Shuru
Apke Nagar Ki App…
#विधि सबको न्याय देगी न्याय बहुत जल्द मिलने वाला है बहुत जल्द न्यायपालिका संज्ञान लेगी
SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
#विधि सबको न्याय देगी न्याय बहुत जल्द मिलने वाला है बहुत जल्द न्यायपालिका संज्ञान लेगी
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़1
- मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विजय साहू के कब्जे से धारदार चाकू और मोटरसाइकिल जब्त की गई। एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में सरगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। #MungeliPolice #SargaonPolice #ArmsAct #MungeliNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction #BreakingNews1
- Post by Public news 361
- Post by Ram Nagarchi news Reporter1
- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके से गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठती तेज लपटों और घने धुएं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास शुरू किया गया।आग बुझने के बाद होगा नुकसान का आकलन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही किया जा सकेगा1
- कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में हत्या जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पिपरिया पुलिस द्वारा ग्राम कोको में घटित हत्या की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण के संबंध में दिनांक 30.04.2026 को थाना पिपरिया को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोको में एक बुजुर्ग महिला की उसके ही नाती द्वारा घर के भीतर टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई है तथा अपने भाई को भी चोट पहुंचाई गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटना की तस्दीक की गई। मौके पर पाया गया कि आरोपी घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मृतिका के शव के साथ घर के भीतर मौजूद था। पुलिस द्वारा दरवाजा खुलवाने पर आरोपी हाथ में टंगिया लेकर बाहर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी से टंगिया को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल, मकान की परछी का निरीक्षण किया गया तथा शव पंचनामा कार्यवाही पूर्ण कर मृतिका बुधन बाई (75वर्ष ) के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर घटना में प्रयुक्त टंगिया जप्त किया गया तथा आरोपी जीतेन्द्र पात्रे पिता लखन पात्रे 32 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी द्वारा अपने भाई गैदलाल को टंगिया लेकर दौड़ाया गया, जिससे भयवश एवं बचने के लिए वह मकान की छत से बाहर कूद गया, परिणामस्वरूप उसके चेहरे पर चोट आई है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा की गई। कार्यवाही में उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें, जिससे समय पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।3
- ट्रांसपोर्ट नगर परसदा के पास ट्रक ड्राइवर से चाकू की नोक पर बुलेट सवार 3 लुटेरों ने की लूट चकरभाठा थाना में मामला दर्ज गुरुवार की रात 9 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी सोनू बाजरा पिता श्री लखनलाल उम्र 28 साल निवासी घुसरवार थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश ने गुरुवार की रात 20.34 बजे थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण- मैं ग्राम घुसरवार थाना राजेन्द्रग्राम जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला हूँ वर्तमान समय में बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर परसदा में आरिफ अली बिलासा इंजिनियरिंग के यहां रह कर उसी का ट्रक चलाता हूं दिनांक 29.04.2026 के रात्रि करीबन 10.00 बजे मैं अपने सेठ के दुकान के सामने ट्रक खड़ी करके खाना खाने साहू ढाबा गया था एवं खाना खाकर अपने गाडी मे सोने के लिये वापस आ रहा था रात्रि करीबन 10.30 बजे साहू ढाबा से थोडा दूर पहुंचा था कि रास्ते में एक काले रंग बिना नबंर बुलेट में तीन अज्ञात लडके उम्र करीबन 28-29 साल के मेरे पीछे से आकर चाकू अडाकर मेरे शर्ट के सामने जेब में रखा 5000/- रूपया तथा हाथ मे रखे एक नग नथींग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती करीबन 5000/- रूपये का जुमला किमती 10,000 रूपये को झपटकर ट्रांसपोर्ट नगर परसदा अंदर की ओर भाग गये वहा आस पास कोई व्यक्ति नहीं था रात्रि होने एवं मेरे मोबाईल को छीनकर ले जाने के कारण अपने सेठ एवं परिवार से संपर्क नही कर पाया जिससे रात्रि में घटना के बारे में मैं किसी को नहीं बताया था सुबह करीबन 09.00 बजे मेरा सेठ आरिफ अली दुकान आया उसे मैं घटना के संबंध में बताया तब सेठ आरिफ अली ने अपने छोटे भाई अरशद अली को रिपोर्ट लिखाने जाने बुलाया उसके साथ में रिपोर्ट लिखाने थाना आया हूँ कार्यवाही की जाए प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध घारा 309(4), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- Post by Ram Nagarchi news Reporter2
- *सुशासन तिहार के पड़ोस में 'कुशासन खनन उत्सव', अफसरों की सूचना पर मुरुम माफिया हुए 'अदृश्य'!* *गोबरा नवापारा।* एक तरफ छत्तीसगढ़ शासन सुशासन तिहार के शिविर लगाकर जनता को न्याय दिलाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गोबरा नवापारा तहसील के ग्राम पंचायत नवागांव में उसी शिविर से चंद कदमों की दूरी पर मुरुम का अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इसे कहते हैं 'सुशासन की नाक के नीचे कुशासन का कारोबार'। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से ही चैन माउंटेन और हाइवा मशीनें जमीन का सीना चीर रही थीं। जब इसकी सूचना जिम्मेदार खनिज अधिकारियों को दी गई तो कमाल हो गया। अफसर पहुंचते, उससे पहले ही चैन माउंटेन और हाइवा हवा हो गए। मानो माफियाओं के पास अधिकारियों के आने का 'लाइव लोकेशन' पहले से था। शिकायत के 3 घंटे बाद तक भी खनिज विभाग का कोई नुमाइंदा मौके पर नहीं पहुंच पाया। सवाल उठता है कि माफियाओं को किसने खबर कर दी? क्या खनिज विभाग और मुरुम माफियाओं के बीच 'अदृश्य तार' जुड़े हैं? विभाग के जिम्मेदार अधिकारी फोन पर गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। कोई कहता है "टीम रवाना हो गई", तो कोई कहता है "जांच कर रहे हैं"। लेकिन मौके पर न टीम दिखी, न जांच। सुशासन तिहार में आवेदन देने की बात ग्रामीण व्यंग्य कस रहे हैं कि "साहब, यहां सुशासन का आवेदन जमा हो रहा है और उधर कुशासन की मशीनें मुरुम लूट रही हैं।" बिना रॉयल्टी, बिना अनुमति के रोज सैकड़ों हाइवा मुरुम ढोया जा रहा है। शासन को लाखों के राजस्व का चूना लग रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब खनिज विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो खनन माफिया पूरे गांव की जमीन ही खोद डालेंगे। फिलहाल नवागांव में 'खनन उत्सव' जारी है और सुशासन तिहार के बैनर मुंह चिढ़ा रहे हैं।3