपुरोहित 96802362113
- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का पिनहट क्षेत्र की घाटना शर्मशार करने वाली सामने आई वीडियो वायरल होन के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करी छेत्र के दरोगा के पी सिंह ने घर के अंदर घुस कर gअपशब्द और मार पिट करी पुलिस विभाग के अधिकारी ने सस्पेंड क र दिया दारोगा महिला से केस की जांच के लिए आया था छिन्ने और मर पिट के आरोप लगे मामला पूर्वी डीएसपी तक पहुंचा जिसके बाद जांच के आधार पर नीलांबन करा दिया गया1
- वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। वाणिज्यक गैस सिलेण्डर तथा 5 किलो के गैस सिलेंडर की दर में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर लेबर कोलोनी चौराहे पर सिलेण्डर की शवयात्रा निकाल कर एवं शोक सभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में चाय की टपरी , मोमोज , मिठाई - नमकिन , पानी- पुरी , चाऊमिन - रवा, डोसा , इटली सहित प्रतिदिन नाश्ते की लारी लगाने वाले दैनिक व्यवसायियों ने हिस्सा लिया।1
- स्टेट हाईवे 458 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर के दो टुकड़े, स्विफ्ट कार खाई में गिरी, 2 घायल शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार स्टेट हाईवे 458 पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार देवरिया ग्राम की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर और चावण्डियाँ गांव की दिशा से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए तथा उसकी ट्रॉली अलग होकर दूर जा गिरी। वहीं स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, ऐसे में प्रशासन से यहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।1
- 2000रू राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में न्यू रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए जल्दी से जल्दी हमारे ई-मित्र पर विजिट करें 24 घंटा सेवा उपलब्ध है अभी साइड चालू हो गई है कृपया सभी किसान भाई ज्यादा से ज्यादा इस मैसेज को फॉरवर्ड करें ताकि आम पब्लिक तक सेवा का लाभ मिल सके 📍🖥️ श्री राजेश्वर ई-मित्र एंड सीएससी सेन्टर अरटिया रोहट शिवा राम पटेल 96107164961
- पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में शुक्रवार को सायं कलेक्ट्रेट सभागार भवन में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने मिशन की विस्तृत समीक्षा कर साफ सफाई के लिये विस्तार से निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत कचरे के लिये बीट सिस्टम कचरा प्रबन्धन, प्रगतिशील पाली अभियान के संबंध में, नगर पालिका की वित्तीय स्थिति पर चर्चा, नवीन आवासीय/व्यावसायिक स्कीम, ऑडिट nu आक्षेप की स्थिति, वर्तमान में जारी निविदाओं की स्थिति, राजस्थान संपर्क पर लंबित परिवाद, हीट वेव की तैयारीयां, हरियालो राजस्थान की तैयारी, बजट घोषणा 2025-26 कि स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने विभिन्न नगरपालिकाओं से बाली, सोजत, सोजत रोड, सुमेरपुर, तख्तगढ आदि की विस्तार से समीक्षा की रोड लाईटस के बारे में, आवासीय व व्यावसायिक भूखंडो के लिये, हीट वेव के बारे में व बरसात से पहले नालियों नालो की सफाई, सिक्योरिटी, रोड रिपेयर के बारे में निर्दैश दिये। इसके साथ ही मिशन स्वरोजगार संबधी बैठक आयोजित कर इसमें लाभान्व्ति करने के लिये चर्चा की गयी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, समस्त ईओं आदि उपस्थि रहे।4