logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी-स्लीपर बसों की जांच, सुरक्षा मानकों में मिलीं कई खामियां धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बुधवार को सचिव रेखा यादव के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण दल ने सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों का विशेष निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बसों की यांत्रिक स्थिति, सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण में कई बसों में अग्निशमन यंत्र अनुपयोगी या अनुपलब्ध मिले। आपातकालीन निकास द्वार मानक के अनुरूप नहीं पाए गए तथा कई बसों में स्पष्ट संकेतक भी नहीं थे। इसके अलावा संकरे प्रवेश द्वार, असुरक्षित सीढ़ियां, प्राथमिक उपचार किट का अभाव, रिफ्लेक्टर एवं परावर्तक टेप की कमी तथा पंजीयन, फिटनेस, परमिट और बीमा सहित आवश्यक दस्तावेज भी कई वाहनों में अधूरे मिले। सचिव रेखा यादव ने बस संचालकों को सभी कमियां तत्काल दूर कर सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुरूप लगाने, अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील रखने, आपातकालीन निकास व्यवस्थित करने, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने तथा सभी वैध दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव को गंभीर अनियमितता एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शैला फौजदार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), गौरव यादव (जिला परिवहन अधिकारी), दीपक शर्मा (परिवहन निरीक्षक), महेश चंद (एसआई यातायात), मुकेश सिकरवार (एसआई), राहुल डंडौतिया (स्टेनो), संदीप (कनिष्ठ सहायक) तथा कोतवाली थाना पुलिस टीम मौजूद रही।

3 hrs ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी-स्लीपर बसों की जांच, सुरक्षा मानकों में मिलीं कई खामियां धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बुधवार को सचिव रेखा यादव के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण दल ने सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों का विशेष निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बसों की यांत्रिक स्थिति, सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण में कई बसों में अग्निशमन यंत्र अनुपयोगी या अनुपलब्ध मिले।

आपातकालीन निकास द्वार मानक के अनुरूप नहीं पाए गए तथा कई बसों में स्पष्ट संकेतक भी नहीं थे। इसके अलावा संकरे प्रवेश द्वार, असुरक्षित सीढ़ियां, प्राथमिक उपचार किट का अभाव, रिफ्लेक्टर एवं परावर्तक टेप की कमी तथा पंजीयन, फिटनेस, परमिट और बीमा सहित आवश्यक दस्तावेज भी कई वाहनों में अधूरे मिले। सचिव रेखा यादव ने बस संचालकों को सभी कमियां तत्काल दूर कर सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुरूप लगाने, अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील रखने, आपातकालीन निकास व्यवस्थित करने, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध

fde0414a-ffff-417f-bdc9-07b260dc1cd2

कराने तथा सभी वैध दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव को गंभीर अनियमितता एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शैला फौजदार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), गौरव यादव (जिला परिवहन अधिकारी), दीपक शर्मा (परिवहन निरीक्षक), महेश चंद (एसआई यातायात), मुकेश सिकरवार (एसआई), राहुल डंडौतिया (स्टेनो), संदीप (कनिष्ठ सहायक) तथा कोतवाली थाना पुलिस टीम मौजूद रही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • न्यायिक अधिकारियों ने किया स्लीपर बसों का निरीक्षण ,पाई गई कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश धौलपुर में न्यायिक अधिकारियों एवं संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार संयुक्त रूप से सागरपाड़ा चौकी, धौलपुर पर लग्जरी/स्लीपर बसों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान स्लीपर/लग्जरी बसों की यांत्रिक स्थिति एवं सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई, जिसमें वाहन का आकार एवं ऊंचाई का सत्यापन, पंजीयन प्रमाण-पत्र, परमिट एवं वाहन पर अंकित विवरणों का मिलान, चेसिस नंबर एवं मॉडल विवरण की जांच वाहन के पिछले हिस्से में अनधिकृत बढ़ोतरी अथवा संरचनात्मक परिवर्तन की जांच, चेसिस में काट-छांट, चौड़ाई, वेल्डिंग अथवा अन्य परिवर्तन का परीक्षण,, बोल्ट एवं मजबूती संबंधी सुरक्षा मानकों का परीक्षण, टायरों में अत्यधिक घिसाव एवं लगेज स्पेस की स्थिति की जांच, बसों में आपातकालीन निकासों की संख्या, सीट क्षमता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं AIS-119 मानकों के अनुरूपता का परीक्षण, आदि बिंदुओं पर निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान अनेक बसों में यात्री सुरक्षा से संबंधित गंभीर कमियां पाई गईं। कई बसों में निर्धारित मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं थे अथवा वे अनुपयोगी अवस्था में पाए गए। अधिकांश बसों के इमरजेंसी गेट आकार में छोटे पाए गए, जिससे दुर्घटना अथवा आग लगने जैसी आपात स्थिति में यात्रियों की शीघ्र निकासी में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। कई बसों में आपातकालीन द्वारों पर स्पष्ट, बड़े अक्षरों में एवं प्रकाशमान संकेतक अंकित नहीं थे,जिससे आपातकालीन निकास की पहचान करना कठिन पाया गया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ बसों में यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने हेतु अनुचित एवं असुरक्षित सीढ़ियों का उपयोग किया जा रहा था, जो वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए जोखिमपूर्ण है।कई बसों के मुख्य प्रवेश द्वार अत्यधिक संकरे पाए गए,जिससे अधिक भीड़ की स्थिति में यात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।इसके अतिरिक्त अनेक बसों के परिवहन संबंधी अभिलेख एवं वैध कागजात अपूर्ण अथवा अनुपलब्ध पाए गए, जिनमें पंजीयन प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं। कई बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध नहीं थी,जबकि दुर्घटना अथवा आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में इसकी उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अनेक वाहनों में रिफ्लेक्टर, परावर्तक टेप एवं अन्य दृश्य सुरक्षा चिन्ह स्थापित नहीं थे,जिससे विशेष रूप से रात्रिकालीन संचालन में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। उपरोक्त कमियों को यात्री सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए समस्त वाहन स्वामियों एवं बस संचालकों को निर्देशित किया कि वे तत्काल सभी सुरक्षा उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित करें,अग्निशमन यंत्रों की वैधता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित करें, आपातकालीन निकास द्वारों को मानक आकार में व्यवस्थित करें तथा उन पर स्पष्ट एवं दृष्टिगोचर संकेतक अंकित कराएं। साथ ही सुरक्षित सीढ़ियों की व्यवस्था करें, प्रवेश द्वारों को मानकानुसार सुगम बनाएं, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रखें तथा सभी वैध अभिलेख अद्यतन एवं पूर्ण अवस्था में वाहन में रखें। साथ ही सचिव रेखा यादव ने जिला परिवहन अधिकारी, धौलपुर को निरीक्षण दौरान जिन बसो में गंभीर अनियमितताएं अथवा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाए उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, के तहत चालान करवाए एवं निर्देशित किया कि भविष्य में बसों के नियमित निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की सतत निगरानी तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान संचालित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण सचिव रेखा यादव, शैला फौजदार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, धौलपुर, गौरव यादव जिला परिवहन अधिकारी, दीपक शर्मा परिवहन निरीक्षक, महेश चंद एसआई (यातायात), मुकेश सिकरवार एसआई, राहुल डंडौतिया, संदीप एवं पुलिस थाना कोतवाली की टीम उपस्थित रहे।
    2
    न्यायिक अधिकारियों ने किया स्लीपर बसों का निरीक्षण ,पाई गई कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश  
धौलपुर में न्यायिक अधिकारियों एवं संयुक्त निरीक्षण दल द्वारा मंगलवार 
संयुक्त रूप से सागरपाड़ा चौकी, धौलपुर पर लग्जरी/स्लीपर बसों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के  दौरान स्लीपर/लग्जरी बसों की यांत्रिक स्थिति एवं सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई, जिसमें वाहन का आकार एवं ऊंचाई का सत्यापन, पंजीयन प्रमाण-पत्र, परमिट एवं वाहन पर अंकित विवरणों का मिलान, चेसिस नंबर एवं मॉडल विवरण की जांच वाहन के पिछले हिस्से में अनधिकृत बढ़ोतरी अथवा संरचनात्मक परिवर्तन की जांच, चेसिस में काट-छांट, चौड़ाई, वेल्डिंग अथवा अन्य परिवर्तन का परीक्षण,, बोल्ट एवं मजबूती संबंधी सुरक्षा मानकों का परीक्षण, टायरों में अत्यधिक घिसाव एवं लगेज स्पेस की स्थिति की जांच, बसों में आपातकालीन निकासों की संख्या, सीट क्षमता, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं AIS-119 मानकों के अनुरूपता का परीक्षण, आदि बिंदुओं पर निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान अनेक बसों में यात्री सुरक्षा से संबंधित गंभीर कमियां पाई गईं। कई बसों में निर्धारित मानक के अनुरूप अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं थे अथवा वे अनुपयोगी अवस्था में पाए गए। अधिकांश बसों के इमरजेंसी गेट आकार में छोटे पाए गए, जिससे दुर्घटना अथवा आग लगने जैसी आपात स्थिति में यात्रियों की शीघ्र निकासी में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। कई बसों में आपातकालीन द्वारों पर स्पष्ट, बड़े अक्षरों में एवं प्रकाशमान संकेतक अंकित नहीं थे,जिससे आपातकालीन निकास की पहचान करना कठिन पाया गया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ बसों में यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने हेतु अनुचित एवं असुरक्षित सीढ़ियों का उपयोग किया जा रहा था, जो वृद्धजनों, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए जोखिमपूर्ण है।कई बसों के मुख्य प्रवेश द्वार अत्यधिक संकरे पाए गए,जिससे अधिक भीड़ की स्थिति में यात्रियों के सुरक्षित आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।इसके अतिरिक्त अनेक बसों के परिवहन संबंधी अभिलेख एवं वैध कागजात अपूर्ण अथवा अनुपलब्ध पाए गए, जिनमें पंजीयन प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेख शामिल हैं। कई बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध नहीं थी,जबकि दुर्घटना अथवा आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में इसकी उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अनेक वाहनों में रिफ्लेक्टर, परावर्तक टेप एवं अन्य दृश्य सुरक्षा चिन्ह स्थापित नहीं थे,जिससे विशेष रूप से रात्रिकालीन संचालन में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। उपरोक्त कमियों को यात्री सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए समस्त वाहन स्वामियों एवं बस संचालकों को निर्देशित किया कि वे तत्काल सभी सुरक्षा उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप स्थापित करें,अग्निशमन यंत्रों की वैधता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित करें, आपातकालीन निकास द्वारों को मानक आकार में व्यवस्थित करें तथा उन पर स्पष्ट एवं दृष्टिगोचर संकेतक अंकित कराएं। साथ ही सुरक्षित सीढ़ियों की व्यवस्था करें, प्रवेश द्वारों को मानकानुसार सुगम बनाएं, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रखें तथा सभी वैध अभिलेख अद्यतन एवं पूर्ण अवस्था में वाहन में रखें। साथ ही सचिव रेखा यादव ने जिला परिवहन अधिकारी, धौलपुर को निरीक्षण दौरान   जिन बसो में गंभीर अनियमितताएं अथवा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाए उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, के तहत चालान करवाए एवं निर्देशित किया कि भविष्य में बसों के नियमित निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की सतत निगरानी तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान संचालित किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण सचिव रेखा यादव, शैला फौजदार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, धौलपुर, गौरव यादव जिला परिवहन अधिकारी, दीपक शर्मा परिवहन निरीक्षक, महेश चंद एसआई (यातायात), मुकेश सिकरवार एसआई, राहुल डंडौतिया,  संदीप एवं पुलिस थाना कोतवाली की टीम उपस्थित रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    22 min ago
  • धौलपुर में ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन धौलपुर विप्र महासभा के जिला अध्यक्ष प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को धौलपुर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में पंचायत एवं निकाय चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की गई ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत राज एवं नगरीय निकाय चुनावों में ईडब्ल्यूएस वर्ग को संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप आरक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी स्थानीय स्वशासन में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ज्ञापन देने वालों में पत्रकार रनीश तिवारी, (बार एसोसिएसन अध्यक्ष) हरिओम शर्मा, गिरीश शर्मा,ऋषिकेश भारद्वाज, नीतेश मुद्गल, राजू शर्मा, मोंटी तिवारी, विनोद शर्मा, रोहित परमार, विनय ब्राह्मण, हरेंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, सोनू शर्मा सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे विप्र महासभा जिला अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग को पंचायत एवं निकाय चुनावों में आरक्षण दिए जाने से सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की भागीदारी स्थानीय शासन में बढ़ेगी
    4
    धौलपुर में ईडब्ल्यूएस आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को  सौपा ज्ञापन
धौलपुर विप्र महासभा के जिला अध्यक्ष प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को धौलपुर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में पंचायत एवं निकाय चुनावों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की गई
ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत राज एवं नगरीय निकाय चुनावों में ईडब्ल्यूएस वर्ग को संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप आरक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी स्थानीय स्वशासन में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके
इस अवसर पर बड़ी संख्या में विप्र समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ज्ञापन देने वालों में पत्रकार रनीश तिवारी, (बार एसोसिएसन अध्यक्ष) हरिओम शर्मा, गिरीश शर्मा,ऋषिकेश भारद्वाज, नीतेश मुद्गल, राजू शर्मा, मोंटी तिवारी, विनोद शर्मा, रोहित परमार, विनय ब्राह्मण, हरेंद्र शर्मा, मोनू शर्मा, सोनू शर्मा सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे 
विप्र महासभा जिला अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने कहा कि ईडब्ल्यूएस वर्ग को पंचायत एवं निकाय चुनावों में आरक्षण दिए जाने से सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की भागीदारी स्थानीय शासन में बढ़ेगी
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी-स्लीपर बसों की जांच, सुरक्षा मानकों में मिलीं कई खामियां धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बुधवार को सचिव रेखा यादव के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण दल ने सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों का विशेष निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बसों की यांत्रिक स्थिति, सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण में कई बसों में अग्निशमन यंत्र अनुपयोगी या अनुपलब्ध मिले। आपातकालीन निकास द्वार मानक के अनुरूप नहीं पाए गए तथा कई बसों में स्पष्ट संकेतक भी नहीं थे। इसके अलावा संकरे प्रवेश द्वार, असुरक्षित सीढ़ियां, प्राथमिक उपचार किट का अभाव, रिफ्लेक्टर एवं परावर्तक टेप की कमी तथा पंजीयन, फिटनेस, परमिट और बीमा सहित आवश्यक दस्तावेज भी कई वाहनों में अधूरे मिले। सचिव रेखा यादव ने बस संचालकों को सभी कमियां तत्काल दूर कर सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुरूप लगाने, अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील रखने, आपातकालीन निकास व्यवस्थित करने, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने तथा सभी वैध दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव को गंभीर अनियमितता एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शैला फौजदार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), गौरव यादव (जिला परिवहन अधिकारी), दीपक शर्मा (परिवहन निरीक्षक), महेश चंद (एसआई यातायात), मुकेश सिकरवार (एसआई), राहुल डंडौतिया (स्टेनो), संदीप (कनिष्ठ सहायक) तथा कोतवाली थाना पुलिस टीम मौजूद रही।
    3
    सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी-स्लीपर बसों की जांच, सुरक्षा मानकों में मिलीं कई खामियां
धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बुधवार को सचिव रेखा यादव के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण दल ने सागरपाड़ा चौकी पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों का विशेष निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बसों की यांत्रिक स्थिति, सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।
निरीक्षण में कई बसों में अग्निशमन यंत्र अनुपयोगी या अनुपलब्ध मिले। आपातकालीन निकास द्वार मानक के अनुरूप नहीं पाए गए तथा कई बसों में स्पष्ट संकेतक भी नहीं थे। इसके अलावा संकरे प्रवेश द्वार, असुरक्षित सीढ़ियां, प्राथमिक उपचार किट का अभाव, रिफ्लेक्टर एवं परावर्तक टेप की कमी तथा पंजीयन, फिटनेस, परमिट और बीमा सहित आवश्यक दस्तावेज भी कई वाहनों में अधूरे मिले।
सचिव रेखा यादव ने बस संचालकों को सभी कमियां तत्काल दूर कर सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुरूप लगाने, अग्निशमन यंत्रों को कार्यशील रखने, आपातकालीन निकास व्यवस्थित करने, प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराने तथा सभी वैध दस्तावेज अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव को गंभीर अनियमितता एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करने तथा नियमित निरीक्षण अभियान जारी रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शैला फौजदार (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), गौरव यादव (जिला परिवहन अधिकारी), दीपक शर्मा (परिवहन निरीक्षक), महेश चंद (एसआई यातायात), मुकेश सिकरवार (एसआई), राहुल डंडौतिया (स्टेनो), संदीप (कनिष्ठ सहायक) तथा कोतवाली थाना पुलिस टीम मौजूद रही।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सिंगोरई गांव में नाराज ग्रामीणों ने किया फॉलोअप शिविर का बहिष्कार स्कूल गेट पर जलभराव और मुख्य रास्तों में दलदल से परेशान है ग्रामीण, साल से कर रहे मांग तहसीलदार के पहुंचने पर मामला हुआ शांत, फिर से शुरू हुआ शिविर
    2
    सिंगोरई गांव में नाराज ग्रामीणों ने किया फॉलोअप शिविर का बहिष्कार स्कूल गेट पर जलभराव और मुख्य रास्तों में दलदल से परेशान है ग्रामीण, साल से कर रहे मांग तहसीलदार के पहुंचने पर मामला हुआ शांत, फिर से शुरू हुआ शिविर
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • dhara 63 se 73 tak rivision by photo 💖🥰 like comment share
    1
    dhara 63 se 73 tak rivision by photo 💖🥰 like comment share
    user_ adv poonam Singhal
    adv poonam Singhal
    Lawyer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राजाखेड़ा की दिहोली थाना पुलिस कांवड़ यात्रियों एवं पदयात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक, पुलिस दे रही सुरक्षित यात्रा का संदेश श्रावण एवं भाद्रपद माह में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं एवं विभिन्न पदयात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों एवं पैदल श्रद्धालुओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में लगातार समझाइश दे रहे हैं। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी कांवड़ यात्राओं के आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को सड़क के दाहिनी ओर चलने, यातायात नियमों का पालन करने, अनावश्यक रूप से सड़क पर फैलाव नहीं करने तथा सुरक्षित तरीके से यात्रा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि सड़क के दाहिनी ओर चलने से सामने से आने वाले वाहनों पर नजर बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक हो सकें। पुलिस आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि कांवड़ यात्रा एवं पदयात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, सड़क के दाहिनी ओर चलें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। Asi कल्लू सिंह ने यात्रियों को समझाते हुए बताया कि नियमों के अधीन चलकर वह अपनी सुरक्षित यात्रा पूर्ण कर सकते हैं राजाखेड़ा की दिहोली थाना पुलिस कांवड़ यात्रियों एवं पदयात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक, पुलिस दे रही सुरक्षित यात्रा का संदेश श्रावण एवं भाद्रपद माह में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं एवं विभिन्न पदयात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों एवं पैदल श्रद्धालुओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में लगातार समझाइश दे रहे हैं। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी कांवड़ यात्राओं के आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को सड़क के दाहिनी ओर चलने, यातायात नियमों का पालन करने, अनावश्यक रूप से सड़क पर फैलाव नहीं करने तथा सुरक्षित तरीके से यात्रा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि सड़क के दाहिनी ओर चलने से सामने से आने वाले वाहनों पर नजर बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक हो सकें। पुलिस आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि कांवड़ यात्रा एवं पदयात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, सड़क के दाहिनी ओर चलें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। Asi कल्लू सिंह ने यात्रियों को समझाते हुए बताया कि नियमों के अधीन चलकर वह अपनी सुरक्षित यात्रा पूर्ण कर सकते हैं
    1
    राजाखेड़ा की दिहोली थाना पुलिस कांवड़ यात्रियों एवं पदयात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक, पुलिस दे रही सुरक्षित यात्रा का संदेश

 श्रावण एवं भाद्रपद माह में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं एवं विभिन्न पदयात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान के निर्देशन  में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों एवं पैदल श्रद्धालुओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में लगातार समझाइश दे रहे हैं। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी कांवड़ यात्राओं के आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को सड़क के दाहिनी ओर चलने, यातायात नियमों का पालन करने, अनावश्यक रूप से सड़क पर फैलाव नहीं करने तथा सुरक्षित तरीके से यात्रा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि सड़क के दाहिनी ओर चलने से सामने से आने वाले वाहनों पर नजर बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।  आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक हो सकें।
पुलिस आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि कांवड़ यात्रा एवं पदयात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, सड़क के दाहिनी ओर चलें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। Asi कल्लू सिंह ने यात्रियों को समझाते  हुए बताया कि नियमों के अधीन चलकर वह अपनी सुरक्षित यात्रा पूर्ण कर सकते हैं
राजाखेड़ा की दिहोली थाना पुलिस कांवड़ यात्रियों एवं पदयात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक, पुलिस दे रही सुरक्षित यात्रा का संदेश
श्रावण एवं भाद्रपद माह में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं एवं विभिन्न पदयात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक  विकास सांगवान के निर्देशन  में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों एवं पैदल श्रद्धालुओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में लगातार समझाइश दे रहे हैं। अभियान के दौरान पुलिसकर्मी कांवड़ यात्राओं के आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को सड़क के दाहिनी ओर चलने, यातायात नियमों का पालन करने, अनावश्यक रूप से सड़क पर फैलाव नहीं करने तथा सुरक्षित तरीके से यात्रा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता के माध्यम से श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि सड़क के दाहिनी ओर चलने से सामने से आने वाले वाहनों पर नजर बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।  आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक हो सकें।
पुलिस आमजन एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि कांवड़ यात्रा एवं पदयात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, सड़क के दाहिनी ओर चलें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। Asi कल्लू सिंह ने यात्रियों को समझाते  हुए बताया कि नियमों के अधीन चलकर वह अपनी सुरक्षित यात्रा पूर्ण कर सकते हैं
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • जिलेभर में मनाया गया साइबर जागरूकता दिवस, विद्यार्थियों को दिए ऑनलाइन सुरक्षा के टिप्स धौलपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार माह के प्रथम बुधवार को जिलेभर में "साइबर जागरूकता दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर धौलपुर पुलिस ने विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में साइबर थाना धौलपुर सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करना, संदिग्ध लिंक भेजना, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग और अन्य साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों को इनसे बचने के लिए सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अपनाने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया गया तथा किसी भी आपत्तिजनक, संदिग्ध या असुरक्षित गतिविधि की सूचना बिना झिझक पुलिस को देने का आह्वान किया गया। धौलपुर पुलिस ने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अफवाहों एवं फर्जी सूचनाओं से दूर रहने तथा साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही सभी से स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार व समाज को भी साइबर अपराधों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
    3
    जिलेभर में मनाया गया साइबर जागरूकता दिवस, विद्यार्थियों को दिए ऑनलाइन सुरक्षा के टिप्स
धौलपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार माह के प्रथम बुधवार को जिलेभर में "साइबर जागरूकता दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर धौलपुर पुलिस ने विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में साइबर थाना धौलपुर सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करना, संदिग्ध लिंक भेजना, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी निवेश योजनाएं, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग और अन्य साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। विद्यार्थियों को इनसे बचने के लिए सतर्क रहने और किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई।
पुलिस टीम ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अपनाने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया गया तथा किसी भी आपत्तिजनक, संदिग्ध या असुरक्षित गतिविधि की सूचना बिना झिझक पुलिस को देने का आह्वान किया गया।
धौलपुर पुलिस ने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अफवाहों एवं फर्जी सूचनाओं से दूर रहने तथा साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही सभी से स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार व समाज को भी साइबर अपराधों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान मुरैना। पोरसा जनपद की ग्राम पंचायत भदावली में मनरेगा और पंचायत कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता प्रशांत सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई में सरपंच के खिलाफ शिकायत करने से नाराज होकर मंगलवार देर रात सरपंच पति भूपेंद्र सिंह तोमर ने उनके घर के बाहर फायरिंग की। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। सूचना पर नगरा थाना पुलिस ने सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वाइट पीड़ित
    2
    ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी
 आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान
ग्रामीण को शिकायत करना पड़ा भारी
आधी रात को सरपंच पति ने बंदूक से की अंधाधुंध फायरिंग कमरो में चुपकर बचाई जान
मुरैना। पोरसा जनपद की ग्राम पंचायत भदावली में मनरेगा और पंचायत कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता प्रशांत सिंह तोमर ने आरोप लगाया कि जनसुनवाई में सरपंच के खिलाफ शिकायत करने से नाराज होकर मंगलवार देर रात सरपंच पति भूपेंद्र सिंह तोमर ने उनके घर के बाहर फायरिंग की। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान को नुकसान पहुंचने का दावा किया गया है। सूचना पर नगरा थाना पुलिस ने सरपंच पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
वाइट पीड़ित
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.