6 महीने से अटका धान का भुगतान बेटी की शादी से पहले पटोरी निवाशी किसान की बढ़ी चिंता, 2 लाख 60 हजार रुपये के लिए दर-दर भटक रहा अन्नदाता बहोरीबंद। तहसील क्षेत्र के सलैया (पटोरी) खरीदी केंद्र में धान बेच चुके किसान को आज तक अपनी उपज का भुगतान नहीं मिला है। पटोरी निवासी किसान मलखान सिंह पटेल पिता टेकसिंह पटेल पिछले 6 महीनों से 2 लाख 60 हजार रुपये की राशि पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। किसान ने बताया कि उन्होंने दिसंबर महीने में समर्थन मूल्य पर अपनी धान की उपज सलैया (पटोरी) खरीदी केंद्र में बेची थी, लेकिन आज तक भुगतान खाते में नहीं पहुंचा। इस मामले में उन्होंने कलेक्टर की जनसुनवाई से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत दर्ज कराई, मगर अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ। सबसे बड़ी चिंता यह है कि किसान की बेटी की शादी 13 मई को तय है। ऐसे में परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। किसान मलखान सिंह का कहना है कि शादी की तैयारियों के लिए उन्हें इसी रकम का सहारा था, लेकिन भुगतान अटकने से पूरा परिवार परेशान है। किसान ने भावुक होकर कहा कि — "बिटिया की शादी सिर पर है, लेकिन पैसा नहीं मिलने से समझ नहीं आ रहा कि व्यवस्थाएँ कैसे होंगी। इसी चिंता में रात-दिन घबराहट बनी हुई है।" --- अधिकारियों का दावा — जिले में करीब 50 किसान भुगत रहे ऐसी समस्या इस मामले में संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जिले में मलखान सिंह पटेल जैसे करीब 50 किसान हैं, जिनकी भुगतान राशि “रिजेक्ट ट्रांजेक्शन” में चली गई है। तकनीकी कारणों से ऑनलाइन भुगतान नहीं हो सका। अधिकारियों के अनुसार अब किसानों का लंबित भुगतान ऑफलाइन चेक के माध्यम से किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि जल्द किसानों को राहत मिल सके।

- मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी मैहर में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। आरोप है कि आबकारी विभाग भोपाल से जारी सख्त निर्देशों को दरकिनार कर इस धंधे को संरक्षण दे रहा है। इससे पवित्र शहर की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए हैं और तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- डिंडोरी जिले की शहपुरा जनपद पंचायत के रनगांव ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव पर 14वें-15वें वित्त आयोग के लाखों के फंड के मनमानीपूर्ण दुरुपयोग का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने आवास योजना में धांधली और शिकायत पर धमकी देने की बात कही है; हाल ही में नाली निर्माण के नाम पर सड़क भी बर्बाद कर दी गई। जनपद पंचायत में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीण कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।1
- जबलपुर क्षेत्र के होटल में महिला की हत्या दमोह निवासी युवक के साथ आई थी महिला, पुलिस जाच में जुटी1
- CPI, CPI-M, VCK ने विजय को समर्थन दिया है जिसके बाद तमिलनाडु में TVK की सरकार बनना तय माना जा रहा ?1
- 🔴 जबलपुर दस्सी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 1 नाबालिग को हिरासत में लिया है।1
- लखीमपुर खीरी न्यूज़ ढकेरवा चौराहा में पुलिस स्टेशन के पास खतरनाक हादसा अधिक स्पीड और बस वाले की गलती से हुआ हादसा1
- रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से जमे कर्मियों के तबादले नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल कटनी जिले की रीठी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि यहां वर्षों से एक ही संस्थान में जमे स्वास्थ्य कर्मचारियों के अब तक स्थानांतरण नहीं किए गए, जबकि अन्य विभागों में समय-समय पर तबादले होते रहते हैं। वर्षों से एक ही जगह जमे कर्मचारी कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी इन दिनों चर्चाओं में है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में कई स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ हैं, लेकिन उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया अब तक नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में नियमित रूप से तबादले किए जाते हैं, तो आखिर स्वास्थ्य विभाग में यह प्रक्रिया क्यों नहीं अपनाई जा रही है। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते कर्मचारी सूत्रों के अनुसार अस्पताल के कुछ कर्मचारी नियमित समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप यह भी है कि कई कर्मचारी केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बाकी समय आपसी चर्चाओं और गप्पबाजी में बिताते हैं। इस वजह से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं से हटकर होती हैं चर्चाएं स्थानीय सूत्र बताते हैं कि अस्पताल परिसर में कई बार स्वास्थ्य सेवाओं से हटकर अनर्गल चर्चाएं होती रहती हैं। इससे अस्पताल का अनुशासन और कार्यप्रणाली दोनों प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आम मरीजों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। जांच और स्थानांतरण की मांग तेज अब क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच कराने और वर्षों से जमे कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि पारदर्शिता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समय-समय पर तबादला नीति लागू होना जरूरी है। रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से जमे कर्मचारियों को लेकर उठ रहे सवाल अब प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- लॉ कॉलेज छात्रा अपहरण मामला "ऑपरेशन हॉट परस्यूट" के तहत पुलिस ने मजनू को गिरफ्तार किया1
- ब्रेकिंग न्यूज़ जबलपुर के धन मंत्री नगर चौक स्थित होटल रिलैक्स इन मैं मिली सदिगध परिस्थितियों में महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी1