Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान मुरैना। पोरसा जनपद की ग्राम पंचायत भदावली में मनरेगा और पंचायत कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता प्रशांत सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई में सरपंच के खिलाफ शिकायत करने से नाराज होकर मंगलवार देर रात सरपंच पति भूपेंद्र सिंह तोमर ने उनके घर के बाहर फायरिंग की। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। सूचना पर नगरा थाना पुलिस ने सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वाइट पीड़ित
Manoj upadhyay
ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान मुरैना। पोरसा जनपद की ग्राम पंचायत भदावली में मनरेगा और पंचायत कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता प्रशांत सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई में सरपंच के खिलाफ शिकायत करने से नाराज होकर मंगलवार देर रात सरपंच पति भूपेंद्र सिंह तोमर ने उनके घर के बाहर फायरिंग की। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। सूचना पर नगरा थाना पुलिस ने सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वाइट पीड़ित
More news from राजस्थान and nearby areas
- न्यायिक अधिकारियों ने किया स्लीपर बसों का निरीक्षण ,पाई गई कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश धौलपुर में न्यायिक अधिकारियों एवं संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार संयुक्त रूप से सागरपाड़ा चौकी, धौलपुर पर लग्जरी/स्लीपर बसों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान स्लीपर/लग्जरी बसों की यांत्रिक स्थिति एवं सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई, जिसमें वाहन का आकार एवं ऊंचाई का सत्यापन, पंजीयन प्रमाण-पत्र, परमिट एवं वाहन पर अंकित विवरणों का मिलान, चेसिस नंबर एवं मॉडल विवरण की जांच वाहन के पिछले हिस्से में अनधिकृत बढ़ोतरी अथवा संरचनात्मक परिवर्तन की जांच, चेसिस में काट-छांट, चौड़ाई, वेल्डिंग अथवा अन्य परिवर्तन का परीक्षण,, बोल्ट एवं मजबूती संबंधी सुरक्षा मानकों का परीक्षण, टायरों में अत्यधिक घिसाव एवं लगेज स्पेस की स्थिति की जांच, बसों में आपातकालीन निकासों की संख्या, सीट क्षमता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं AIS-119 मानकों के अनुरूपता का परीक्षण, आदि बिंदुओं पर निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान अनेक बसों में यात्री सुरक्षा से संबंधित गंभीर कमियां पाई गईं। कई बसों में निर्धारित मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं थे अथवा वे अनुपयोगी अवस्था में पाए गए। अधिकांश बसों के इमरजेंसी गेट आकार में छोटे पाए गए, जिससे दुर्घटना अथवा आग लगने जैसी आपात स्थिति में यात्रियों की शीघ्र निकासी में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। कई बसों में आपातकालीन द्वारों पर स्पष्ट, बड़े अक्षरों में एवं प्रकाशमान संकेतक अंकित नहीं थे,जिससे आपातकालीन निकास की पहचान करना कठिन पाया गया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ बसों में यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने हेतु अनुचित एवं असुरक्षित सीढ़ियों का उपयोग किया जा रहा था, जो वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए जोखिमपूर्ण है।कई बसों के मुख्य प्रवेश द्वार अत्यधिक संकरे पाए गए,जिससे अधिक भीड़ की स्थिति में यात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।इसके अतिरिक्त अनेक बसों के परिवहन संबंधी अभिलेख एवं वैध कागजात अपूर्ण अथवा अनुपलब्ध पाए गए, जिनमें पंजीयन प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं। कई बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध नहीं थी,जबकि दुर्घटना अथवा आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में इसकी उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अनेक वाहनों में रिफ्लेक्टर, परावर्तक टेप एवं अन्य दृश्य सुरक्षा चिन्ह स्थापित नहीं थे,जिससे विशेष रूप से रात्रिकालीन संचालन में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। उपरोक्त कमियों को यात्री सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए समस्त वाहन स्वामियों एवं बस संचालकों को निर्देशित किया कि वे तत्काल सभी सुरक्षा उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित करें,अग्निशमन यंत्रों की वैधता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित करें, आपातकालीन निकास द्वारों को मानक आकार में व्यवस्थित करें तथा उन पर स्पष्ट एवं दृष्टिगोचर संकेतक अंकित कराएं। साथ ही सुरक्षित सीढ़ियों की व्यवस्था करें, प्रवेश द्वारों को मानकानुसार सुगम बनाएं, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रखें तथा सभी वैध अभिलेख अद्यतन एवं पूर्ण अवस्था में वाहन में रखें। साथ ही सचिव रेखा यादव ने जिला परिवहन अधिकारी, धौलपुर को निरीक्षण दौरान जिन बसो में गंभीर अनियमितताएं अथवा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाए उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, के तहत चालान करवाए एवं निर्देशित किया कि भविष्य में बसों के नियमित निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की सतत निगरानी तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान संचालित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण सचिव रेखा यादव, शैला फौजदार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, धौलपुर, गौरव यादव जिला परिवहन अधिकारी, दीपक शर्मा परिवहन निरीक्षक, महेश चंद एसआई (यातायात), मुकेश सिकरवार एसआई, राहुल डंडौतिया, संदीप एवं पुलिस थाना कोतवाली की टीम उपस्थित रहे।2
- धौलपुर में ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन धौलपुर विप्र महासभा के जिला अध्यक्ष प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को धौलपुर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में पंचायत एवं निकाय चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की गई ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत राज एवं नगरीय निकाय चुनावों में ईडब्ल्यूएस वर्ग को संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप आरक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी स्थानीय स्वशासन में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ज्ञापन देने वालों में पत्रकार रनीश तिवारी, (बार एसोसिएसन अध्यक्ष) हरिओम शर्मा, गिरीश शर्मा,ऋषिकेश भारद्वाज, नीतेश मुद्गल, राजू शर्मा, मोंटी तिवारी, विनोद शर्मा, रोहित परमार, विनय ब्राह्मण, हरेंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, सोनू शर्मा सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे विप्र महासभा जिला अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग को पंचायत एवं निकाय चुनावों में आरक्षण दिए जाने से सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की भागीदारी स्थानीय शासन में बढ़ेगी4
- सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी-स्लीपर बसों की जांच, सुरक्षा मानकों में मिलीं कई खामियां धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बुधवार को सचिव रेखा यादव के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण दल ने सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों का विशेष निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बसों की यांत्रिक स्थिति, सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण में कई बसों में अग्निशमन यंत्र अनुपयोगी या अनुपलब्ध मिले। आपातकालीन निकास द्वार मानक के अनुरूप नहीं पाए गए तथा कई बसों में स्पष्ट संकेतक भी नहीं थे। इसके अलावा संकरे प्रवेश द्वार, असुरक्षित सीढ़ियां, प्राथमिक उपचार किट का अभाव, रिफ्लेक्टर एवं परावर्तक टेप की कमी तथा पंजीयन, फिटनेस, परमिट और बीमा सहित आवश्यक दस्तावेज भी कई वाहनों में अधूरे मिले। सचिव रेखा यादव ने बस संचालकों को सभी कमियां तत्काल दूर कर सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुरूप लगाने, अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील रखने, आपातकालीन निकास व्यवस्थित करने, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने तथा सभी वैध दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव को गंभीर अनियमितता एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शैला फौजदार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), गौरव यादव (जिला परिवहन अधिकारी), दीपक शर्मा (परिवहन निरीक्षक), महेश चंद (एसआई यातायात), मुकेश सिकरवार (एसआई), राहुल डंडौतिया (स्टेनो), संदीप (कनिष्ठ सहायक) तथा कोतवाली थाना पुलिस टीम मौजूद रही।3
- ग्वालियर स्टेशन से अगवा मासूम 24 घंटे में बरामद 150 CCTV फुटेज बनी पुलिस की सबसे बड़ी ताकत लिव-इन कपल गिरफ्तार, पूछताछ जारी डेढ़ साल की बच्ची सकुशल परिवार को सौंपी स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से सुलझा मामला ग्वालियर स्टेशन से अगवा मासूम 24 घंटे में बरामद 150 CCTV फुटेज बनी पुलिस की सबसे बड़ी ताकत लिव-इन कपल गिरफ्तार, पूछताछ जारी डेढ़ साल की बच्ची सकुशल परिवार को सौंपी स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल जीआरपी की त्वरित कार्रवाई से सुलझा मामला1
- *🔸आलमपुर माध्यमिक बिद्यालय मे पदस्थ शिक्षक धर्मेंद्र परिहार अपनी ड्यूटी समय पर ग्राम मोहनपुरा टेड़ा जिला दतिया मे दारू पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* *🔸आलमपुर माध्यमिक बिद्यालय मे पदस्थ शिक्षक धर्मेंद्र परिहार अपनी ड्यूटी समय पर ग्राम मोहनपुरा टेड़ा जिला दतिया मे दारू पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- अम्बाह नगर पालिका के खिलाफ पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना, जनहित के 10 मुद्दों पर उठाई आवाज शाहेवेआलम खांन पत्रकार जिला मुरैना ब्यूरो चीफ अम्बाह नगर पालिका के खिलाफ पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना, जनहित के 10 मुद्दों पर उठाई आवाज शाहेवेआलम खांन पत्रकार जिला मुरैना ब्यूरो चीफ अम्बाह। नगर पालिका परिषद अम्बाह में कथित अनियमितताओं, अधिकारियों की कार्यशैली और लंबित जनसमस्याओं को लेकर नगर के पार्षदों ने बुधवार से नगर पालिका कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पार्षदों ने नगर पालिका प्रशासन पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। पार्षदों का कहना है कि कई बार नगर पालिका पहुंचने के बावजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में नहीं मिलते। उनका आरोप है कि सीएमओ बिना पूर्व सूचना के अवकाश पर चले जाते हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के कार्य प्रभावित होते हैं। साथ ही कई अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते और कई बार अपने-अपने कक्षों में ताला लगाकर चले जाते हैं, जिसके कारण लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। धरने पर बैठे पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष भी नियमित रूप से कार्यालय नहीं आतीं, जिससे जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकने को मजबूर है। धरना-प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने जनहित से जुड़े 10 प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की तकनीकी जांच, विकास कार्यों से संबंधित फाइलों, बिलों एवं वाउचरों की जांच, बिना विधिसम्मत टेंडर कराए गए कार्यों की जांच, कच्ची सड़कों एवं नालियों का निर्माण, बंद पड़े मकानों एवं दुकानों के नामांतरण की प्रक्रिया शुरू करने, नगर पालिका के वाहनों एवं डीजल खर्च की जांच, सीएमओ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, अस्थायी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि तथा उनकी नियुक्तियों एवं कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जनहित की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद की होगी।1
- सड़क पर जलभराव से गहरे नाले का अस्तित्व हुआ गायब, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा सड़क पर जलभराव से गहरे नाले का अस्तित्व हुआ गायब, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा पोरसा। नगर पालिका पोरसा के अटेर रोड स्थित मंगल भवन के सामने नल का पानी लगातार सड़क पर बहने से गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात ऐसे हैं कि सड़क और उसके किनारे बना गहरा खुला नाला पूरी तरह पानी में छिप गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि सड़क कहां समाप्त हो रही है और नाला कहां शुरू हो रहा है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के नाले में गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी कई बार नगर पालिका प्रशासन और सीएमओ को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो नल के पानी के रिसाव को रोका गया और न ही खुले नाले को सुरक्षित करने के लिए कोई व्यवस्था की गई। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या का समाधान करने, नाले को सुरक्षित कराने तथा आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।1
- ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान मुरैना। पोरसा जनपद की ग्राम पंचायत भदावली में मनरेगा और पंचायत कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता प्रशांत सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई में सरपंच के खिलाफ शिकायत करने से नाराज होकर मंगलवार देर रात सरपंच पति भूपेंद्र सिंह तोमर ने उनके घर के बाहर फायरिंग की। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। सूचना पर नगरा थाना पुलिस ने सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वाइट पीड़ित2