Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेंढर–सदुपुरा मार्ग की जर्जर सड़क से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बोले— अब सड़क बनना बेहद जरूरी विकास के बड़े बड़े दावो की पोल खोलती हुई ये तस्वीरें रेंढर क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। रेंढर से सदुपुरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर और बरसात में जलभराव ने लोगों का सफर मुश्किल बना दिया है।
Rocky panday
रेंढर–सदुपुरा मार्ग की जर्जर सड़क से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, बोले— अब सड़क बनना बेहद जरूरी विकास के बड़े बड़े दावो की पोल खोलती हुई ये तस्वीरें रेंढर क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। रेंढर से सदुपुरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो चुका है। सड़क पर गहरे गड्ढे, उखड़ी डामर और बरसात में जलभराव ने लोगों का सफर मुश्किल बना दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में चलते आटो रिक्शा में महिला को चढ़ा ड्राइवरी का शौक जालौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक अनोखी लापरवाही हादसे का कारण बन गई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भरा एक ऑटो रिक्शा उस समय अनियंत्रित होकर पलट गया, जब चलते वाहन में सवार एक महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई और कुछ देर के लिए स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। वाहन का संतुलन बिगड़ते ही ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूह की 28 महिलाएं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चार ऑटो रिक्शों से अपने-अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास एक ऑटो में बैठी महिला ने ड्राइवर से ऑटो चलाने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने चलते वाहन में ही कुछ समय के लिए कमान महिला के हाथों में दे दी। जैसे ही महिला ने स्टेयरिंग संभाली, ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जालौन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के संबंध में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।1
- *सावन के पहले सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *सावन के पहले सोमवार पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भूरेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* *व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, स्वच्छता, पेयजल एवं यातायात प्रबंधन के दिए निर्देश, निरीक्षण उपरांत भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की* जालौन। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए मंदिर परिसर में व्यवस्थित बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखा जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी की जाए तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर एवं मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा शौचालयों की नियमित सफाई कराई जाए। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रखने तथा अग्निशमन एवं एम्बुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन पूरी सतर्कता के साथ किया जाए। पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें। निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्राचीन भूरेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।3
- नगर में बढ़ रहे अपराधों के बीच पुलिस 5 युवकों को गिरफ्तार कर 80 हजार व चोरी की 2 मोटरसाइकिल समेत गिरफ़्तार किया अनुराग श्रीवास्तव जालौन।पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से चोरी के 80 हजार रुपये नकद और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। नगर में लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया है। रविवार को दिन दहाड़े हुए चेन स्केनिंग की घटना व व्यापारी के साथ डेड़ लाख की टप्पेवाजी, महिला की स्कूटी से 30 हजार की टप्पेवाजी की घटना ने जनता में नाराजगी पनपा दी है।इन घटनाओं के बाद रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिवम सिंह सेंगर मय टीम सारंगपुर रोड स्थित डायमण्ड कोल्ड स्टोर के पास ग्राम सारंगपुर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान 5 संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद, एक बजाज प्लेटिना रंग काला-नीला और एक होंडा साइन रंग गहरा भूरा बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि यह सामान चोरी का है।गिरफ्तार अभियुक्तों में वाशिल पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला रापटगंज कस्बा , सजल फरीदी पुत्र मोहम्मद सोहिल फरीदी निवासी मोहल्ला रापटगंज , सुफियान उर्फ लकी पुत्र अन्सार निवासी मोहल्ला शाहगंज , फरहान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला तोपखाना और शानू पुत्र अकील अली निवासी मोहल्ला मुरलीमनोहर शामिल हैं। पकड़े गये अपराधियों के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। वाशिल, सजल, सुफियान, फरहान और शानू के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। फरहान और शानू पर इसके अलावा अन्य धाराओं में भी मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर सभी को जेल भेज दिया है।3
- जालौन में व्यापारी दिलीप अग्रवाल से जुड़े मामले से पर्दा उठा जालौन में व्यापारी के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने का खुलासा, नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार जालौन नगर क्षेत्र में व्यापारी दिलीप अग्रवाल के घर के बाहर से रुपये से भरा झोला गायब होने की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यापारी के यहां काम करने वाला नौकर सजल फरीदी निकला। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची और उसे अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान वारदात में नौकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर रुपये से भरा झोला भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में शत-प्रतिशत धनराशि की बरामदगी कर ली गई है, जिससे व्यापारी को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस सफल खुलासे के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं1
- जालौन/कुठौद: कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के गोदाम में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात जालौन जिले के कुठौद कस्बे में जालौन रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में बने जय मां दुर्गे ट्रेडर्स (कैंपा कोल्ड ड्रिंक एजेंसी) के गोदाम में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। गोदाम के प्रोपराइटर दीपक प्रधान ने बताया कि अज्ञात चोरों ने गोदाम का लॉक, ताला और चैन तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा करीब ₹27,950 की नकदी और कोल्ड ड्रिंक की कई पेटियां चोरी कर लीं। पीड़ित के अनुसार, गोदाम में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर चार संदिग्ध चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में चोर सफेद रंग की अर्टिगा कार से आते हुए नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने कुठोंद थाना मे शिकायत की मगर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गयी.. भीम राजावत पत्रकार 4 tv news जिला संवाददाता #upnews #india #vayral#jalaun#letestnews1