घटारानी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला: नशे में झरने के ऊपर पहुंचा युवक फिसलकर नीचे गिरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू गरियाबंद। प्रसिद्ध घटारानी वाटरफॉल में एक बार फिर पर्यटकों की लापरवाही सामने आई है। रविवार को वाटरफॉल के ऊपर चढ़ा एक युवक अचानक पैर फिसलने से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई, हालांकि नीचे गिरने के बाद वह बेहोश हो गया। घायल युवक की पहचान खूबलाल डिमर, निवासी रावां, धमतरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में वाटरफॉल के ऊपर पहुंचा था और लापरवाही करते हुए आगे बढ़ गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया। इसके बाद 112 की मदद से उसे फिंगेश्वर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक के साथी ने बताया कि करीब 17 लोग घूमने आए थे और हादसे का शिकार हुआ युवक नशे की हालत में था। बताया गया कि वाटरफॉल क्षेत्र में शाम 4 बजे के बाद पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी जाती है और शाम 5 बजे के बाद आसपास घूमना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक नियमों की अनदेखी कर नशे की हालत में प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं। घटारानी वाटरफॉल में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटारानी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला: नशे में झरने के ऊपर पहुंचा युवक फिसलकर नीचे गिरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू गरियाबंद। प्रसिद्ध घटारानी वाटरफॉल में एक बार फिर पर्यटकों की लापरवाही सामने आई है। रविवार को वाटरफॉल के ऊपर चढ़ा एक युवक अचानक पैर फिसलने से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई, हालांकि नीचे गिरने के बाद वह बेहोश हो गया। घायल युवक की पहचान खूबलाल डिमर, निवासी रावां, धमतरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में वाटरफॉल के ऊपर पहुंचा था और लापरवाही करते हुए आगे बढ़ गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची
और काफी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया। इसके बाद 112 की मदद से उसे फिंगेश्वर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक के साथी ने बताया कि करीब 17 लोग घूमने आए थे और हादसे का शिकार हुआ युवक नशे की हालत में था। बताया गया कि वाटरफॉल क्षेत्र में शाम 4 बजे के बाद पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी जाती है और शाम 5 बजे के बाद आसपास घूमना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक नियमों की अनदेखी कर नशे की हालत में प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं। घटारानी वाटरफॉल में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
- विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *विश्व आदिवासी दिवस पर भरुवाडीह कला में गूंजा आदिवासी संस्कृति का रंग, भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य ने बांधा समां* खरोरा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी युवा परिषद ग्राम भरुवाडीह कला के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा एवं सुआ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा मोर मयारू सुआ परिवार, भरुवाडीह कला द्वारा मनमोहक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान टोना टार चक के सचिव पंचू ध्रुव ने सभा को विशेष रूप से संबोधित करते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं लोककलाओं के संरक्षण और उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखू राम सेन, जनपद सभापति तिल्दा तथा विशिष्ट अतिथि चित्ररेखा सेत कुमार बंजारे, सरपंच ग्राम पंचायत भरुवाडीह कला एवं संतराम कुर्रे, कोटवार रहे। कार्यक्रम में गांव के नागरिकगण नारायण प्रसाद साहू, भगत राम निषाद, शिक्षक दिनेश कुमार वर्मा, नेमसिंह धीवर एवं भोलाराम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक समिति के सदस्य योगेश्वर ध्रुव, बलदेव ध्रुव एवं नारायण ध्रुव सहित चैन सिंह ध्रुव, भानु ध्रुव, हुलास सिंह ध्रुव तथा शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही और आदिवासी संस्कृति, लोकपरंपरा एवं सामाजिक एकजुटता का सुंदर संदेश देखने को मिला।4
- गंगरेल वन क्षेत्र में घायल भारतीय अजगर का रेस्क्यू, रायपुर जंगल सफारी में चल रहा उपचार गंगरेल वन क्षेत्र में घायल भारतीय अजगर का रेस्क्यू, रायपुर जंगल सफारी में चल रहा उपचार धमतरी। गंगरेल वन क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले भारतीय अजगर (Python molurus) का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उपचार कराया। 8 अगस्त को मिले अजगर को वन परिक्षेत्र कार्यालय लाकर पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके सिर, पूंछ और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव मिले। प्रारंभिक जांच में चोटें किसी कठोर वस्तु या पत्थर से लगने की आशंका जताई गई। डॉ. मयंक पटेल ने अजगर का प्राथमिक उपचार कर आवश्यक दवाएं दीं, जिसके बाद उसकी हालत स्थिर रही। वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रधान और डिप्टी रेंजर राकेश तिवारी की मौजूदगी में उपचार की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। बेहतर चिकित्सा और विशेषज्ञ निगरानी के लिए शनिवार रात अजगर को रायपुर के जंगल सफारी भेज दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रेस्क्यू अभियान में सर्प मित्र नीरज पांडेय ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घायल या संकटग्रस्त वन्यजीव मिलने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू और उपचार किया जा सके।2
- कुर्मी समाज द्वारा राजिम में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का सफल आयोजन, 54 प्रतिभागी हुए शामिल राजिम :- कुर्मी समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेशव्यापी छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में गरियाबंद जिले के प्रतिभागियों के लिए राजिम में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां निर्धारित समय 12 से 02 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के कुर्मी समाज के 54 प्रतिभावान युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए समाज के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के द्वारा आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की गई है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व दुर्ग के सांसद दुर्ग विजय बघेल द्वारा घोषित की गई है। द्वितीय पुरस्कार 17 हजार रुपए अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दुर्ग प्रीतपाल सिंह बेलचंदन के द्वारा,तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपए दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर के द्वारा,चतुर्थ पुरस्कार 11 हजार रुपए व पंचम पुरस्कार 9 हजार रुपए समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इसके पश्चात आने वाले 5 अन्य मेधावी प्रतिभागियों को 3-3 हजार प्रति प्रतिभागी सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रदान किए जाएंगे। *नगरपालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर ने दिया भविष्य निर्माण का संदेश* परीक्षा के सफल समापन के उपरांत आयोजित मार्गदर्शन सत्र में राजिम नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को समाज, राष्ट्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत व लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। इसके अलावा डॉ ओमप्रकाश वर्मा ने भी प्रतिभागियों को रक्तदान और समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किया। कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वे पूर्ण रूप से तैयार होंगे। ऐसे आयोजन से युवाओं को मार्गदर्शन मिलेगा और आने वाले समय में अन्य समाज भी इस आयोजन से प्रेरणा लेंगे। आयोजन को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में समाज के पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। परीक्षा प्रभारी के रूप में कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष पुरंदर वर्मा एवं केंद्राध्यक्ष के रूप में मनीष देव वर्मा ने दायित्वों का निर्वहन किया। इस दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक आशीष दिल्लीवार, पर्यवेक्षक डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा, शंकर वर्मा, दशरथ वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा और देवेंद्र वर्मा,सोहनलाल वर्मा,विजयमणि वर्मा ,गोपालराम वर्मा,ज्ञानचंद वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।3
- घटारानी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला: नशे में झरने के ऊपर पहुंचा युवक फिसलकर नीचे गिरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू गरियाबंद। प्रसिद्ध घटारानी वाटरफॉल में एक बार फिर पर्यटकों की लापरवाही सामने आई है। रविवार को वाटरफॉल के ऊपर चढ़ा एक युवक अचानक पैर फिसलने से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई, हालांकि नीचे गिरने के बाद वह बेहोश हो गया। घायल युवक की पहचान खूबलाल डिमर, निवासी रावां, धमतरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में वाटरफॉल के ऊपर पहुंचा था और लापरवाही करते हुए आगे बढ़ गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया। इसके बाद 112 की मदद से उसे फिंगेश्वर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक के साथी ने बताया कि करीब 17 लोग घूमने आए थे और हादसे का शिकार हुआ युवक नशे की हालत में था। बताया गया कि वाटरफॉल क्षेत्र में शाम 4 बजे के बाद पर्यटकों की एंट्री बंद कर दी जाती है और शाम 5 बजे के बाद आसपास घूमना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक नियमों की अनदेखी कर नशे की हालत में प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंच रहे हैं। घटारानी वाटरफॉल में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।2